कोहली के 50वें शतक से खुशी से झूम उठा फिल्म इंडस्ट्री, एनटीआर से लेकर राजामौली तक ने की जमकर तारीफ
Virat Kohli: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 50वें शतक के साथ वे एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। क्रिकेटर के इस कारनामे के बाद देशवासियों में खुशी की लहर है। फिल्म इंडस्ट्री भी कोहली के शतक पर खुशी से झूम
Virat Kohli: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 50वें शतक के साथ वे एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। क्रिकेटर के इस कारनामे के बाद देशवासियों में खुशी की लहर है।
फिल्म इंडस्ट्री भी कोहली के शतक पर खुशी से झूम उठी और सोशल मीडिया पर क्रिकेटर को बधाइयां दीं। जूनियर एनटीआर, अथिया शेट्टी, अनुपम खेर, एसएस राजामौली और सामंथा जैसे सितारों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अपनी खुशी जाहिर की।
जूनियर एनटीआर ने भी की तारीफ
49 ODI Centuries. An unbreakable record. Broken by an Indian. In India. In a World Cup Semifinal. Doesn’t get better than this!
— Jr NTR (@tarak9999) November 15, 2023
Congratulations Kohli! You deserve 50 standing ovations and more. pic.twitter.com/nQwosBXy9H
जूनियर एनटीआर ने एक्स पर लिखा, 49 वनडे शतक। एक अटूट रिकॉर्ड। एक भारतीय द्वारा तोड़ा गया, भारत में। विश्व कप सेमीफ़ाइनल में इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। बधाई हो कोहली। आप 50 स्टैंडिंग ओवेशन और उससे भी अधिक के पात्र हैं। वहीं दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कोहली की प्रशंसा करते हुए लिखा, और ऐसे रचा विराट कोहली ने इतिहास और हम सब भारतीय गर्व से प्रफुल्लित हुए। जय हो। जिंदाबाद।
बाहुबली के डायरेक्टर ने भी की तारीफ
Records are meant to be broken, but no one in their wildest dreams dreamt of breaking Sachin's record when he announced his retirement.
— rajamouli ss (@ssrajamouli) November 15, 2023
And the KING emerged. 🔥🔥
KOHLI 🙏🏻🙏🏻
बाहुबली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर जैसी फिल्म बना चुके एसएस राजमौली ने भी कोहली के शतक प र अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, रिकॉर्ड टूटने के लिए ही होते हैं, लेकिन जब सचिन ने संन्यास की घोषणा की तो किसी ने सपने में भी उनका रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में नहीं सोचा था…और फिर किंग का उदय हुआ…। कोहली।” इसके अलावा अथिया शेट्टी, वरुण तेज और सामंथा रुथ प्रभु जैसे सितारों ने कोहली की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।
बता दें कि इस मैच में कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने भी मैच में दमदार पारी खेलते हुए शतक लगाया। इस मैच में भारत ने 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। वहीं, खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर 74 रन बना लिए थे।