Horoscope 2024: मकर से लेकर मीन राशि तक, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मकर राशिफल 2024 साल 2024 मकर राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है. आपके राशि स्वामी आपके दूसरे भाव के स्वामी भी हैं. वहीं शनि दूसरे भाव में पूरे वर्ष बने रहने के कारण आर्थिक रूप से आपको मजबूत बनाते रहेंगे. आप चुनौतियों से डरेंगे नहीं और उनका डटकर [...]
मकर राशिफल 2024
साल 2024 मकर राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है. आपके राशि स्वामी आपके दूसरे भाव के स्वामी भी हैं. वहीं शनि दूसरे भाव में पूरे वर्ष बने रहने के कारण आर्थिक रूप से आपको मजबूत बनाते रहेंगे. आप चुनौतियों से डरेंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. गुरु 1 मई तक चौथे भाव में रहकर पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएंगे और करियर को भी सफलता देंगे.
एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा. करियर में अच्छी सफलता इस वर्ष आपको मिल सकती है, जबकि विद्यार्थियों को मेहनत और एकाग्रता से आगे बढ़ने पर दक्षता बढ़ेगी और पढ़ाई में सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा वाले विद्यार्थियों को कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में कुछ सावधानियां रखनी आवश्यक होंगी. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष अनुकूल रहेगा. हल्की-फुल्की समस्याएं बीच-बीच में परेशान कर सकती हैं.
करियर
इस वर्ष दशम स्थान पर गुरु के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा अच्छा लाभ प्राप्त होगा. अप्रैल के बाद समय और अनुकूल हो रहा है उस समय आप किसी के साथ मिलकर कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. राहु- केतु भी आपको सपोर्ट करते रहेंगे. राहु आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप जोखिम लेने के काबिल बनेंगे.
इस दौरान आप कठिन परिश्रम करेंगे और अपनी नौकरी या बिजनेस में अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. विदेश में काम के इच्छुक लोगों का सपना मई के बाद पूरा हो सकता है. राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में होंगे. शनि स्वयं की राशि में होंगे, इसलिए आपको कोई विशेष हानि नहीं करेंगे. इस वर्ष तीसरे भाव में राहु स्थित होने से आप अपने काम को एक चुनौती की तरह लेकर उसे कम से कम समय में बढ़िया से बढ़िया तरीके से करके देना पसंद करेंगे.
आर्थिक स्थिति
वर्ष आरंभ में चतुर्थ स्थान का गुरु आपको संचित धन की प्राप्ति करा सकता है. अष्टम स्थान पर गुरु की दृष्टि पैतृक संपत्ति भी प्राप्त करवा सकती है. इस साल की शुरुआत में बुध और शुक्र आपके एकादश भाव में स्थित होंगे इससे आय अच्छी होगी. अप्रैल के बाद एकादश स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से धन आगमन में निरंतरता बनी रहेगी. 1 मई को गुरु पंचम भाव में आ जाएंगे, जहां से वह आपके नवम भाव, प्रथम भाव और एकादश भाव को देखेंगे.
इससे आपके धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी और आप आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे. यह वर्ष आपको आर्थिक तौर पर बहुत कुछ प्रदान करने वाला है. बस अपनी ओर से आपको तैयार रहना चाहिए. भूलकर भी सितंबर में धन का निवेश ना करें, क्योंकि इस दौरान लगाया गया धन डूबने के प्रबल योग बनेंगे. आपको अप्रैल मई-जून और सितंबर के महीनों में अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है.
परिवार
पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत बेहद उत्तम रहने वाली है. द्वितीय भाव में शनि अपनी राशि के होने और चतुर्थ भाव में गुरु के अपनी मित्र राशि में उपस्थित होने के कारण पारिवारिक सामंजस्य की बढ़ोतरी होगी. वर्ष का पूर्वार्ध अधिक अनुकूल रहेगा, उसके बाद 1 मई को गुरु आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे. राहु आपके तृतीय भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आप जीवन में अच्छी सफलता तो प्राप्त करेंगे, लेकिन भाई बहनों को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और उनसे आपके संबंधों पर भी असर पड़ सकता है.
