जानिए कहां है आमिर खान के साथ परदेसी-परदेसी में डांस करने वाली हीरोइन

आमिर खान की फिल्म राजा हिन्दुस्तानी काफी सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आयी थी। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। जिनमें परदेसी-परदेसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन

By ·

आमिर खान की फिल्म राजा हिन्दुस्तानी काफी सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आयी थी। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। जिनमें परदेसी-परदेसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस गाने में आमिर खान के साथ डांस करने वाली वह हीरोइन कौन थी और इस समय वह कहां है। आईये जानते है इस उनके बारे में।

मिस वर्ल्ड में फाइनलिस्ट थी

दरअसल उस गाने में आमिर खान के साथ कल्पना अय्यर नजर आयी थी। कल्पना 1978 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फर्स्ट रनरअप रहीं। इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड पेजेंट में इंडिया को रिप्रेजेंट किया और टॉप 15 सेमी फाइनलिस्ट में जगह बनाई। बाद में कल्पना एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर उभरीं जिन्होंने फिल्मों में आइटम नंबर्स को एक नई पहचान दी।

मूवीज एंड मैमरीज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कल्पना की फोटो शेयर की है।। कल्पना ने अपने करियर में कई विज्ञापन किए। लेकिन जब भी कल्पना अय्यर की बात होती है तो यकायक उन पर फिल्माए गए गाने याद आने लगते हैं। ‘मुझे जान से भी प्यारा है’, ‘कोई यहां नाचे नाचे’ जैसे कई गाने कल्पना अय्यर की याद दिलाते हैं।

अब तक नहीं की शादी

कल्पना अय्यर काफी सेंसुअल और आकर्षक छवि वाली हीरोइन मानी जाती थीं। वो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं बल्कि जबरदस्त पॉप सिंगर भी रही हैं जिन्होंने कई लाइव शोज में परफॉर्म भी किया। कल्पना का सबसे ज्यादा चर्चा अमजद खान से उनके अफेयर को लेकर होती है। दोनों का अफेयर एक समय में मीडिया की सुर्खियां बना। कहते हैं अमजद की मौत के बाद कल्पना ने शादी न करने का फैसला लिया और अभी भी वह अनमैरिड हैं।

बहुत से लोग ये जानना चाहते होंगे कि एक समय में वैंप बनकर फेमस हुई ये हीरोइन आजकल कहां हैं तो आपको बता दें कल्पना अब दुबई में रहती हैं। 1999 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में काम करने के बाद कल्पना दुबई में सेटल हो गईं। कल्पना वहां रेस्टोरेंट चलाती हैं। फिल्मों के अलावा वो टीवी में भी काफी एक्टिव थीं। उन्होंने ‘चंद्रकांता’ ‘बनेगी अपनी बात’, ‘गुब्बारे’ जैसे 75 टीवी शोज में काम किया है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें