Dipika Kakar के घर गूंजेंगी किलकारियां, खास अंदाज में एक्ट्रेस ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Soon To Be Parents: इन दिनों टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल दीपिका ककर और शोएब इब्राहिम अपनी जिंदगी का सबसे हसीन पर जी रहे हैं। जी हां, कपल शादी के पांच साल बाद मम्मी-पापा बनने जा रहा है। हाल ही में, कपल ने सोशल मीडिया के जरीए इस बात की जानकारी अपने [...]
Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Soon To Be Parents: इन दिनों टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल दीपिका ककर और शोएब इब्राहिम अपनी जिंदगी का सबसे हसीन पर जी रहे हैं। जी हां, कपल शादी के पांच साल बाद मम्मी-पापा बनने जा रहा है। हाल ही में, कपल ने सोशल मीडिया के जरीए इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है।
शोएब ने की दीपिका की प्रेग्नेंसी अनाउंस
दरअसल, शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह और दीपिका साथ में बैठे हुए हैं। दोनों ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए है। कपल ने सिर पर एक कैप पहनी हुई है, जिस पर लिखा है मॉम और डैड। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शोएब ने कैप्शन में लिखा, ”आप सभी के साथ यह खबर दिल में खुशी, शुक्र, उत्साह और थोड़ी नर्वसनेस के साथ शेयर कर रहे हैं। यह हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज है… हां। हम जल्दी ही अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। जल्द हम मां-पापा बनेंगे। हमारे छोटे बेबी के लिए आपके ढेर सारे प्यार और दुआ की जरूरत है।”
शादी के 5 साल बाद घर में गूंजेगी किलकारियां
बता दें कि दीपिका और शोएब इब्राहिम ने 22 फरवीर 2018 को निकाह किया था। सोशल मीडिया पर काफी समय से दीपिका की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे थे। लोगों का कहना था कि वह प्रेग्नेंट हैं, लेकिन अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। हालांकि, कपल ने अब खुद अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है।
कैसे हुई थी दीपिका और शोएब की मुलाकात
टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर’ का से दीपिका को घर-घर में पहचान मिली थी। इसी सो में शोएब इब्राहिम ने भी दीपिका के साथ काम किया था। शो के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार भी इसी सीरियल के सेट पर परवान चढ़ा। दोनों ने सीरियल में पति-पत्नी का किरदार निभाया था। बता दें, शोएब से दीपिका की यह दूसरी शादी है, इससे पहले दीपिका ने रौनक मैहता से शादी की थी।