Horoscope 2024: कर्क से लेकर कन्या राशि तक, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024 कर्क राशि के लिए नया साल 2024 नए जीवन की शुरुआत लेकर आया है, जिसमें आपको कई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और मान सम्मान बढ़ेगा. कारोबार में अचानक वृद्धि देखने को मिलेगी. इस वर्ष भाग्य आपका साथ देगा. अध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा. जो लोग विदेश जाकर जीवन व्यतीत करना

By Shaikh Almina · 30/12/2023

कर्क राशिफल 2024

कर्क राशि के लिए नया साल 2024 नए जीवन की शुरुआत लेकर आया है, जिसमें आपको कई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और मान सम्मान बढ़ेगा. कारोबार में अचानक वृद्धि देखने को मिलेगी. इस वर्ष भाग्य आपका साथ देगा. अध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा. जो लोग विदेश जाकर जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, उन्हें इस वर्ष यह अवसर प्राप्त हो सकता है.

करियर

कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष नौकरी में औसत परिणाम प्राप्त होंगे, क्योंकि शनि इस पूरे वर्ष आपके अष्टम भाव में रहने वाले हैं. अष्टम भाव में शनि आपके लिए नौकरी में कुछ परेशानियां और चुनौतियां की वजह बन सकते हैं. आपको नौकरी में अचानक से स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है और कुछ जातकों को नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है.

अप्रैल 2024 के बाद बृहस्पति गोचर के अनुकूल होने से आपको अपने करियर के संदर्भ में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही अच्छी वृद्धि भी हासिल होगी. लेकिन वहीं अष्टम भाव में शनि की उपस्थिति के साथ आपको अपने काम करने के तरीके की योजना बनाने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि नौकरी के संदर्भ में चीजें आपके लिए थोड़ी प्रतिकूल नजर आ रही हैं.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा रहेगा. कर्क राशि वालों की वित्तीय स्थिति इस साल मजबूत रहेगी. अप्रैल तक बृहस्पति की दृष्टि आपके दूसरे घर पर और फिर आपके ग्यारहवें घर पर होगी, ये आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा. साल 2024 धन और निवेश दोनों के लिए अच्छा रहेगा. आप आर्थिक रूप से मजबूत व्यक्ति बनकर उभरेंगे और परिवार के लिए अच्छी खरीदारी करेंगे.

ये साल आपके प्रोफेशनल जीवन में अच्छी वृद्धि के साथ शुरू होगा. वेतन वृद्धि आपकी उम्मीदों से अधिक होगी, आपकी बचत में वृद्धि होगी और आपको निवेश करने के लिए प्रेरित होंगे. आपके लाभ में भी गतिशील वृद्धि होगी. आप ख़र्च और धन के प्रवाह को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे, ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि इस साल आपका पैसा कहीं फंस सकता है. हालांकि , अंत में आपको पैसा मिल जाएगा और उसके बाद कोई समस्या नहीं होगी.

परिवार

वर्ष की शुरुआत पारिवारिक जीवन के लिए बहुत अनुकूल रहेगी. गुरु की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर रहेगी. लेकिन शनि आपके दूसरे भाव को देखेंगे तथा मंगल की दृष्टि वर्ष की शुरुआत में आपके बारहवें भाव और आपके पहले भाव पर होने से परिवार में प्रेम रहेगा. घर के बुजुर्ग आपको आशीर्वाद देंगे और आपकी बातों को सराहेंगे.

आपका मार्गदर्शन करेंगे लेकिन आपकी वाणी में कुछ उग्रता होने के कारण आप उनकी बातों को उल्टे रूप में ले सकते हैं जिससे कुछ समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. आपको अपनी इस आदत से बाज आना होगा. क्योंकि यह वर्ष की प्रथम तिमाही में आपको परेशान कर सकती है. हालांकि परिवार के लोगों की ओर से आप को समर्थन जारी रहेगा. आपके भाई-बहनों को कुछ समस्याएं हो सकती हैं लेकिन अपनी निजी समस्याओं को एक तरफ रखते हुए वे आपके लिए मददगार बने रहेंगे.

