किंग खान को जाना पड़ा था जेल, बाहर आने के लिए पुलिस के सामने जमकर गिड़गिड़ाए थे

यह साल बाॅलीवुड के लिए अब तक का काफी खास साल रहा है। इस साल बाॅलीवुड में कई एक से बढ़कर एक बाॅलीवुड फिल्में आयी है। जिन्होंने बाॅलीवुड को अपना पुराना रूतबा लौटाने में काफी मदद की है। इसमें सबसे बड़ा हाथ बाॅलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान का रहा है। उन्होंने [...]

By Shaikh Almina · 9/10/2023

यह साल बाॅलीवुड के लिए अब तक का काफी खास साल रहा है। इस साल बाॅलीवुड में कई एक से बढ़कर एक बाॅलीवुड फिल्में आयी है। जिन्होंने बाॅलीवुड को अपना पुराना रूतबा लौटाने में काफी मदद की है। इसमें सबसे बड़ा हाथ बाॅलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान का रहा है। उन्होंने इस साल जवान और पठान से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में आग लगा दी है। हालांकि शाहरुख खान कई बार फिल्मों के अलावा अपने कुछ बाहरी घटनाओं के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था 90 के दौर में जब उन्हें सलाखों के पीछे तक जाना पड़ा था।

मैग्जीन में छपी गलत खबर दरअसल यह किस्सा शाहरुख खान की 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘माया मेमसाब’ को लेकर छपे एक गॉसिप का से जुड़ा था। उस समयएक फिल्म पत्रिका ने शाहरुख और फिल्म ‘माया मेमसाब’ की हीरोइन दीपा मेहता को लेकर एक आलेख छाप दिया। इसके मुताबिक फिल्म के निर्देशक और दीपा मेहता के पति केतन मेहता ने फिल्म में एक बेहद रूमानी बेडरूम सीन रखा। इसकी शूटिंग के लिए न तो शाहरुख मन बना पा रहे थे और न दीपा। तो मैगजीन के मुताबिक केतन ने दोनों को एक रात साथ गुजारने को कहा ताकि वे दोनों एक दूसरे को ठीक से जान सकें और फिर अगले दिन ये सीन केतन ने सिर्फ अपने सिनेमैटोग्राफर अनूप जोटवानी के साथ शूट कर लिया।

शाहरुख ने इसे पढ़ा तो वह आग बबूला हो गए। अगले ही दिन किसी फिल्मी पार्टी में उन्हें इस पत्रिका का एक बंदा मिला जिसे शाहरुख ने इस पूरे गॉसिप का राइटर समझ लिया और उसकी ऐसी की तैसी कर दी। हालांकि जिस व्यक्ति की शाहरुख ने डांट लगाई थी। उस व्यक्ति का उस लेख से कोई लेना-देना नहीं था। इसके बाद एक दिन शाहरुख किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो वहां पुलिस पहुंची। उन लोगों ने जब शाहरुख से सवाल पूछने चाहे तो शाहरुख ने पुलिस वालों को अपनी कार में बैठने के लिए कहा और ये भी कहा कि रास्ते में हम गाड़ी में ही बात कर लेंगे।

लेकिन, मुंबई की पुलिस ग्लैमर की चकाचौंध में कम ही आती है। पुलिस वालों ने शाहरुख को अपने साथ पुलिस की गाड़ी में बिठाया और लाकर हवालात में डाल दिया। जिसमें शाहरुख के मुताबिक इतनी गंदगी थी कि वह उन्हें छोड़ देने के लिए विनती करने लगे।हालांकि बाद में मामला सुलझ तो गया लेकिन शाहरुख के दामन पर लगा ये दाग उनके तमाम माफी मांगने के बाद भी छूट नहीं पाया।अमेरिका में किया था जिक्र इसका जिक्र शाहरुख ने एक अमेरिकी शो में भी किया था। जहां शो में शाहरुख कहते हैं, “मैं तब नया नया आया था और हर खबर पर जो कुछ भी उसमें लिखा हो, उस पर रिएक्ट तुरंत कर जाता था। शुक्र है कि तब सोशल मीडिया नहीं था। कल्पना कीजिए कि जिस तरह का तब लिखा जाता था। मुझे बहुत गुस्सा आया तो मैंने मैगजीन के संपादक को फोन किया। मैंने उनसे पूछा कि क्या ये उन्होंने लिखा है। तो उनका जवाब था कि ये सिर्फ एक मजाक है और मुझे इसे इतना गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

मैं इसके बाद उनके ऑफिस गया और बहुत बवाल किया।”शाहरुख खान का यह किस्सा तब बहुत सुर्खियों में आया था। जब उनके बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में जेल गए थे। हालांकि वो भी कुछ दिनों बाद जेल से छूट गए थे। लेकिन उस समय दोनों बाप-बेट की काफी किरकिरी हुई थी।।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full