‘Animal’ मेरे टाइप की फिल्म नहीं’, अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने वजह का भी किया खुलासा
Konkana Sen On Animal: अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘किलर सूप' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज उनके साथ मनोज बाजपेयी भी है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में कोंकणा ने एक साक्षात्कार में रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल' को लेकर अपने विचार साझा
Konkana Sen On Animal: अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘किलर सूप’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज उनके साथ मनोज बाजपेयी भी है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में कोंकणा ने एक साक्षात्कार में रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इसे अपनी टाइप से अलग का फिल्म बताया, साथ ही अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है।
गौरतलब है कि एनिमल साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म अपनी रिलीज के लगभग डेढ़ महीने बाद भी थिएटर में चल रही है। इस फिल्म ने अब तक 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं, दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया है। हालांकि, फिल्म में महिला किरदार और हिंसा को लेकर इसकी आलोचना भी हुई, जिसे लेकर लोगों के अपने-अपने तर्क हैं। अब इसी कड़ी में अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का भी नाम भी शामिल हो गया है।
क्या है कहना कोंकणा सेन शर्मा का?
कोंकणा ने ‘एनिमल’ को लेकर कहा कि उन्हें स्क्रीन पर हिंसा दिखाने से कोई आपत्ति नहीं है, जब तक कि इसके लिए कोई ठोस कारण न हो। यही बात इंटीमेट सीन्स पर भी लागू होती हैं। उन्हें ऐसे सीन्स देखने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हिंसा और इंटीमेट सीन्स का कहानी को आगे बढ़ाने में एक उद्देश्य होना चाहिए। कोंकणा ने आगे कहा, ‘फिल्म में इन सीन्स के होने का कोई ठोस कारण होना चाहिए, क्योंकि यह किरदारों से जुड़े होते हैं। यह सीन फिल्म में क्यों है या इसे लेकर निर्देशक की मंशा क्या है? यह मायने रखता है’।
गौरतलब है कि कोंकणा ने साल 2009 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘वेक अप सिड’ में रणबीर कपूर के साथ काम किया था, लेकिन उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक ‘एनिमल’ नहीं देखी। हालांकि, वे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के काम की प्रशंसा करती हैं। साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा, ‘जहां तक मैं समझती हूं, हो सकता है कि मुझसे गलती हुई हो कि मैंने ‘एनिमल’ नहीं देखी है, लेकिन यह मुझे मेरी टाइप की फिल्म नहीं लगी। समीक्षाओं और अन्य चीजों से भी मैं इस फिल्म के प्रति आकर्षित नहीं हुई’।
हालांकि, कोंकणा ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के पिछली फिल्मों की तारीफ की और कहा वह उनके बारे में जानती है। वे रिश्तों में हिंसा के चित्रण का बचाव भी करती हैं, लेकिन ऐसी चीजों का समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा, ‘फिल्म को देखने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मैं इस फिल्म की टारगेट ऑडियंस नहीं हूं। लाखों लोग इसे देख रहे हैं और फिल्म अच्छा कर रही है’।