Horoscope 2024: तुला से लेकर धनु राशि तक, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
तुला राशिफल 2024 तुला राशि के जातकों को इस पूरे वर्ष मेहनत, कार्य कुशलता और इमानदारी पर विश्वास रखना होगा. क्योंकि वर्ष की शुरुआत से पूरे वर्ष शनि आपके पंचम भाव में रहेंगे और वहां से आपके सप्तम, एकादश और द्वितीय भाव पर दृष्टि बनाए रखेंगे. आप जितना ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे,
तुला राशिफल 2024
तुला राशि के जातकों को इस पूरे वर्ष मेहनत, कार्य कुशलता और इमानदारी पर विश्वास रखना होगा. क्योंकि वर्ष की शुरुआत से पूरे वर्ष शनि आपके पंचम भाव में रहेंगे और वहां से आपके सप्तम, एकादश और द्वितीय भाव पर दृष्टि बनाए रखेंगे. आप जितना ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे, उतना ही आपका वैवाहिक जीवन और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
करियर
साल 2024 करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा. जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें इस अवधि में अधिक से अधिक लाभ मिलेगा. नौकरी में इस अवधि में प्रमोशन भी मिलेगा, जिससे आपके वेतन में वृद्धि संभव है. इस वर्ष सप्तम स्थान पर गुरु और शनि के संयुक्त गोचरीय प्रभाव से आपके व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. अप्रैल के बाद शत्रुओं द्वारा कार्यों में रुकावटें डाली जा सकती हैं. परंतु छठे भाव के राहु के प्रभाव से उन पर विजय प्राप्त करेंगे. बिजनेस में कुछ नया करने के बारे में सोच सकेंगे.
मई से जब बृहस्पति की स्थिति बदलेगी और बृहस्पति आपकी राशि से आठवें घर में जाएंगे तो बिजनेस या नौकरी में आपको काफी सम्मान और लाभ मिलेगा. इस साल विदेश से जुड़ा आपका कोई सपना सच हो सकता है. यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस दौरान आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है. आपकी नौकरी जा सकती है और उसके बाद आपको एक अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है. यदि आप सरकारी सेवा में हैं तो इस दौरान आपका किसी बढ़िया और अच्छी जगह स्थानांतरण भी हो सकता है.
आर्थिक स्थिति
तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी. आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जीवनसाथी और बड़े भाई का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. अप्रैल के बाद द्वितीय और चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपको भूमि भवन वाहन इत्यादि का सुख प्राप्त होगा. शुक्र और बुध दूसरे भाव में रहेंगे, जो आपको वित्तीय तौर पर कुछ अच्छा करने को प्रेरित करेंगे.
मंगल की कृपा से मार्च,मई और अगस्त के बाद का समय वित्तीय तौर पर अच्छा दिखाई देता है. सूर्य देव की कृपा भी आप पर रहेगी जिससे अगस्त के महीने में आपको सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के योग बनेंगे और आप वित्तीय तौर पर मजबूत स्थिति में आ जाएंगे. कहीं प्रॉपर्टी में कोई निवेश किया है तो इस वर्ष उससे लाभ मिल सकता है. जो लोग शेयर मार्केट का व्यवसाय करते हैं उनके लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा. किंतु साझेदारी में कोई व्यवसाय ना करें इससे आर्थिक क्षति हो सकती है.
परिवार
साल 2024 में रिश्तों में सामान्य परिणाम मिलेंगे. आपको कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अपने पुराने दोस्तों पर जाएं. उन्हें बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, साथ ही परिवार में आपकी छवि भी अच्छी बनेगी और घर में आपको उचित सम्मान प्राप्त होगा. साल की शुरुआत में आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. सप्तमस्थ गुरु के प्रभाव से आपकी पत्नी के साथ संबंध मधुर होंगे.
यदि आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह हो सकता है. अप्रैल के बाद द्वितीय स्थान पर गुरु और शनि की संयुक्त दृष्टि के कारण आपके परिवार में सुख शांति रहेगी. संतान के लिए समय शुभ रहेगा. आपके बच्चे अपने परिश्रम और पराक्रम के बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे. अप्रैल के बाद अष्टम स्थान का गुरु आपकी संतान को मानसिक अशांति भी दे सकता है. जिसका नकारात्मक प्रभाव उनकी पढ़ाई लिखाई पर भी पड़ सकता है.
प्रेम रोमांस
प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. आपका गुस्सैल और आक्रामक स्वभाव आपके प्रेमी को परेशान कर सकता है. आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आपके बीच प्यार बढ़ेगा. आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने में सक्षम होंगे. आप अपने प्रेमी से विवाह करने का भी फैसला ले सकते हैं. आप दोनों एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे. आप एक दूसरे को खुलकर अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे. वैवाहिक जीवन को लेकर आप कुछ परेशानियां महसूस कर सकते हैं.