प्रेम रोमांस

मई 2024 से पहले का समय प्रेम और विवाह के लिए इतना अनुकूल नहीं होने वाला है. क्योंकि इस दौरान जातकों को प्रेम से संबंधित बाधाएं जीवन में उठानी पड़ सकती है. मुमकिन है कि इस दौरान आपको प्रेम संबंधों में संतुष्टि ना मिले. ऐसा इस वर्ष अष्टम भाव में मौजूद शनि की वजह से हो सकता है. शनि की यह प्रतिकूल स्थिति प्रेम और विवाह में प्रतिकूल परिणाम मिलने के संकेत दे रही हैं.

चंद्र राशि के संबंध में अष्टम भाव में गोचर में शनि की स्थिति आपको प्रेम और विवाह में समायोजन का सामना करने के लिए प्रेरित कर सकती है. तीसरे भाव में केतु और नवम भाव में राहु आपके लिए प्रेम के संबंध में कुछ परेशानियां पैदा करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान आपके जीवन से खुशियां भी कुछ कम हो सकती हैं. इसके अलावा अष्टम भाव में शनि की स्थिति प्रेम और विवाह के लिए अनुकूल नहीं है और इस दौरान आपके वैवाहिक रिश्ते और प्रेम रिश्ते में सामंजस्य की कमी देखने को मिल सकती है.

स्वस्थ

अष्टम भाव में शनि की प्रतिकूल स्थिति दशम भाव में बृहस्पति आदि के चलते अप्रैल 2024 तक स्वास्थ्य पक्ष में आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे. बृहस्पति 24 अप्रैल 2024 के अंत तक दशम भाव में ही रहने वाले हैं और यहां गुरु और शनि की युति का प्रतिकूल परिणाम आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है. हालांकि आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई गंभीर परेशानी नहीं होगी. अष्टम भाव में शनि की स्थिति के चलते आपको आंखों में दर्द, चिड़चिड़ापन, पैरों में दर्द, आदि का सामना करना पड़ सकता है. अष्टम भाव में शनि की प्रतिकूल स्थिति आपको खराब स्वास्थ्य के प्रति मानसिक तनाव देने की वजह बन सकती है.

ज्योतिष उपाय

सिंह राशिफल 2024

साल 2024 सिंह राशि वालों के लिए अनुकूलता लेकर आने वाला है. पूरे वर्ष शनि आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपके वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाएंगे और आपके जीवन साथी के व्यक्तित्व में सुधार होगा. वह मजबूत व्यक्तित्व के स्वामी बनेंगे. इसके अतिरिक्त आपके व्यापार में भी स्थाई वृद्धि होने के योग बनेंगे. आप चाहें तो व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं. लंबी-लंबी यात्राएं इस वर्ष आपको करने का मौका मिलेगा. विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं.

करियर

यह वर्ष करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेगा. व्यापारिक व्यवस्थाओं के लिए नई योजनाओं को साकार करने में आपकी बहुत मदद करेंगे. इस साल आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं. आपके गुप्त शत्रु आपके सामने पूरी तरह से परास्त होंगेय सिंह राशि के जो जातक नौकरी में है उनको अपनी नौकरी में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा.

बृहस्पति के गोचर के कारण नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर होने की संभावना है. लेकिन यह आपके लिए बहुत अच्छी स्थिति प्रदान करेंगे और आपका करियर बहुत ऊंचाइयों पर जाएगा. इस वर्ष आपको अपने अनुभव और अपनी काबिलियत के दम पर बहुत कुछ प्राप्त करने का मौका मिलेगा. इसलिए कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें और हर संभव कोशिश करें कि आप अपना शत प्रतिशत योगदान दे सकें, जिससे कि आपका करियर मजबूत हो सके. बुध और शुक्र का वर्ष की शुरुआत में आपके दशम भाव पर प्रभाव आपको और भी ज्यादा स्पष्ट तरीके से अपनी नौकरी में जमने का मौका देगा.

