Horoscope 2024: मेष से लेकर मिथुन राशि तक, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024

Horoscope 2024: जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है. नया साल 2024 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और नई चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा. नया साल 2024 सभी के जीवन में ढे़र सारी उम्मीदें और सपनों के साकार होने वाला साल साबित हो इस बारे में सब [...]

By Shaikh Almina · 30/12/2023

Horoscope 2024: जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है.

नया साल 2024 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और नई चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा. नया साल 2024 सभी के जीवन में ढे़र सारी उम्मीदें और सपनों के साकार होने वाला साल साबित हो इस बारे में सब लोग सोचते है.

वार्षिक राशिफल (Varshik Rashifal 2024) में आने वाले वर्ष की भविष्यवाणी की जाती है, जिसमें जातकों की राशि के आधार पर नया वर्ष उनके लिए क्या संकेत दे रहा है जैसे कि- नए वर्ष में करियर कैसा रहेगा ? वित्तीय मामलों में आपके पास पैसे आएंगे या खर्च का बोझ बढ़ेगा? ग्रहों की चाल से आपका भाग्योदय होगा कि नहीं? लव लाइफ में रोमांस रहेगा या फिर परेशानी? परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपका व्यवहार कैसा होगा?

तो चलिए बिना समय व्यर्थ किए, जानते है आपका आने वाला साल कैसा रहेगा.

मेष राशिफल 2024

आर्थिक स्थिति

पूरे वर्ष मेष राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे और वित्तीय रूप से स्थिरता की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि खर्चे भी लगातार बने रहने वाले हैं. एकादश भाव में शनि महाराज की उपस्थिति आपको आर्थिक तौर पर मजबूत बनाएगी और आपकी आमदनी में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगी.

आप काफी दान पुण्य भी करेंगे. नौकरी करने वाले लोगों को इस वर्ष अच्छे धन लाभ के योग बनेंगे क्योंकि आपकी पदोन्नति हो सकती और तनख्वाह में वृद्धि के स्पष्ट संकेत भी वर्ष के मध्य में दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इसके साथ ही कुछ नए खर्चे भी सामने आ सकते हैं जिनकी कटौती करने के लिए आपको बहुत बार सोचना होगा. लेकिन अगर आप अपने खर्चों को संभाल पाते हैं तो इस वर्ष अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे. व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी अच्छे धन लाभ के योग बन रहे हैं.

करियर

वर्ष की शुरुआत से ही दशम भाव के स्वामी शनि एकादश भाव में रहेंगे जो आपके एकादश भाव के स्वामी भी हैं. यह आपके करियर में स्थायित्व लेकर आएंगे. आप अपने काम के पक्के बने रहेंगे और इसका फायदा आपको यह होगा कि आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे, आपको समर्थन देंगे और आपके कार्यों के लिए आपको सराहना प्रदान करेंगे. वर्ष के पूर्वार्ध में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे.

आपकी मेहनत आपके लिए सारा काम करेगी और आपको पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है. आपके सीनियर्स आपका सपोर्ट करेंगे, आपकी परियोजनाओं में आपका सपोर्ट करेंगे और यहां तक कि आपको बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी देंगे. आपको ये सभी चीजें केवल प्रयास और समर्पण से ही मिलेंगी. यदि आपके काम में शुद्धता और ईमानदारी की कमी है, तो चीजें विपरीत हो सकती हैं. आपके व्यक्तित्व और आभामंडल में आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा. आपके शरीर में ताकत बढ़ेगी और लोग आपकी ओर आश्चर्य की दृष्टि से देखेंगे.

परिवार

साल की शुरुआत उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगी. आप अपने काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और परिवार को कम समय दे पाएंगे. ऐसा भी हो सकता है कि काम के सिलसिले पर आपको कुछ समय के लिए परिवार से दूर जाना पड़े. यह साल आपके पारिवारिक गतिशीलता के लिए अहम है, क्योंकि इस साल आपके नेतृत्व कौशल और दृढ़ संकल्प सबसे आगे आएंगे.

आपके भाई बहन आपके व्यापार में भी आपकी मदद करेंगे और इससे आपके बीच स्नेह और प्रेम की भावना बढ़ती रहेगी. इस वर्ष विशेष रूप से आपको मातृ पक्ष की ओर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसका ध्यान रखें और सभी से अच्छा व्यवहार करें.

स्वस्थ

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम मिलेंगे. देव गुरु बृहस्पति तो समस्याओं से बचाएंगे लेकिन राहु और केतु और अन्य ग्रहों का प्रभाव बीच-बीच में रक्त संबंधी समस्याएं और सिर दर्द जैसी अन्य छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं दे सकते हैं. आपको ऐसी कोई समस्या हो सकती है जिसे आसानी से पकड़ पाना संभव नहीं होगा और इसलिए आपको तो उसे दो-तीन बार उसकी जांच करानी चाहिए ताकि समस्या को सही समय रहते पकड़ा जा सके.