स्वस्थ
गुरु की दृष्टि प्रभाव से आपके मन में अच्छे विचार आएंगे. अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपका खान-पान और दिनचर्या उत्तम होगी. यदि मौसम जनित कोई रोग बीमारी भी है तो आप शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएंगे. मई में बृहस्पति आपकी राशि से आठवें घर में जाएंगे, तब आपको कुछ चीज़ों का ध्यान रखना होगा. इसके बाद छोटी बीमारी को भी गंभीरता से लें, क्योंकि इस दौरान बार-बार पेटदर्द की समस्या आपको हो सकती है.
अगस्त के बाद से धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू होगा और आप अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा संजीदा हो जाएंगे. इसी के साथ आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. यही सोच आपको अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करेगी और आप पुरानी बीमारियों से धीरे-धीरे बरी हो जाएंगे. जैसे ही नवंबर का महीना आएगा, आप अचानक से काफी राहत महसूस करेंगे और स्वास्थ्य में मजबूती आएगी.
ज्योतिष उपाय
- प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें.
- गाय की सेवा करें.
- कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.
- मां लक्ष्मी, मां दुर्गा तथा मां संतोषी की पूजा करनी चाहिए.
वृश्चिक राशिफल 2024
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष 2024 बहुत भाग्यशाली रहने वाला है. उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. वर्ष की शुरुआत में शुक्र और बुध आपकी ही राशि में रहकर आपको खुशनुमा बनाएंगे. आपका व्यवहार और चुंबकीय व्यक्तित्व आकर्षण का केंद्र बनेगा. लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे. वर्ष की शुरुआत में राशि स्वामी मंगल दूसरे भाव में सूर्य देव के साथ उपस्थित रहेंगे, जिससे आपको आर्थिक तौर पर उन्नति प्राप्त होगी.
करियर
साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी. नौकरी में उन्नति, विदेश यात्रा में सफलता, शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ, मतलब कह सकते हैं कि आपके लिए साल 2024 की शुरुआत वैसी ही होगी, जैसा कि सभी चाहते हैं. अप्रैल तक गुरु छठें भाव में रहेंगे. इस दौरान आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे. नयी परियोजना में आप आसानी से डील कर पाएंगे. मई से गुरु का गोचर आपके व्यवसाय को बहुत अच्छा रखेगा.
बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिलेंगे. विदेश से जुड़े कामों में आपको सफलता भी मिल सकती है. नौकरी पेशा जातकों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा. नई नौकरी मिल सकती है. उच्च अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा. सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे. जो लोग नई नौकरी की तलाश में है सफल होंगे. आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी. यह समय आपके लिए भी फायदेमंद साबित होगा, जो आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल देगा. अगर आप सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको कुछ दिक्कतें हो सकती हैं.
आर्थिक स्थिति
2024 में आपको धन के मामले में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे. द्वितीय स्थान पर गुरु की दृष्टि प्रभाव से आप इच्छित बजट कर अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बना सकते हैं. अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर और अनुकूल हो रहा है उसे समय आपके मित्र या जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है. शनि का गोचर अचल सम्पत्ति का योग बना रहा है.
वर्ष के प्रारंभ में द्वादश स्थान पर गुरु की दृष्टि से आपको विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है. बृहस्पति सप्तम भाव में आकर मई के महीने से आपके एकादश, प्रथम और तृतीय भाव को देखेंगे, जिससे आपके प्रयासों में भी वृद्धि होगी और उससे आपको वित्तीय तौर पर जमने का मौका मिल जाएगा. इस साल अचल संपत्ति में वृद्धि के योग दिखाई देते हैं और आमदनी का स्तर भी बढ़ने के योग नजर आ रहे हैं. किंतु कहीं पर भी नया निवेश सोच समझकर ही करें अन्यथा हानि हो सकती है.
परिवार
इस वर्ष चतुर्थ स्थान के शनि आपके परिवार में कुछ विषम परिस्थिति उत्पन्न कर सकते हैं. आपका पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है. अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर शुभ हो रहा है जिससे आपका पारिवारिक माहौल अनुकूल हो जाएगा. यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह की पूर्ण संभावनाएं बनेंगी. पंचम भाव में राहु ग्रह का गोचर संतान के लिए अच्छा नहीं है. संतान को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं. उसका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है जिसका नकारात्मक प्रभाव उनकी शिक्षा पर भी पड़ सकता है.
गर्भवती महिलाओं को गर्भ रक्षा हेतु विशेष सावधान रहने की आवश्यकता इस वर्ष रहेगी. यदि आपकी संतान विवाह के योग्य हैं तो उनका विवाह संस्कार भी हो सकता है. संतान जन्म होने से भी आपके घर में खुशी आ सकती है. संतान से संबंधित चिंताएं इस वर्ष दूर होंगी. अगर उनकी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी. कुछ जाने अनजाने शत्रु आपको परेशान करते रहेंगे अप्रैल के बाद इसमें भी राहत मिलेगी.
