Leo Movie Review: थालापथी विजय ने लियो के अवतार में ली एंट्री, जाने क्या है फिल्म की कहानी, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है फिल्म
Leo Movie Review: बॉक्स ऑफिस की मोस्ट अवेटेड फिल्म लियो (Leo Movie Review) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लोकेश कनंगराज के निर्देशन में बनने वाली फिल्म लियो में थालापथी विजय लीड रोल में नजर आ रहे हैं. रिलीजिंग से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा था.
Leo Movie Review: बॉक्स ऑफिस की मोस्ट अवेटेड फिल्म लियो (Leo Movie Review) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लोकेश कनंगराज के निर्देशन में बनने वाली फिल्म लियो में थालापथी विजय लीड रोल में नजर आ रहे हैं. रिलीजिंग से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा था. ऐसे में फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है और थालापथी विजय ने लियो के रुप में बड़े पर्दे पर एंट्री कर ली है.
लियो की कहानी
लियो की कहानी एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है. पर्थीबान (थालापथी विजय) अपनी पत्नी सत्या (तृशा) और दो बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश में रहता है. पर्थीबान की हिमाचल में एक छोटी सी कॉफी शॉप है. जिससे वो अपनी रोजी-रोटी चलाता है और परिवार के साथ काफी खुश रहता है. हालांकि उसकी खुशियां अधिक समय तक नहीं टिकती हैं. कुछ लोगों से हुई मार-पीट के कारण पर्थीबान पूर् हिमाचल में मशहूर हो जाता है. तभी एंटोनी दास (संजय दत्त) और हारोल्द दास (अर्जुन) की नजर पार्थीबान पर पड़ती है. पार्थीबान के एक्शन उन्हें उनके पुराने दुश्मन लियो दास की याद दिलाते हैं. ऐसे में सवाल ये है कि पर्थीबान कौन है और उसका लियो दास से क्या कनेक्शन है. एंटोनी पार्थीबान और उसके परिवार के पीछे क्यों पड़ा है. क्या पार्थीबना सभी मुश्किलों से लड़ने में कामयाब होता है या उसका हंसता खेलता परिवार पल भर में बिखर जाता है. इन सभी अधूरे सवालों के जवाब आपको मूवी में देखने को मिलेंगे.
लियो का मूवी रिव्यू
लियो फिल्म के ओवर ऑल रिव्यू की बात करें तो फर्स्ट हाफ में कहानी काफी तेजी से भागती है. जिसके चलते सेकेंड हाफ में फिल्म खिंचती हुई नजर आती है. फिल्म में लियो के रुप में विजय की परफॉर्मेंस जबरदस्त है. हालांकि विलेन का किरदार थोड़ा कमजोर पड़ता नजर आता है. लियो की कहानी और स्क्रीन टाइमिंग भी बेमिसाल है. हालांकि लियो से विक्रम या कैथी जैसी अपेक्षा करना गलत है. ऐसे में फिल्म को वन टाइम वॉच की फेहरिस्त में रखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 के नए पोस्टर में एकसाथ दिखी हीरो और विलेन की झलक, टाइगर और जोया के बीच नजर आया आतिश