इस वर्ष किसी तरह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है. त्वचा में एलर्जी भी आपको परेशान कर सकती है. जनवरी से अप्रैल के बीच का समय मध्यम रहेगा. इस दौरान स्वास्थ्य समस्याएं होती जाती रहेंगी. उसके बाद सितंबर तक आपके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि आपको अपनी दिनचर्या को भी व्यवस्थित बनाना होगा तभी आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे.

अक्टूबर और नवंबर में स्वास्थ्य फिर करवट लेगा और आपको उदर संबंधित समस्या और नेत्रों से संबंधित कोई परेशानी सामने आ सकती है. दांतों में दर्द भी परेशानी का कारण बन सकता है. इसके बाद दिसंबर का महीना आपको स्वास्थ्य लाभ देगा. पुरानी समस्याओं से मुक्ति प्रदान करेगा और आप तंदुरुस्त जीवन व्यतीत कर पाएंगे.

प्रेम-रोमांस

साल 2024 की शुरुआत में इस राशि के प्रेमी जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. शनि आपके प्रेम की परीक्षा लेंगे इसलिए आपको सच्चाई के साथ अपने रिश्ते में बने रहना होगा. जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में इस वर्ष प्यार आ सकता है. आपका वैवाहिक जीवन आपसी प्रेम और रिश्ते से भरा होगा. दंपत्ति के बीच समझ, शांति और सद्भाव रहेगा.

आपके और आपके साथी के बीच एक मजबूत संबंध बनेगा, जिससे आप अपने रिश्तें में अच्छे पलों का आनंद लेंगे. याद रखें, संचार आपके लिए महत्वपूर्ण है. अपनी इच्छाओं और सपनों को अपने साथी के साझा करें, क्योंकि इससे आपका रिश्ता अधिक मजबूत हो जाएगा.

ज्योतिष उपाय (Upay)-

वृषभ राशिफल 2024

आर्थिक स्थिति

वर्ष 2024 में आपके इच्छाओं की पूर्ति अपने चरम पर होगी, जिसमें धन संबंधी इच्छाएं भी शामिल हैं. आप इस वर्ष कई निवेश अवसरों का लाभ उठा सकते हैं, जो आने वाले वर्षों में आपके वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाएगा. वृषभ राशि के जातकों का पिछला निवेश तेजी से बढ़ेगा और आपको भारी मुनाफा मिलेगा. सभी बड़े लाभ अचानक होंगे. इस साल वृषभ राशि के जातकों के लिए शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड अत्यधिक फायदेमंद रहेंगे.

करियर

करियर में सुखद और आशाजनक परिणामों की प्राप्ति होगी. मेहनत का लाभ मिलेगा. इस साल अच्छी उन्नति के योग बन रहे हैं. मार्च से अप्रैल और दिसंबर के महीने में अच्छे उन्नति हो सकती है. आपकी राशि से दशम भाव में नवमेश और दशमेश शनि की उपस्थिति आपको मजबूत बनाएगी. आप अपनी नौकरी में अपना सर्वस्व लगाकर मेहनत करेंगे और यह मेहनत बिल्कुल भी व्यर्थ नहीं जाएगी बल्कि आपका काम चारों और प्रशंसा अर्जित करेगा. आप अपनी नौकरी को लेकर बहुत संजीदा रहेंगे और जी लगाकर काम करेंगे. इसका फायदा यह होगा कि आपके वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य आपको प्राप्त होगा. वे आपको सहयोग प्रदान करेंगे.

नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने के अवसर भी प्रदान कर सकते हैं. वे आपको पदोन्नति देंगे और तनख्वाह में वृद्धि भी देंगे. हालांकि इसमें थोड़ा विलंब हो सकता है लेकिन ऐसा होने की संभावना प्रबल रहेगी. विशेष रूप से मार्च से अप्रैल के बीच और दिसंबर के महीने में आपको अपनी नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे. इस साल आपको जी भर कर मेहनत करनी है और अपने काम को और बेहतर बनाना है.