प्रेम रोमांस
साल की शुरुआत बहुत अनुकूल रहेगी. बुध और शुक्र वर्ष की शुरुआत में ही आपके प्रथम भाव में रहेंगे और पंचम भाव में राहु की उपस्थिति आपको प्यार में कुछ भी कर गुजरने वाला बनाएगी. आप प्यार में निरंकुश सा महसूस करेंगे और अपने प्रियतम के लिए कुछ भी करना चाहेंगे. आप बड़ी-बड़ी बातें करेंगे लेकिन आपके लिए चुनौती होगा कि उन बड़ी-बड़ी बातों को पूरा भी कर सकें, नहीं तो आपके प्रियतम आपसे नाराज हो सकते हैं. हालांकि आपके बीच का सामंजस्य बहुत बढ़िया रहेगा और आपका प्रेम परिपक्व होगा. रोमांस के भी अच्छे योग बनते दिखाई देते हैं.
इस वर्ष के दौरान आपको 23 अप्रैल से 1 जून के बीच जब मंगल का गोचर आपके पंचम भाव में राहु के ऊपर होगा तो वह समय अच्छा नहीं रहेगा और इस दौरान आपके प्रियतम को शारीरिक समस्याएं और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे समय में उनकी भरपूर मदद करें और उनसे व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें, नहीं तो यह आपके रिश्ते के लिए नुकसानदायक स्थिति हो सकती है. इसके बाद का समय बहुत हद तक अनुकूल रहने की संभावना है.
स्वस्थ
स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत कुछ छोटी-मोटी बीमारियों से हो सकती है. छठे स्थान का गुरु छोटी मेरी छोटी-मोटी बीमारियों से स्वास्थ्य प्रभावित कर सकता है. ऐसे में स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा. अप्रैल के बाद गुरु का गोचर स्वास्थ्य के लिए बेहद अनुकूल हो जाएगा. आप स्वयं को स्वस्थ और खुश मिजाज महसूस करेंगे. लेकिन वर्ष भर नियमित योग्य अभ्यास और स्वस्थ दिनचर्या का पालन करना चाहिए.
राहु और केतु का गोचर आपके बारहवें और छठे भाव पर होगा. इसलिए अचानक से लगने वाली बीमारियां और संक्रमण वाले रोगों से आपको सावधान रहना होगा. आपको पाचन तंत्र और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. पंचम भाव में मीन राशि में राहु की उपस्थिति भी जल से संबंधित कोई संक्रमण दे सकती है जो आपके पेट को प्रभावित करेगा और इससे आपको उदर रोग हो सकते हैं. आपको रक्त संबंधी अशुद्धियां, रक्तचाप विशेषकर उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
ज्योतिष उपाय
- शनिवार को सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे में जलाएं.
- हनुमान चालीसा और संकट मोचन का पाठ करें.
- चीटियों को आटा डालें.
धनु राशिफल 2024
धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष उम्मीदों से भरा साल रहने वाला है. लेकिन वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल आपकी राशि में रहकर आपको गर्म दिमाग बनाएंगे. आपको उग्रता में आकर कुछ भी बोलने और कोई भी व्यवहार या निर्णय लेने से बचना चाहिए. क्योंकि इससे आपका न केवल व्यापार और बल्कि आपका निजी जीवन भी प्रभावित हो सकता है. वर्ष की शुरुआत में गुरु आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे. आपके प्रेम संबंधों को सुधारेंगे.
आपके भाग्य की बढ़ोतरी करेंगे और आपकी आमदनी में भी अच्छी उन्नति देखने को मिलेगी. संतान से संबंधित अच्छे समाचार मिल सकते हैं या संतान हो सकती है.
करियर
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष के प्रारंभ में आमदनी के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है. इस वर्ष कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है. अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रभावित हो रहा है उस समय छठे भाव में गुरु के प्रभाव से आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का योग बन रहा है. किन्तु इस साल शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में खुद के घर में होंगे. यह आपके लिए बेहद शुभ है. किसी भी कार्य को करने के लिए आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप भाग्य की जगह मेहनत पर यकीन करेंगे. जो लोग नौकरी बदलने या बिजनेस में कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए मई के बाद का समय काफी बेहतर हो सकता है.
