Ind Vs Pak: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा विवाद, हाथापाई पर उतर जाते ये दो खिलाड़ी

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत के दौरान सबसे चर्चित विवाद गौतम गंभीर बनाम शाहिद अफरीदी का रहा है. गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच की लड़ाई ने साल 2007 में पूरी दुनिया में चर्चा लूटी थी. India vs Pakistan: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत के दौरान [.

By Shaikh Almina · 9/6/2024

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत के दौरान सबसे चर्चित विवाद गौतम गंभीर बनाम शाहिद अफरीदी का रहा है. गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच की लड़ाई ने साल 2007 में पूरी दुनिया में चर्चा लूटी थी.

India vs Pakistan: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत के दौरान सबसे चर्चित विवाद गौतम गंभीर बनाम शाहिद अफरीदी का रहा है. गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच की लड़ाई ने साल 2007 में पूरी दुनिया में चर्चा लूटी थी. भारत और पाकिस्तान के बीच जब क्रिकेट के मैदान पर कोई मुकाबला होता है तो पूरी दुनिया की नजरें इस मैच पर आकर टिक जाती हैं. पिछले कई सालों से ये दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स में भिड़ पाती हैं. लेकिन पहले ये दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ सीरीज खेलती थीं. जहां कई बार दोनों ही टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ जाते थे. खासकर 2007 में गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच हुई मैदान पर लड़ाई तो पूरी दुनिया को याद है.

गंभीर-अफरीदी में हुई थी गाली-गलौच

साल 2007 में जब पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी तब 5 वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया था जिसमें गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच जमकर गाली गलौच गई थी. ये बड़ी बहस आज भी पूरी दुनिया को याद है. दरअसल गंभीर, शाहिद की गेंद पर सिंगल के लिए दौड़ रहे थे. तभी दोनों की टक्कर हुई और गंभीर को लगा कि अफरीदी ने जानबूझकर ऐसा किया है. उसके बाद दोनों में बहस होने लगी. इसी बीच दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ गए.

अकमल से भी हुआ है गंभीर का विवाद

इतना ही नहीं पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल भी एक बार गंभीर से भिड़ गए थे. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच भी मैदान पर जमकर बहस हुई ती. 2010 एशिया कप के दौरान पाकिस्‍तानी विकेटकीपर कामरान अकमल बैटिंग कर रहे गौतम गंभीर के खिलाफ बेवजह अपील कर उन्‍हें परेशान कर रहे थे. तब गंभीर और अकमल के बीच खूब बहस हुई. आखिरकार धोनी को बीच बचाव करना पड़ा.

ICC टूर्नामेंट्स में ही होती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर 

भारत और पाकिस्तान की टीमें अब सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक दूसरे से भिड़ती हैं. इसके पीछे कारण ये है कि दोनों ही देशों के बॉर्डर पर आए दिन टकरार चलता रहता है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 7 में से 6 मैच जीते हैं. पाकिस्तान ने एक मैच में बाजी मारी है. साल 2007 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में 5 मैच खेले गए हैं. 2009 और 2010 में दोनों के बीच मैच नहीं हुआ. 2012 टी20 वर्ल्ड कप से लेकर अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैच चेज करते हुए जीते हैं. वहीं, पाकिस्तान ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चेज करते हुए 10 विकेट से एक मैच हराया था.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full