परिवार

पारिवारिक जीवन को लेकर सुखद समाचार प्राप्त होंगे. वर्ष की शुरुआत में आपका रुझान अपने परिवार पर रहेगा. इस समय में आप परिवार की खुशियों का पूरा ध्यान रखेंगे. भले ही आप स्वयं कुछ मानसिक दबाव में रहेंगे लेकिन परिवार में खुशी बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे. अप्रैल से अगस्त के बीच पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा और किसी प्रियजन की स्वास्थ्य समस्याएं आपकी चिंता को बढ़ा सकती है. सितंबर से नवंबर के बीच पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा. घर का माहौल भी धार्मिक रहेगा और परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे. दिसंबर का महीना सामान्य रहेगा. इस दौरान लोगों के आवागमन से घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा. आप अपने तौर-तरीकों में बहुत ज्यादा अड़ियल न बनें या बदलाव के प्रति प्रतिरोधी न बनें. अलग-अलग राय का सामना करने पर भी लचीलेपन और खुले दिल से संचार को अपनाएं. अपने परिवार के सदस्यों की वृद्धि के साथ स्थिरता की अपनी इच्छा को संतुलित करना आवश्यक होगा.

स्वस्थ

वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य के लिए कमजोर रहने की संभावना है. पंचम भाव में केतु, द्वादश भाव में बृहस्पति और अष्टम भाव में मंगल और सूर्य की उपस्थिति स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूल नहीं कही जा सकती है. इसके बाद आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव का 18 जनवरी से 12 फरवरी तक अष्टम भाव में जाना स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि करवा सकता है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने पर जोर देना चाहिए. वर्ष के मध्य में स्वास्थ्य में विशेष सुधार होगा और आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं और अपनी दिनचर्या में कुछ विशेष शामिल कर सकते हैं.

अक्टूबर के महीने में सेहत में फिर से कुछ समस्या आ सकती है. आपको अपनी त्वचा और आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा. इस दौरान आप अपने स्क्रीन टाइम में कटौती करें. डायबिटीज के मरीजों को अपना औसत से ज्यादा ख्याल रखना होगा. आपको अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना आप पर भारी पड़ सकता है. आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं. नियमित सैर करें और स्वस्थ आहार का सेवन करें.

प्रेम रोमांस

साल 2024 वृषभ राशि वालों को एक और चीज से गुजरना पड़ेगा, वह है अपने प्रेम संबंध और रिश्तों में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करना. रिश्ते में फिजूलखर्ची और अपने पार्टनर से वित्तीय सहयोग की कमी के कारण एक समय के बाद आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं. आपके पार्टनर के साथ छोटी यात्राएं और वीकेंड ट्रिप संभव है. इन छोटी यात्राओं पर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे पल साझा करेंगे और यात्राओं के दौरान कोई नकारात्मकता नहीं होगी. जिन लोगों के विवाह होने हैं, उन्हें केवल एक बात का ध्यान रख कर चलना होगा कि अपने प्रेमी से किसी भी बात पर बहस ना करें, अन्यथा आप में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. कई बार यह मनमुटाव इतने बढ़ सकते हैं, कि आपका संबंध टूट भी सकता है.

अगस्त से अक्टूबर के बीच का समय आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत अनुकूल होगा. यदि आप अकेले हैं तो इस दौरान आपके जीवन में प्यार आ सकता है और यदि आप पहले से ही किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपके रिश्ते में प्रेम की बढ़ोतरी होगी. अंतरंग संबंधों में भी बढ़ोतरी के योग बनेंगे. आपसे स्नेह बढ़ेगा और एक दूसरे को पर्याप्त समय भी दे पाएंगे तथा रिश्ते की अहमियत को समझते हुए आप अपने प्रियतम को जी भर कर प्यार देंगे.

ज्योतिष उपाय (Upay)-

मिथुन राशिफल 2024

आर्थिक स्थिति

व्यवसाय के मामले में वर्ष 2024 मिश्रित कहा जाएगा. इसमें सामान्य उतार-चढ़ाव आते रहेंगे. कुछ संघर्ष रहेगा लेकिन संघर्ष का परिणाम सकारात्मक रहेगा तथा धन लाभ स्वयं भी होगा. जीवनसाथी से भी धन लाभ की आशा रहेगी.

स्वस्थ

स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष 2024 विशेष अच्छा नहीं है. बार-बार स्वास्थ्य की परेशानी होती रहेगी और दवाखाने के चक्कर लगाते रहेंगे. मानसिक तनाव या स्नायु तंत्र संबंधित परेशानी हो सकती है.

प्रेम रोमांस

वैवाहिक जीवन समानता अच्छा रहेगा. जीवनसाथी की उन्नति होगी. जीवनसाथी से धन लाभ होगा अथवा जीवनसाथी को किसी प्रकार का धन लाभ होगा. व्यस्त जीवन में धन प्राप्ति के योग रहेंगे छोटा-मोटा मनमुटाव आम समस्या जैसा रहेगा कोई गंभीर मुद्दा गृहस्थ जीवन में परेशानी नहीं करेगा.

ज्योतिष उपाय (upay)

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full