कोशिश करें कि वाद विवाद ना बढ़े और उनसे प्रेम पूर्वक पेश आएं, इससे आपको बड़ा लाभ होगा. आपकी स्पष्टवादिता घर के कुछ लोगों को अच्छी लगेगी, लेकिन कुछ लोग खुश होकर कड़वा सोच समझकर बुरा भी मान सकते हैं. ऐसी स्थिति में उन सभी को एक साथ साधना आपके लिए एक बड़ा काम होगा.
आप दिल से सबको प्रेम करते हैं, तो यह वर्ष आपको आपके अपनों का प्रेम दिलाएगा और उनके करीब लाएगा. संतान की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा परंतु अप्रैल से गुरु ग्रह का गोचर पंचम स्थान में हो रहा है उसके बाद समय अनुकूल हो जाएगा. संतान प्राप्त के इच्छुक व्यक्तियों को संतान प्राप्त की संभावना इस वर्ष बनेगी.
प्रेम रोमांस
इस वर्ष गुरु 1 मई को आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे. यह समय आपके प्रेम संबंधों को स्पष्टता और मजबूती प्रदान करेगा. आप एक दूसरे के प्रति जिम्मेदार रवैया रखेंगे, एक दूसरे के सुख और दुख में पूरा साथ देंगे और जहां कहीं भी आवश्यकता हो एक दूसरे की मदद करेंगे. इससे न केवल आपका एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा बल्कि आप अपने रिश्ते की अहमियत को भी समझ पाएंगे. सही मायने में आप एक दूसरे के पूरक के रूप में अपने रिश्ते को आगे लेकर बढ़ेंगे.
हालांकि,जुलाई-अगस्त में अपने प्रियतम के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सितंबर से दिसंबर के बीच आपका प्रेम परवान चढ़ेगा. साल की शुरुआत से ही बुध और शुक्र आपके एकादश भाव में बैठकर वहां से आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे आपके प्रेम संबंध में भरपूर रोमांस और प्यार के योग बनेंगे. आप एक दूसरे के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और अपने रिश्ते को परिपक्वता की ओर आगे बढ़ाएंगे. एक दूसरे पर विश्वास जमेगा.
स्वस्थ
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा. द्वितीय स्थान का शनि आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. अप्रैल के बाद स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय अनुकूल हो रहा है. राशि स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे. पूरे वर्ष खान-पान को नियंत्रण रखें और योग अभ्यास करते रहें. यदि आपको पूर्व में कोई रोग हुआ है तो इस बार भी वह आपकी परेशानी का मुख्य कारण बनेगा. आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अच्छा खाएं और सेहत का अच्छा ख्याल रखें.
कई लोगों को पेट की समस्या हो सकती है. अगर कोई बड़ी या छोटी समस्या हो भी जाए तो लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें. आपको अपनी बीमारी से राहत मिलेगी, जिससे आपका मानसिक तनाव भी दूर होगा. साढ़ेसाती का अंतिम चरण मानसिक रूप से आपको स्वस्थ रखेगा. जो मानसिक परेशानियां पिछले वर्ष थी इस वर्ष उनसे छुटकारा मिलेगा. उचित आहार और पर्याप्त नींद लेना फायदेमंद होगा.
ज्योतिष उपाय
- शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को कंबल दान कर सकते हैं.
- शनि चालीसा का पाठ करें.
- गौमाता को हरा चारा और थोड़ा सा गुड़ खिलाएं तथा चीटियों को आटा डालें.
- उड़द की दाल के पकोड़े सरसों के तेल में तल पर गरीबों को खिलाएं.
