IPL 2024 में KKR की जीत से फूले नहीं समा रहे Shah Rukh Khan, वाइफ गौरी को खुशी से लगाया गले, वीडियो वायरल

IPL 2024 के फाइनल में Kolkata Knight Riders ने जीत हासिल कर ली है. इस मैच को देखने के लिए Shah Rukh Khan और उनका पूरा परिवार स्टेडयम पहुंचा था जो जीत के बाद एन्जॉय करते नजर आए. IPL 2024 winners- KKR: IPL 2024 का ताज कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सिर सज [...]

By Shaikh Almina · 26/5/2024

IPL 2024 के फाइनल में Kolkata Knight Riders ने जीत हासिल कर ली है. इस मैच को देखने के लिए Shah Rukh Khan और उनका पूरा परिवार स्टेडयम पहुंचा था जो जीत के बाद एन्जॉय करते नजर आए.

IPL 2024 winners- KKR: IPL 2024 का ताज कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सिर सज गया है. केकेआर का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहे इस मैच को देखने के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनका पूरा परिवार पहुंचा था. केकेआर (KKR won IPL) के मैच जीतने के बाद खान परिवार एन्जॉय करता और जश्न मनाता नजर आया. किंग खन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो गौरी खान को खुशी से गले लगाते नजर आए.

कैसा रहा मुकाबला

आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स के बीच खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों का लक्ष्य तैयार किया. जवाब में कोलकाता ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया.

कोलकाता ने आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम तीसरी बार खिताब हासिल करने में कामयाब हुई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर और गुरबाज अहमद की अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत मैच जीत लिया. कोलकाता ने रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया और किसी भी समय पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम को हावी होने नहीं दिया. कोलकाता ने इससे पहले अपना अंतिम खिताब 2014 सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर जीता था और अब 10 साल बाद टीम ने फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full