सलमान खान, आलिया भट्ट सहित जानें कितने इन टॉप 10 स्टार्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहां स्टार्स अपने फैंस और फैंस अपने फेवरेट सेलेब से जुड़ते हैं। ये एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहां आज कल हर एक सेलेब अपने लेटेस्ट अपडेट्स शेयर करता है चाहे फिर को वो पर्सनल हो या वर्क फ्रंट की हो। आज हम लेकर आए कुछ ऐसे टॉप 10 स्टार्स जिनके [...]
इंस्टाग्राम एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहां स्टार्स अपने फैंस और फैंस अपने फेवरेट सेलेब से जुड़ते हैं। ये एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहां आज कल हर एक सेलेब अपने लेटेस्ट अपडेट्स शेयर करता है चाहे फिर को वो पर्सनल हो या वर्क फ्रंट की हो।
आज हम लेकर आए कुछ ऐसे टॉप 10 स्टार्स जिनके मिलियंस में है इनके फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर।
प्रियंका चोपड़ा : 88.8 मिलियन फॉलोवर्स के साथ सबसे पहले नंबर पर हैं दिवा प्रियंका चोपड़ा। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक है इनके फैंस और हो क्यों ना इनकी काबिलियत और एक्टिंग है भी इतनी खास।
श्रद्धा कपूर : अपनी भोली क्यूट सी नजाकत के साथ बॉलीवुड की इस दिवा के है 82 मिलियन फॉलोवर्स, जी हां सही सुना आपने। अपने फैंस के साथ हर बात शेयर करना, इस एक्ट्रेस को है बेहद पसंद फिर चाहे वो पर्सनल हो या प्रोफेशनल। अपनी फैमिली और फैंस के लिए डाउन टू अर्थ रहने वाली ये बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने अलग अंदाज से जीत लेती है सभी का दिल।
आलिया भट्ट: 78.8 मिलियन फॉलोवर्स के साथ आलिया भट्ट है तीसरी नंबर पे। इनकी स्वीट, सिंपल और भोले अंदाज ने जीते हैं फैंस का दिल। हाल ही में इनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई, जिसे देख सभी फैंस ने इनकी एक्टिंग की की हैं तारीफ़।
दीपिका पादुकोण : 75.1 मिलियन फॉलोवर्स के साथ चौथे स्थान पर हैं दीपिका पादुकोण। जहां एक तरफ उनका और उनके पति रणवीर सिंह का प्यार देख, फैंस करते है इनकी तारीफ, तो वहीं वर्क फ्रंट पर भी आगे रहती है दीपिका। दीपिका जल्द ही नजर आएंगी फिल्म जवान में एक गेस्ट के तौर पर।
कैटरीना कैफ : 74. 8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें नंबर पर है बॉलीवुड की अभिनेत्री कैटरीना कैफ। इनकी शानदार एक्टिंग स्किल्स, सिंपलिसिटी और डाउन टू अर्थ लुक्स के वजह से हैं इनके इतने फॉलोवर्स।
जैकलीन फर्नांडीज : चट्टे नंबर पर 67.3 मिलियन फॉलोवर्स के साथ है जैकलीन फर्नांडीज। आज कल इनकी फिल्में भले ही कम आ रही हों लेकिन इनकी पर्सनल लाइफ के चलते ये खबरों में बनी रहती है।
अक्षय कुमार : खिलाड़ी कुमार है सातवें नंबर पर 65.5 मिलियन फॉलोवर्स के साथ। जहां एक्टर अपने फैंस को इंस्पायर करते है वहीं वे हर एक बात, अपने फिल्म के लेटेस्ट अपडेट्स भी अपने फैंस के साथ शेयर करते है।
अनुष्का शर्मा : 64. 5 मिलियन फॉलोवर्स के साथ अनुष्का शर्मा हैं आठवें नंबर पर। जहां एक्ट्रेस आए दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर न्यूज में रहती हैं, वहीं फैंस अब उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं।
सलमान खान : बॉलीवुड के भाईजान है नव्वे नंबर पर, 64 मिलियन फॉलोवर्स के साथ। जहां सलमान खान अपने फैंस के साथ जुड़े रहते है, अपने लेटेस्ट अपडेट्स को शेयर करते हुए वहीं फैंस भी जी भरकर लुटाते भाईजान पर अपनी जान। इनके हर एक पोस्ट पर आपको लाखों के गिनती में लाइक्स और कमेंट्स मिलेंगे।
शाहरुख खान : 39.9 मिलियन फॉलोवर्स के साथ 10 वे नंबर पर हैं किंग खान। किंग खान इंस्टाग्राम की जगह ज्यादातर एक्टिव ट्विटर पर रहते है इसलिए इनके ट्विटर पर कई ज्यादा फोलोवर्स हैं। जहां वो आए दिन अपने फैंस के साथ इंटरेक्ट करते हैं। वहीं अब इनकी फिल्म जवान जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है।