कुंभ राशिफल 2024
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत कुछ प्रदान करने वाला वर्ष साबित होगा. आपके राशि स्वामी शनि आपकी ही राशि में पूरे वर्ष बने रहेंगे. यह आपके लिए हर तरीके से शुभ परिणाम लेकर आएगा. आपके जीवन में अनुशासन बढ़ेगा. आप हर काम को पूरी लगन और मेहनत से करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र में भी अपना अच्छा स्थान बना पाएंगे. आपकी मेहनत आपको अन्य लोगों से आगे रखेगी.
देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक आपके तीसरे भाव में रहकर आपकी आमदनी में बढ़ोतरी का कारण बनेंगे और आपके वैवाहिक जीवन में भी अनुकूल समय की आहट होगी. व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे और भाग्य वृद्धि होगी. 1 मई के बाद बृहस्पति चतुर्थ भाव में जाकर पारिवारिक संबंधों को अनुकूल बनाने के लिए आपकी मदद करेंगे. वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के प्रभाव के कारण प्रेम संबंधों में कुछ तनाव बढ़ सकता है, जो वर्ष के उत्तरार्ध में अनुकूल हो जाएगा.
आप अपना रिश्ता निभाने की सच्ची कोशिश करेंगे जो धीरे-धीरे कामयाब होगी और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. करियर के मामले में आपको अच्छी सफलता मिलेगी. शनि आप से मेहनत कराएंगे जो आपको नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्रदान करेगी. विद्यार्थियों को जागरूकता की कमी से जूझना पड़ेगा और इस साल की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी.
करियर
इस वर्ष नौकरी और व्यापार में जोखिम उठाने वाले निर्णय लेने से बचें. कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ बहुत अच्छा रहेगा. सप्तम स्थान पर गुरु एवं शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आपके व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा. अप्रैल के बाद नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति के साथ इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी हो सकता है. साल की शुरुआत में बृहस्पति आपको आत्मविश्वासी और साहसी बनाए रखेंगे.
इस
दौरान आप रिस्क लेंगे और नौकरी में बड़े फैसले ले पाएंगे, लेकिन यह साल नई नौकरी ढूंढने के लिए एकदम बढ़िया नहीं है. बिजनेस में भी एकदम से किसी लाभ की आशा ना करें और ना ही बिजनेस पार्टनर पर बार-बार शंका करें. इससे आपका कार्य प्रभावित हो सकता है. आप अनुशासित होकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे. नए व्यापारिक समझौते होंगे. नए लोगों से मुलाकात होगी,जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे.
आर्थिक स्थिति
कुंभ राशि के जातकों के आर्थिक जीवन की बात करें तो आपको सामान्य से बेहतर परिणाम मिलेंगे. खासकर इस साल की शुरुआत में आप विभिन्न माध्यमों से अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे. आपके आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा, जिससे आपका भाग्योदय होगा और आप हर तरह की आर्थिक परेशानी से मुक्त रहेंगे. आप आर्थिक रूप से सक्षम होंगे. वर्ष की शुरुआत में ही सूर्य और मंगल जैसे ग्रह आपके एकादश भाव में विराजमान रहेंगे जो आपको आर्थिक तौर पर मजबूत बनाएंगे. वित्तीय फैसले लेने में आप थोड़े कठिन निर्णय ले कर सबको चौंका देंगे.
बार आपके कई निर्णय लोगों को आश्चर्यचकित कर देंगे. लेकिन आप मजबूती से अपने फैसलों के साथ अडिग रहेंगे. मार्च के महीने में वित्तीय स्थिति में कुछ असंतुलन हो सकता है और इसलिए आपको इस तरीके से सामंजस्य बिठाना होगा कि आपकी आमदनी और आपके खर्चों के भी अच्छा आवागमन बना रहे, जिससे आप मजबूत हो सकें. अगस्त के बाद से धीरे-धीरे वित्तीय तौर पर आपको अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी और वर्ष के अंतिम महीनों में आप खुद को वित्तीय तौर पर परिपक्व कर लेंगे और आपके वित्तीय संतुलन में स्थायित्व आ जाएगा.