आर्थिक स्थिति

सिंह राशि के जातकों के आर्थिक जीवन की बात करें तो, साल 2024 में पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. अप्रैल 2024 तक वर्ष की पहली छमाही आर्थिक संबंध में सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली है. क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के संबंध में नवम भाव में स्थित है और जिसके चलते आपके जीवन में धन का प्रवाह सुचारू रूप से बना रहेगा. चंद्र राशि के संबंध में शनि सप्तम भाव में स्थित होंगे जिसके चलते आपके लिए परिवार में खर्च बढ़ सकते हैं.

साथ ही आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के संदर्भ में भी थोड़ा अधिक खर्च करना पड़ सकता है. अगर आप निवेश के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं या नई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो ऐसा आप मई 2024 से पहले कर लें. क्योंकि बृहस्पति नवम भाव में अपनी स्थिति के चलते आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. अप्रैल के बाद चतुर्थ स्थान पर गुरु एवं शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से भूमि,भवन, वाहन की प्राप्ति हो सकती है. किंतु राहु ग्रह का गोचर अष्टम भाव में होने से शेयर बाजार आदि में निवेश के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है. अगस्त से अक्टूबर की अवधि में आपके आर्थिक जीवन के लिए भी कई सुंदर योग रहेंगे. आपकी आय में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप अपने सभी मानसिक तनावों से मुक्त हो जाएंगे.

परिवार

सिंह राशि वालों के परिवार में इस वर्ष सामंजस्य बना रहेगा तो कभी-कभी परिवार में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है. घर-परिवार का वातावरण सुख-शांति से पूर्ण होगा. 01 मई 2024 तक गुरु ग्रह की दृष्टि आपके पांचवें भाव पर होगी, जिसके चलते आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और परिवार के बच्चे भी आपकी खुशियों की वजह बनेंगे. जिन जातकों का विवाह हाल-फिलहाल में हुआ है उनके माता-पिता बनने के योग हैं.

दूसरे भाव में केतु के बैठे होने के कारण परिवार के सदस्यों के साथ आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और इसके परिणामस्वरूप, आपके द्वारा कहे जाने वाले कठोर शब्द उनके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं. इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. हालांकि, 01 मई 2024 को बृहस्पति वृषभ राशि में गोचर करेंगे और यह आपके दसवें भाव में प्रवेश करेंगे.

प्रेम रोमांस

सिंह राशि के जातकों के प्रेम संबंधों की शुरुआत कुछ परेशानी जनक रह सकती है. क्योंकि वर्ष की शुरुआत में ही सूर्य और मंगल जैसे गर्म प्रवृत्ति वाले ग्रह आपके पांचवें भाव में विराजमान रहेंगे. लेकिन देव गुरु बृहस्पति नवम भाव में बैठकर आपके पांचवें भाव को देखेंगे, जिससे भले ही कितनी चुनौतियां क्यों ना आ जाएं. आपका प्रेम संबंध चलता रहेगा. इसलिए आपको थोड़ा सा शांति जनक व्यवहार करना चाहिए और एक दूसरे को पर्याप्त समय देना चाहिए. जिससे आप दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो सकें और आप आपसी विचार विमर्श के द्वारा अपने रिश्ते को मजबूती दे सकें.

फरवरी और मार्च के महीने अनुकूलता लेकर आएंगे. शुक्र और बुध के प्रभाव से रिश्ते में रोमांस भी बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति झुकाव भी बढ़ेगा. यह आपके रिश्ते को और भी ज्यादा परिपक्व बनाएगा. अगस्त से लेकर सितंबर के महीने के दौरान आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी. क्योंकि इस दौरान आप और आपके प्रियतम के बीच कुछ समस्याएं आ जाएंगी और परिवार वालों का दबाव भी आपके रिश्ते पर हो सकता है.

30 अक्टूबर के बाद आपके विवाह के योग बन सकते हैं. सिंह राशि वालों की लव लाइफ में सामान्य बदलाव देखने को मिलेंगे. अपने प्रिय से बात करते समय आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. प्रेमी अपने प्रिय से विवाह करने का निर्णय ले सकते हैं. आप अपने प्रियतम के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आप दोनों एक दूसरे से खुलकर बातचीत कर सकते हैं.

