Don 3: कियारा अडवाणी नहीं, कृति सेनन बनेंगी डॉन की हिरोइन ! रणवीर सिंह के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन ?

Don 3: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड मूवी डॉन 3 (Don 3) को लेकर खबरों का बाजार गर्म है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. जिसमें रणवीर सिंह का ऑल ब्लैक लुक देखने को मिला था. वहीं रणवीर के अपोसिट कियारा अडवाणी का नाम सामने आ रहा था. मगर खबरों की [...]

By Sakshi Pandey · 19/8/2023

Don 3: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड मूवी डॉन 3 (Don 3) को लेकर खबरों का बाजार गर्म है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. जिसमें रणवीर सिंह का ऑल ब्लैक लुक देखने को मिला था. वहीं रणवीर के अपोसिट कियारा अडवाणी का नाम सामने आ रहा था. मगर खबरों की मानें तो कियारा की जगह कृति सेनन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली हैं.

दरअसल हाल ही में कृति सेनन को डॉन 3 के निर्देशक फरहान अख्तर के साथ स्पॉट किया गया है. कृति फरहान से मिलने उनके ऑफिस पहुंची थी. वहीं फरहान से मिलने के बाद कृति ने पैपराजी को कुछ पोज दिए और बिना कुछ कहे अपनी मर्सडीज कार में जाकर बैठ गईं. ऐसे में कृति को फरहान के साथ देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं ये मुलाकात डॉन 3 के लिए तो नहीं थी?

वहीं कृति और कियारा को लेकर लोगों का मिक्स रिएक्शन सामने आ रहा है. ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि, डॉन 3 के लिए कृति कियारा से बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है. तो वहीं कई यूजर्स ने कमेंट किया है कि, डॉन एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी है. हो सकता है कि डॉन 3 में कृति और कियारा दोनों नजर आएं. हालांकि इससे अलग कुछ फैंस ने कृति और कियारा दोनों के नाम को रिजेक्ट कर दिया है. वहीं ज्यादातर फैंस दीपिका पादुकोण को फिल्म के लिए बेस्ट च्वॉइस बता रहे हैं.

हालांकि फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है. वहीं डॉन 3 के साथ फरहान कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. दरअसल डॉन को बड़े पर्दे की हिट फ्रेंचाइजी में गिना जाता है. अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह डॉन फ्रेंचाइजी के एक नए युग की शुरुआत करने वाले हैं. वहीं रणवीर को भी लोग अभी तक शाहरुख से रिप्लेस नहीं कर पाए हैं. किंग खान के फैंस का मानना है कि रणवीर फिल्म में शाहरुख की जगह कभी नहीं ले सकते हैं. तो वहीं कई लोग डॉन 3 में शाहरुख के कैमियो की मांग कर रहे हैं.

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, डॉन 3 में रोमा का किरदार किस अदाकारा को मिलता है. बता दें कि, ये फिल्म 2025 में बॉक्स ऑफिस पर एंट्री कर सकती है.

ये भी पढ़ें – Gadar 3: सनी देओल ने किया गदर 3 का एलान, तारा सिंह फिर जाएगा पाकिस्तान

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full