परिवार
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा. तृतीय गुरु पर शनि की दृष्टि प्रभाव से आपके पराक्रम और कार्य क्षमताओं का विकास होगा. अप्रैल से चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह के गोचरीय प्रभाव से आपका घरेलू वातावरण अनुकूल रहेगा. माता-पिता सहित पूरे परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे. संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा. वर्ष आरंभ में आपके बच्चे अपने परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेंगे. वह अपने बौद्धिक बल पर अपने लक्ष्य को भी प्राप्त करेंगे.
विशेष रूप से वर्ष के पूर्वार्ध में और उसके बाद बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव में 1 मई को आ जाएंगे जिससे पारिवारिक संबंधों में और प्रेम प्रगाढ़ होगा. इस वर्ष अक्टूबर से दिसंबर के बीच आपके पिताजी को स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं. इसलिए उनका ध्यान रखें और आवश्यक होने पर चिकित्सीय उपचार कराएं. आपकी राशि में शनि महाराज होने से आप कुछ कठोर प्रवृत्ति के भी बन सकते हैं, जबकि रिश्तों और पारिवारिक जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए आपको विनम्र बनना होगा.
इन बातों पर गौर करेंगे तो जीवन खुशी के साथ व्यतीत होगा. सितंबर-अक्टूबर में घर का माहौल सकारात्मक बनेगा और नवंबर-दिसंबर में आप परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. किसी तीर्थाटन पर या किसी अच्छी जगह परिवार के लोगों के साथ जाकर समय बिताने से घर और पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा.
प्रेम रोमांस
पूरे वर्ष शनि महाराज आपकी ही राशि में विराजमान रहेंगे. वह आपकी ही राशि के स्वामी भी हैं इसलिए आप अपने इरादों में पक्के रहेंगे. आप जिन से प्यार करते हैं, उनसे अपना रिश्ता निभाना चाहेंगे और उन्हें पूरी तरह से अपना बनाने की कोशिश भी करेंगे. उनके लिए सब कुछ करने की कोशिश करेंगे और इसमें आपके दोस्तों का योगदान भी शामिल होगा. आपके लिए जून से जुलाई और नवंबर से दिसंबर का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है. इस दौरान आपसी प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. इस वर्ष आप उनके सामने अपने विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं.
सूर्य और मंगल जैसे गर्म प्रकृति के ग्रह आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे प्रेम संबंधों में गर्माहट बढ़ेगी और आपस में कहासुनी होने और विवाद बढ़ने की आशंका हो सकती है. इसलिए जनवरी के महीने में कम से कम थोड़ी शांति रखने की कोशिश करें और धैर्य से काम लें. इस दौरान विवाद की स्थितियों में भी विवाद को जन्म ना लेने दें और शांत रहकर इस समय को व्यतीत हो जाने दें. फरवरी और मार्च के महीने बहुत अच्छे रहने वाले हैं. क्योंकि शुक्र और बुध जैसे शुभ और रोमांटिक प्रवृत्ति देने वाले ग्रह आपके एकादश भाव से आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे आपके रिश्ते में चली आ रही समस्याएं दूर होंगी. आपसी प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के भरपूर योग बनेंगे. आप एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे.
स्वस्थ
वर्ष 2024 स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा. राशि में स्थित शनि आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनाए रखेंगे. संतुलित भोजन करें और अनुशासित जीवन शैली अपनाएं. लापरवाही बिल्कुल ना करें शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं रहेगा. दूसरे भाव में राहु और आठवें भाव में केतु की उपस्थिति और शारीरिक दृष्टिकोण से उपयुक्त नहीं कही जा सकती है इसलिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
आप के उल्टे सीधे भोजन और बासी तथा गरिष्ठ भोजन के कारण स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं. केतु के अष्टम भाव में होने से आपको बवासीर और गुदा रोग होने की संभावना रहेगी. रक्त का संक्रमण भी आपको परेशान कर सकता है. इन सभी समस्याओं से बचे रहने के लिए नियमित अंतराल पर अपना शारीरिक परीक्षण कराते रहें ताकि कोई समस्या आने से पहले ही आप उससे अवगत हो जाएं और उचित समय पर उसका उपचार करके उस समस्या से बच सकें.
