सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉल कर कहा- ’30 अप्रैल को मार दूंगा…’

kisi ka bahi kisi ki jaan: फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉल कर कहा- '30 अप्रैल को मार दूंगा…'बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच सलमान को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया [...]

By Shaikh Almina · 11/4/2023

kisi ka bahi kisi ki jaan: फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉल कर कहा- ’30 अप्रैल को मार दूंगा…’
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच सलमान को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। जी हाँ… और हैरानी वाली बात तो ये है कि इस बार कॉलर ने सलमान को नहीं, बल्कि पुलिस कण्ट्रोल रूम में कॉल कर सलमान को जान से मारने की धमकी दे डाली।
नाबालिग है आरोपी

नाबालिग है आरोपी

इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। दरअसल, सोमवार को मुंबई पुलिस को कॉल कर एक शख्स ने धमकी दी थी। उसने कॉल करके पुलिस को कहा कि, वह राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और वह 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा। इसके बाद ही पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत इस मामले की जांच में जुटी। पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर तलाशी कर उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम ‘रॉकी भाई’ बताया था और यह भी बताया कि वह जोधपुर का रहने वाला है और गौरक्षक है। उसकी उम्र महज 16 साल की है और उसे शहापुर से हिरासत में लिया गया है। इस कॉल के आने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी को मुंबई ले आई है, और उससे पूछताछ कर रही है।

लॉरेंस बिश्नोई ने खुलेआम दी थी धमकी

वैसे यह पहली बार नहीं है जब सलमान भाई को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलेआम सलमान खान को जान से मारने की धमकी थी। उन्होंने कहा था कि, ‘सलमान खान ने हमारे इलाके में हिरण की हत्या की थी। उन्हें इसके लिए बीकानेर में हमारे मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो मैं ठोस जवाब दूंगा। अभी मैं गुंडा नहीं हूं, लेकिन सलमान खान को मारकर गुंडा बन जाऊंगा।’

सलमान ने खरीदी बुलेटप्रूफ कार

18 मार्च को ही सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को तीन धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी को देखते हुए हाल ही में सलमान खान ने निसान कंपनी की एक बुलेटप्रूफ 7 सीटर एसयूवी कार खरीदी है। अब वह हर इवेंट में इसी कार में जाते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full