स्वस्थ

अप्रैल तक नवम भाव पर गुरु का गोचर और उनकी पंचम दृष्टि लग्न पर होने से शारीरिक आरोग्यता की प्राप्ति व कार्य क्षमताओं में वृद्धि के प्रबल संकेत है. गुरु ग्रह के गोचर के बाद अष्टम स्थान का राहु अचानक ही स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. अप्रैल के बाद कुछ सावधानियां आपको रखनी चाहिए जिससे कि पुरानी कोई बीमारी फिर से आपको परेशान ना कर सके.

मार्च तक की अवधि में जो लोग किसी गंभीर समस्या से परेशान हैं उन्हें इस दौरान कुछ राहत मिलेगी. आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ध्यान रखना होगा. कुछ परिवर्तन की संभावना है. राहु के कारण आपको अचानक से होने वाली समस्याएं उत्पन्न हो सकती है जो अचानक से आएंगी और अचानक से चली जाएंगी. लेकिन कुछ समय के लिए आपको परेशानियां महसूस हो सकती है.

ज्योतिष उपाय

कन्या राशिफल 2024

वर्ष 2024 आपको ग्रहों के गोचर के अनुसार अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी. वर्ष की शुरूआत से ही शनि आपके छठे भाव में विशेष रूप से विराजमान रहकर आपके आठवें और बारहवें भाव को भी देखेंगे. इससे आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन यही शनि इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने में भी मददगार बनेंगे, बस आपको एक संतुलित और अनुशासित जीवन व्यतीत करना होगा और अच्छी दिनचर्या का पालन करना होगा.

जीवन में अनुशासन लाने से आपके सभी काम बनने लगेंगे. शनि की स्थिति नौकरी में अच्छी सफलता दिला सकती है. गुरु वर्ष के पूर्वार्ध में 1 मई तक आपके अष्टम भाव में रहेंगे, जिससे धर्म-कर्म के मामले में मन तो खूब लगेगा. लेकिन व्यर्थ खर्च भी होंगे और आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं. लेकिन 1 मई के बाद यह आपके नवम भाव में चले जाएंगे जिससे सभी कामों में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी. आपको संतान संबंधी सुखद समाचार भी मिलने की संभावना बनेगी. राहु पूरे वर्ष आपके सप्तम भाव में बने रहेंगे इसलिए आपको व्यापार और निजी जीवन दोनों क्षेत्रों में सावधानी बरतनी होगी.

करियर

वर्ष के शुरुआत में शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके करियर के मामले में अच्छा साबित होगा. प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिलेगी. व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष की शुरुआत बहुत बढ़िया रहेगी. कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा. राहु और केतु इसमें आपके लिए सहायक होंगे या संपर्क बाहर विदेश से भी हो सकते हैं. इन संपर्कों से व्यापार में उन्नति होगी.

मई महीने के बाद व्यापार में नया सम्पर्क बनेगा. आपको विदेशी संपर्कों से भी लाभ होगा और व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर इस वर्ष स्थानांतरण हो सकता है. यह समय नौकरी बदलने का भी हो सकता है. नई और अद्भुत संभावनाओं की ओर बढ़ना आपके लिए अच्छा रहेगा. इस वर्ष अपने परिश्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे. सप्तम स्थान का राहु आपके व्यवसाय में उतार चढ़ाव का योग बन रहा है. अतः इस समय के अंतराल में आप कोई नया व्यापार प्रारंभ ना करें.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक जीवन में इस वर्ष कुछ सुधार की संभावना देखी जा रही है. वैसे कन्या राशि के जातकों का आमदनी का स्तर हमेशा घटता बढ़ता रहता है. इस वर्ष आमदनी में कुछ नया इजाफा हो सकता है. जो लोग शेयर मार्केट आदि बाजार में निवेश करते हैं उनके लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा. किसी पारिवारिक मामले के हल होने से आर्थिक लाभ की स्थिति नजर आ रही है. यदि आप कोई निवेश करना चाहें तो उसके लिए यह समय उत्तम नहीं है. आपको वित्तीय मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

अप्रैल तक पैतृक संपत्ति के साथ-साथ परिवार का विश्वास प्राप्त होगा. अप्रैल के बाद नवम स्थान का गुरु आर्थिक उन्नति के लिए अच्छा रहेगा. गुरु ग्रह का गोचर अनुकूल होने के कारण आपके धनागम में वृद्धि होगी. छठे भाव में शनि ग्रह का गोचर बाहर अथवा विदेश से कुछ धनागम की संभावनाएं दे रहा है. आपके आय के स्रोत इस वर्ष कुछ नए माध्यम से भी हो सकते हैं.