ज्योतिष उपाय
- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक शनि मंदिर या पीपल के पेड़ पर नियमित रूप से जलाते रहें.
- शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें.
- भोजन में उड़द की दाल, चना दाल और काली मिर्च का उपयोग करें.
मीन राशिफल 2024
मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अच्छी संभावनाएं लेकर आने वाला है. आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति वर्ष की शुरुआत से ही आपके दूसरे भाव में रहेंगे और आपके धन और आपके कुटुंब की रक्षा करेंगे. आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे. धन संचित करने में आपको सफलता मिलेगी. केवल इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष से भी आपके संबंध बढ़िया होने लगेंगे.
बृहस्पति 1 मई को तीसरे भाव में चले जाएंगे, जिससे आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी. वैवाहिक संबंधों में सुधार का योग बनेगा. आपके भाग्य की वृद्धि होगी. धर्म-कर्म के मामलों में मन लगेगा. शनि पूरे वर्ष द्वादश भाव में बने रहने से आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा क्योंकि कोई न कोई खर्च पूरे वर्ष लगा रहने वाला है. विदेश यात्रा इस वर्ष होने के प्रबल योग हैं. इसलिए इसकी तैयारी पूरी करके रखें. राहु प्रथम भाव में और सप्तम भाव में केतु का गोचर बना रहने से वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनती रहेंगी.
करियर
व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष सामान्य फलदायक रहेगा. द्वादश भाव पर शनि के प्रभाव से आप अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे. अप्रैल के बाद कार्य व्यवसाय के लिए समय अनुकूल हो रहा है. सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि व्यापारिक व्यक्तियों के लिए शुभ है, जो व्यक्ति साझेदारी में कार्य कर रहे हैं उनको लाभ प्राप्त होगा. आप शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे. इसलिए ज्यादा अच्छे परिणामों के लिए आपको बेहद मेहनत करनी होगी. कई बार आपको लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन साढ़ेसाती में धैर्य और मेहनत ही आपके सच्चे दोस्त है. यह आपको समझना होगा.
मंगल और सूर्य ग्रह आपके दशम भाव में वर्ष की शुरुआत में रहेंगे. इससे आपको अपने करियर में अद्भुत सफलता मिलेगी. आप अपने काम को बहुत ही दृढ़ता के साथ करेंगे और अपने उद्देश्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर अपनी पूरी ईमानदारी से अपना काम करेंगे. वर्ष की शुरुआत में ही जनवरी से लेकर मार्च के बीच आपको कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है और आपको कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे. नौकरी में आप का बोलबाला रहेगा और आप के वरिष्ठ अधिकारी भी आप से संतुष्ट नजर आएंगे.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा. द्वितीय स्थान पर गुरु ग्रह के गोचर प्रभाव से आपके धनागम में निरंतरता बनी रहेगी. अप्रैल के बाद धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी आप धन व्यय करेंगे जिससे आपको आत्मिक प्रसन्नता का अनुभव होगा. जहां शनि पूरे वर्ष आपके द्वादश भाव में बने रहकर आपके खर्चों में बढ़ोतरी करते रहेंगे और कोई ना कोई पक्का खर्चा पूरे वर्ष बना रहने वाला है. इसलिए आपको अपने वित्तीय स्थितियों को सुधारने पर ध्यान देना होगा. वित्त का सही प्रबंधन सही समय पर और सही तरीके से करने से आपको इन समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी.
बृहस्पति दूसरे भाव में रहकर बहुत हद तक आपकी मदद करेंगे, लेकिन फिर भी आपको वर्ष के मध्य में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और आप बड़ी वित्तीय अस्थिरता का शिकार हो सकते हैं. लेकिन अगस्त के बाद से एक बार पुनः आपके वित्त की अच्छी स्थिति होने के कारण आप उस पर ध्यान देंगे और कुछ नई योजनाओं को अमल में लाते हुए वित्तीय तौर पर सुदृढ़ होने में सफल हो सकते हैं.
