Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे की हालत देख तड़प उठीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता, बोलीं- ‘तुम बेस्ट हो’
रियलिटी शो बिग बॉस में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच लड़ाई खत्म नहीं हो रही है। अंकिता अपनी सासू मां की नाराजगी भी झेल चुकी हैं। ऐसे में कई सेलेब्स ने अंकिता का सपोर्ट किया। वहीं, अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सपोर्ट भी अंकिता को मिल गया है। [...]
रियलिटी शो बिग बॉस में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच लड़ाई खत्म नहीं हो रही है। अंकिता अपनी सासू मां की नाराजगी भी झेल चुकी हैं। ऐसे में कई सेलेब्स ने अंकिता का सपोर्ट किया। वहीं, अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सपोर्ट भी अंकिता को मिल गया है।
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Support Ankita Lokhande: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की काफी ज्यादा लड़ाई देखने के लिए मिल रही है। इस दौरान कई लोग अंकिता लोखंडे को ट्रोल कर रहे हैं, जिस वजह से टीवी जगत के स्टार्स सामने आकर अंकिता का सपोर्ट करते हुए दिखे। कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स ने अंकिता को मजबूत महिला बताया है। वहीं, अब अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह सपोर्ट में उतर आई हैं। श्वेता ने अंकिता के लिए एक प्यार भरा नोट भेजा है और उन्हें बेस्ट बताया है।
अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आई सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता
दरअसल, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) शो बिग बॉस 17 में लगातार रोते हुए दिख रही हैं। उनके और विक्की जैन के बीच काफी कुछ बिगड़ रहा है, जिस वजह से वह लगातार अपने रिश्ते के बारे में सोच रही हैं। इतना ही नहीं, सासू मां की नाराजगी के बाद वह काफी ज्यादा टेंशन में भी आ गई हैं। ऐसे में वह और ज्यादा चिड़चिड़ी हो गई हैं, जिसका असर विक्की पर भी पड़ रहा है। हालांकि, अंकिता की ऐसी स्थिति में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने उनका सपोर्ट किया है। उन्होंने एक कोलाज वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘लव यू अंकी! तुम बेस्ट हो और एकदम साफ दिल की इंसान हो।’
इस पोस्ट पर लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं। कह रहे हैं कि एक्ट्रेस सहानुभूति के लिए ऐसा कर रही हैं। शो में वह जानकर रोना-धोना कर रही हैं।
अली गोनी ने भी किया सपोर्ट
अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में अली गोनी भी आ गए हैं। अली गोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अंकिता और विक्की को बेस्ट कपल बताया है। अली गोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है, ‘टीवी पर क्या दिख रहा है, मुझे नहीं पता लेकिन मैं जितनों से मिला हूं, उनमें से ये दोनों बहुत ही बेस्ट और मजेदार कपल हैं। तुम दोनों को और शक्ति मिले।’ हालांकि, विक्की के पोस्ट पर लोगों का कहना है कि टीवी पर वही दिखाई दे रहा है जो दोनों के बीच सच है।