परिवार

इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए कमजोर रहने की संभावना है. वर्ष की शुरुआत में ही मंगल और सूर्य आपके चतुर्थ भाव में विराजमान रहकर परिवार के सदस्यों के बीच उग्रता बढ़ा सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी एवं तनाव बढ़ने की संभावना बन सकती है. उसके बाद धीरे-धीरे इन समस्याओं में कमी आएगी. शुरुआती महीने में अपनी माता जी के स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखना होगा. चतुर्थ भाव के स्वामी का वर्ष के पूर्वार्ध में अष्टम भाव में विराजमान रहना पारिवारिक जीवन में तनाव और माता के स्वास्थ्य में गिरावट का संकेत देता है.

इसलिए इन दोनों ही विषयों पर आपको अधिक संजीदा होकर विचार करने की आवश्यकता पड़ेगी. लेकिन, अप्रैल और अगस्त के महीनों में भी आपको पारिवारिक झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है. इसके बाद का समय अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा और पारिवारिक सदस्यों से अच्छा सामंजस्य बनेगा. वर्ष की शुरुआत से ही भाई बहनों का नजरिया आपके प्रति प्रेम पूर्वक रहेगा. मार्च से अप्रैल के बीच थोड़ी सावधानी अवश्य रखें. उसके बाद आपका उनसे रिश्ता बढ़िया रहेगा.

प्रेम रोमांस

कन्या राशि के जातकों को इस वर्ष प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. साल की शुरुआत में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. जनवरी का महीना आपके प्रेम जीवन के प्रति थोड़ा शत्रुतापूर्ण रहने की संभावना जता रहा है. अपने प्रिय से किसी बात को लेकर बड़ा विवाद होने की संभावना है. अपने प्रिय से शांति से बात करने से विवाद खत्म होगा. फरवरी और मार्च के महीने आपके प्रेम संबंध के लिए बहुत अनुकूल साबित होंगे और इस दौरान आपको अपने प्रियतम के साथ रोमांस करने का भी पूरा मौका मिलेगा.

आप अपने प्रेम की उमंगे बढ़ाते हुए खुशी खुशी अपना जीवन व्यतीत करेंगे. इस वर्ष के उत्तरार्ध में आप प्रेम विवाह की ओर अग्रसर हो सकते हैं और अपने प्रियतम से विवाह करने के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए तत्पर रहेंगे. वर्ष का मध्य प्रेम संबंधों के लिए औसत रहेगा, लेकिन वर्ष का अंतिम तिमाही आपके प्रेम संबंधों को एक नई दिशा प्रदान करेगा.

स्वस्थ

इस पूरे वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए. पूरे वर्ष राहु आपके सप्तम भाव में और केतु आपकी ही राशि में स्थित रहकर आपको समय-समय पर मानसिक परेशानियों का सामना करने पर मजबूर कर सकता है. शनि आपके छठे भाव में हैं जो वैसे तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएंगे. लेकिन बीच-बीच में स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा भी सकते हैं. इसलिए आपको अनुशासित जीवन व्यतीत करना होगा और ध्यान देना होगा कि आपकी कोई गलती आपको स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार न बना दें.

गुरु 1 मई तक आपके अष्टम भाव में रहेंगे. यह स्थिति भी स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूल नहीं है क्योंकि यहीं पर शनि की दृष्टि भी होगी और वर्ष की शुरुआत में मंगल की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर होगी, जहां राहु महाराज विराजमान हैं. इसलिए वर्ष की शुरुआत में आपको गुप्त समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इसके अतिरिक्त पैरों में दर्द, आंखों में जलन या नेत्र पीड़ा भी परेशानी का कारण बन सकती है. उदर रोगों के प्रति भी आपको सचेत रहना चाहिए. हालांकि वर्ष के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी. लेकिन इस पूरे वर्ष आपको स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए.

ज्योतिष उपाय

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full