देवदास में Sanjay Leela Bhansali ने किए थे कई अलग काम, इन चीजों ने फिल्म को बनाया था आनोखा
बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी फिल्म बनते ही जिन्हें रिलीज हुए भले ही वर्षो बीत गए हो लेकिन अब भी फिल्म एक्टर्स और फैंस के दिलों दिमाग पर रहती है। कुछ ही ऐसी फिल्म थी, देवदास। जिसे रिलीज हुए भले ही कई वर्ष बीत हो गए हो लेकिन यह फिल्म आज भी लोगों के [...]
बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी फिल्म बनते ही जिन्हें रिलीज हुए भले ही वर्षो बीत गए हो लेकिन अब भी फिल्म एक्टर्स और फैंस के दिलों दिमाग पर रहती है। कुछ ही ऐसी फिल्म थी, देवदास। जिसे रिलीज हुए भले ही कई वर्ष बीत हो गए हो लेकिन यह फिल्म आज भी लोगों के जेहान में बैठी हुई है। इस फिल्म को लेकर अक्सर फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली खुलासे करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने कुछ दिनों पहले भी किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
- मुंबई में पड गई थी लाइट की कमी
भंसाली ने इस फिल्म को बनाने में काफी पैसा खर्च किया था। फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ रुपए था। इसमें से 20 करोड़ रुपए तो 6 सेट तैयार करने में ही खत्म हो गए थे। खबरें तो ये भी आई थीं कि जिस समय ‘देवदास’ की शूटिंग चल रही थी उस समय शादी का सीजन था। तब मुंबई की शादियों में लाइटिंग और डेकोरेशन की कमी पड़ गई थी। क्योंकि सारी लाइटिंग और डेकोरेशन का सामान तो भंसाली ने ‘देवदास’ के सेट पर लगवा रखा था।देवदास’ को रियल बनाने के लिए शाहरुख खान सेट पर थोड़ी सी शराब पी लिया करते थे ।
फिल्म में जैकी श्रॉफ ने चुन्नीलाल का मुख्य किरदार निभाया था। चुन्नीलाल, देवदास का खास दोस्त था । इस रोल के पीछे भी दिलचस्प कहानी है। जैकी से पहले इस रोल के लिए सैफ अली खान और गोविंदा को अप्रोच किया गया था लेकिन इन दोनों ने ही इसे रिजेक्ट कर दिया था।
फिल्म के बाद पिता का देहांत हुआ
फिल्म की कहानी आपको याद होगी कि शाहरुख की अपने पिता से बनती नहीं थी। ऐसा ही कुछ भंसाली के अपने पिता के साथ भी था। भंसाली और उनके पिता की बनती नहीं थी। दरअसल, भंसाली के पिता एक प्रोड्यूसर थे और उनकी फिल्में नहीं चलीं तो उन्हें शराब की लत लग गई। ऐसे में उन्हें अपने बीवी-बच्चों का ध्यान नहीं रहता था। बाद में उन्हें लीवर संबंधी गंभीर बीमारी हो गई और अपने आखिरी दिनों में उनके पिता ने अपनी पत्नी लीला की ओर हाथ बढ़ाया। जैसे ही लीला ने हाथ बढ़ाया उन्होंने दम तोड़ दिया।