परिवार
पारिवारिक जीवन के लिहाज से साल 2024 अच्छा रहेगा. वर्षारंभ में द्वितीयेश गुरु के प्रभाव से आपके परिवार में किसी सदस्य के वृद्धि होगी. अप्रैल के बाद भाइयों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. समाज में आपका पराक्रम बना रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे. केतु के कारण पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है. आप अकेले रहना चाहेंगे. संतान के लिए वर्ष का प्रारंभ अनुकूल है. द्वितीय भाव के गुरु के प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी. इस समय के अंतराल में आपके बच्चों के साथ आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा.
माता जी को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. लेकिन वर्ष के मध्य से यानी कि जून के बाद से स्थिति ठीक होने लगेगा और उनकी स्वास्थ्य समस्या में भी कमी आएगी. भाई-बहनों से आपके संबंध सकारात्मक रहेंगे और वह यथासंभव आपकी मदद करते रहेंगे. आपको भी समय-समय पर उनके बारे में विचार करना होगा और वर्ष के अंतिम महीनों में अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आपको अपने परिवार और उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखना होगा. इसी से आप अपने अच्छे पारिवारिक जीवन का लुत्फ उठा पाएंगे.
प्रेम रोमांस
मीन राशि के लोग अपने प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरुआत में अनुकूलता महसूस करेंगे. शनि और शुक्र के संयुक्त प्रभाव से पंचम भाव सक्रिय रहेगा और इसलिए आप और आपकी प्रियतम के बीच की दूरियां बनेगी,एक-दूसरे को लेकर उसके पर विश्वास बढ़ेगा. अपने रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखने की पूरी कोशिश करें,इस वर्ष आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने में भी सफल हो सकते हैं. अप्रैल तक गुरु आपकी ही राशि में रहकर आपके पंचम सप्तम और नवम भाव को देखेंगे. इसलिए यदि आप किसी को पसंद करते हैं किसी से प्रेम करते हैं या उनसे विवाह करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी.
आप उनके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं, और आपका प्रेम विवाह भी हो सकता है. आपका रिश्ता टूट सकता है इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें. अगस्त का महीना अनुकूल रहेगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. वहीं सितंबर से नवंबर तक तनावपूर्ण स्थिति में रहने वाले हैं, यदि आप इस दौरान अपने रिश्ते को संभाल पाते हैं तो दिसंबर का महीना आपके रिश्ते को परिपक्व बनाएगा.
स्वस्थ
आपकी राशि में पूरे वर्ष राहु की उपस्थिति और सप्तम भाव में केतु का विराजमान होना आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं रहेगा. इसलिए आपको किसी भी तरह की शारीरिक समस्या से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के बचावों पर ध्यान देना होगा. शनि महाराज भी द्वादश भाव में बने रहेंगे जो आपको आंखों में समस्या, पैरों में दर्द, एड़ी में दर्द, चोट, मोच, जैसी समस्या दे सकते हैं. नेत्र पीड़ा और आंखों से पानी बहना जैसी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती है. अप्रैल से मई के बीच विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. इस दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने से आपको ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ सकती है.
राहू प्रभाव से आप छोटी-मोटी बीमारियों के कारण परेशान हो सकते हैं. यदि पहले से कोई रोग है तो सावधानी बरतें. संतुलित खान-पान के साथ-साथ दिनचर्या भी अनुशासित रखें. सुबह व्यायाम और योगाभ्यास करें. द्वादश शनि के प्रभाव से यदि कोई बीमारी लंबे समय से आपको परेशान कर रही है तो इसका स्थाई उपचार इस वर्ष मिल सकता है.
ज्योतिष उपाय
- घर से निकलते हुए सदैव अपनी जेब में एक पीला साफ रुमाल जरूर रखें.
- हनुमान जी की आराधना करें.
- विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.