आपके बॉस और वरिष्ठ अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे. कार्यक्षेत्र में लोग आपकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे. नौकरीपेशा जातकों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से शुभ है. इस दौरान उन्हें प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उनके वेतन में भी वृद्धि होगी. यदि पिछला कोई काम अधूरा रह गया था तो इस अवधि में उसे पूरा करने में सफल रहेंगे. कई लोगों को क्षेत्र से जुड़ी यात्राओं पर जाने का अवसर प्राप्त होगा.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा. एकादश स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी परंतु अप्रैल के बाद गुरु ग्रह के गोचर के बाद आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी. कुछ ऐसे खर्चे आ जाएंगे जिससे आपका बजट भी बिगड़ सकता है. किसी को पैसे उधार ना दें नहीं तो वापसी की उम्मीद कम है. आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सबसे अधिक आवश्यकता होगी, अन्यथा भविष्य में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है.
आप विभिन्न क्षेत्रों से पैसा कमा सकते हैं. आपको सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहने की आवश्यकता होगी. नहीं तो मानसिक तनाव का बढ़ना भी आपकी परेशानियों का मुख्य कारण हो सकता है. आपका नवम भाव आपको अचानक धन लाभ होने के संकेत दे रहा है.
परिवार
पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष मिला-जुला रहेगा. व्यस्तता के कारण परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे. अप्रैल तक पंचम भाव के गुरु के प्रभाव से नव विवाहित व्यक्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी. संतान के लिए वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा. पंचम स्थान के गुरु के प्रभाव से आपके बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी. विवाह योग्य संतान का विवाह हो जाएगा. अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रतिकूल होने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
चौथे भाव पर राहु का गोचर पारिवारिक माहौल खराब कर सकता है इसलिए संतुलन बनाकर चलना होगा. अप्रैल के बाद से इस स्थिति में कमी आएगी और धीरे-धीरे आपकी माताजी का स्वास्थ्य उत्तम होने लगेगा. पिताजी से संबंधों में उतार चढ़ाव ना हो, इसका आपको खास ख्याल रखना चाहिए. वह भी विशेष रुप से अप्रैल से मई के दौरान, इस दौरान उनको स्वास्थ्य समस्याएं भी घेर सकती है. अक्टूबर से दिसंबर के दौरान स्थिति अच्छी रहेगी और आपको पारिवारिक जीवन में सुख शांति मिलेगी.
प्रेम रोमांस
वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहने वाली है. गुरु पंचम भाव में बैठकर आपके प्रेम जीवन को संतुलित करेंगे. हालांकि आपकी राशि में बैठे मंगल और सूर्य वर्ष की शुरुआत में आपके व्यवहार में कुछ उग्रता बढ़ाएंगे जो आपके रिश्ते में तनाव बढ़ा सकते हैं. फरवरी के अंत से अप्रैल तक का समय अच्छा रहेगा. बुध और शुक्र की कृपा से आपके प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी. शनि की दृष्टि आपके पंचम भाव पर रहने से प्रेम जीवन में कुछ बाधाएं भी रहेंगी लेकिन वर्ष का पूर्वार्ध अच्छा इसलिए रहेगा क्योंकि बृहस्पति वहां पर विराजमान रहेंगे.
अप्रैल से मई के बीच का समय बहुत ज्यादा रोमांटिक रहेगा, क्योंकि उस दौरान शुक्र आपके पंचम भाव में रहेंगे. 1 जून से 12 जुलाई के बीच आप प्यार में कुछ कर गुजरने की स्थिति में रहेंगे और अपने प्रियतम को खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. यह समय अवधि आपके प्रेम संबंध को मजबूत बनाएगी. हालांकि उसके बाद आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है, फिर सितंबर का महीना खुशियां लेकर आएगा. आप अपने प्रियतम के साथ खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं और एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. नवंबर और दिसंबर के महीने सामान्य रहेंगे.
स्वस्थ
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष मध्यम रहने वाला है. राशि स्थान पर गुरु की दृष्टि के प्रभाव से शारीरिक रूप से आप संतुष्ट और स्वस्थ रहेंगे. अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर प्रतिकूल होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. छठे स्थान का गुरु पृथ्वी तत्व राशि में होने के कारण संक्रामक रोग या पेट संबंधित परेशानी दे सकता है. चतुर्थ भाव में राहु और दशम भाव में केतु की उपस्थिति आपको किसी प्रकार के संक्रमण का शिकार बना सकती है जिसके प्रति आपको सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आप मौसम में बदलाव और मौसमी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं.
धूम्रपान से विशेष परहेज करें नहीं तो इस वर्ष आपको समस्या हो सकती है. तीसरे भाव में पूरे वर्ष शनि की उपस्थिति आपको बीमारियों से बचाने के में मुख्य भूमिका निभाएगी, इसलिए अपनी दिनचर्या को सुनियोजित करें और उसी के अनुसार अपना जीवन यापन करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा.
ज्योतिष उपाय
- गुरुवार को गाय को हरा चारा गुड़ चना आदि खिलाते रहें.
- घर से दूर किसी पार्क या मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं.
- हर बृहस्पतिवार को उसकी पूजा करें.
- श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें.