नेपोटिज्म को लेकर कृति सेनन ने दिया बड़ा बयान, कहा कि आउटसाइडर्स को भी मौका दे

बाॅलीवुड में पिछले दो सालो से नेपोटिज्म को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है। बाॅलीवुड में कई एक्टर और एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म को लेकर बात की। इसको लेकर हाल ही में कृति सेनन ने भी बयान दिया। जिसके बाद काफी बहस छिड़ गई। आईये जानते है इस किस्से के बारे में आउटसाइडर्स को भी मौका [...]

By Amit Rajput · 15/11/2023

बाॅलीवुड में पिछले दो सालो से नेपोटिज्म को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है। बाॅलीवुड में कई एक्टर और एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म को लेकर बात की। इसको लेकर हाल ही में कृति सेनन ने भी बयान दिया। जिसके बाद काफी बहस छिड़ गई। आईये जानते है इस किस्से के बारे में

आउटसाइडर्स को भी मौका मिलना चाहिए

कृति ने कहा, ‘अगर हम सभी को बराबर मौके देना शुरू कर दें तो यह इंडस्ट्री आउटसाइडर्स के लिए आसान हो जाएगी। यदि आप इंडस्ट्री में से किसी को लॉन्च कर रहे हैं, तो यह भी इंश्योर करें कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को भी जगह देंगे जो भले ही इंडस्ट्री से नहीं है पर ज्यादा टैलेंटेड है।एक्ट्रेस ने कहा कि यह दुनिया धीरे-धीरे स्टार्स और बड़े नामों के बजाय टैलेंट और स्क्रिप्ट की ओर झुक रही है।’

कृति ने आगे कहा, ‘मैंने कई ऐसे वीडियो देखे हैं जिनमें इस बात का जिक्र किया जाता है कि अगर आप यकीन करते हैं कि कोई चीज होगी तो वह होती है। हालांकि, मैंने अपने केस में यह करके देखा है। मैंने पूरी शिद्दत से एक माइलस्टोन चेज करने की कोशिश की थी पर वो नहीं हुआ।’

पिछले महीने मिला नेशनल अवार्ड

पिछले महीने ही कृति को अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड जीता। उन्हें 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड उन्हें एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ संयुक्त रूप से दिया गया।कृति ने 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने इंडस्ट्री में बिना किसी सपोर्ट के एंट्री ली थी। अब तक करियर में कृति ने ‘बरेली की बर्फी’ और ‘लुका छुपी’ जैसी हिट फिल्में दी हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full