‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में छठ पूजा पर बवाल, तुलसी की बहुओं को देख भड़के फैंस- ‘खिलवाड़ मत करो!’

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में छठ पूजा का ट्रैक दिखाए जाने पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। तुलसी की बहुओं को छठ का व्रत करते देख कुछ फैंस ने मेकर्स को त्योहारों की टाइमलाइन को लेकर नसीहत दे डाली।

By ·

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में छठ पूजा का ट्रैक

एकता कपूर का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों फिर चर्चा में है। शो में पहली बार छठ पूजा का सीक्वेंस दिखाया गया, जिसमें तुलसी यानी स्मृति ईरानी विरानी परिवार की महिलाओं के साथ छठ मनाती नजर आईं। हालांकि, इस सीक्वेंस के पीछे कहानी का एक खास ट्विस्ट भी है।

लाल साड़ी और सिंदूर में नजर आईं बहुएं

एपिसोड में विरानी परिवार की महिलाएं लाल साड़ी, सिंदूर और पारंपरिक गहनों में छठ पूजा के लिए तैयार दिखाई दीं। तुलसी मिहिर के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने का संकल्प लेती हैं। वहीं नंदिनी का किरदार निभाने वाली गौरी प्रधान ने भी सेट से अपनी पहली छठ पूजा की तस्वीरें शेयर कीं। उनके साथ रवी गुप्ता और प्राची सिंह भी पारंपरिक लुक में नजर आईं।

असल में क्या था पूरा मामला?

एपिसोड में दिखाई गई पूजा वास्तव में तुलसी की कल्पना थी। कहानी में सुशीला तुलसी को छठी मैया और इस पर्व के महत्व के बारे में बताती हैं। इसके बाद तुलसी विरानी परिवार की महिलाओं के साथ छठ मनाने की कल्पना करती हैं और मिहिर की वापसी के लिए व्रत रखने का फैसला करती हैं।

त्योहार की टाइमलाइन पर फैंस ने उठाए सवाल

https://www.instagram.com/reel/DdqXeARJlU4/?stkn=NTd2cHpoenR3Nnpi

सीक्वेंस सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने मेकर्स को त्योहारों की टाइमलाइन को लेकर सवाल किए। नवभारत टाइम्स के मुताबिक, कुछ यूजर्स ने पूछा कि गणेश चतुर्थी के बाद अचानक छठ पूजा क्यों दिखाई जा रही है। एक कमेंट में आस्था के साथ खिलवाड़ न करने की अपील की गई, जबकि दूसरे यूजर ने त्योहारों के क्रम को लेकर सवाल उठाया।

25 साल बाद बदला त्योहारों का रंग

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अब तक गुजराती परिवार और वहां के त्योहारों को प्रमुखता से दिखाया जाता रहा है। ऐसे में छठ पूजा का सीक्वेंस शो के लिए एक अलग तरह का बदलाव माना जा रहा है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें