OMG! सिद्धार्थ ने ‘शेरशाह’ के अंदाज में किया था कियारा को प्रपोज, कियारा ने खोली पतिदेव की पोल, कहा – ‘दिल्ली का सीधा साधा लौंडा…’

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी पावर कपल्स की फेहरिस्त में मशहूर है. फिल्म शेरशाह के सेट पर शुरु हुई ये लव स्टोरी इसी साल फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंध चुकी है. ऐसे में सिड और कियारा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल

By Sakshi Pandey · 7/12/2023

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी पावर कपल्स की फेहरिस्त में मशहूर है. फिल्म शेरशाह के सेट पर शुरु हुई ये लव स्टोरी इसी साल फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंध चुकी है. ऐसे में सिड और कियारा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. मगर क्या आप जानते हैं कि, सिड से कियारा को कैसे प्रपोज किया था? इसका खुलासा खुद सिद्धार्थ की प्यारी पत्नी कियारा अडवाणी ने किया है.

करण के शो में पहुंची कियारा

बॉलीवुड अदाकारा कियारा अडवाणी ने छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण में शिरकत की है. इस शो में कियारा अपने गोविंदा नाम मेरा के को-एक्टर विक्की कौशल के साथ पहुंची हैं. ऐसे में शो के दौरान कियारा ने फैंस को बताया कि उनकी और सिद्धार्थ की प्रेम कहानी कैसे शुरु हुई थी. यही नहीं सिद्धार्थ ने उन्हें रोम की गलियों में बेहद रोमांटिक तरीके से प्रपोज किया था.

शेरशाह के अंदाज में किया प्रपोज

सिद्धार्थ और कियारा की सुपरहिट फिल्म शेरशाह अमूमन सभी ने देखी होगी. कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में सिड ने डिंपल यानी कियारा बीच सड़क पर घुटने के बल बैठकर एक सांस में लम्बा-चौड़ा डायलॉग बोला था. फिल्म का ये सीन दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी था. वहीं रीयल लाइफ में भी सिद्धार्थ ने कियारा को इसी अंदाज में प्रपोज किया था.

रोम में हुआ रोमांटिक प्रपोजल

करण के शो में कियारा ने बताया कि, “मैं सिड की फैमिली के साथ रोम घूमने गई थी. मेरी मां को कोरोना हो गया था. इसलिए मेरा परिवार साथ नहीं गया. एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद मैं सिद्धार्थ के परिवार से मिली. जिसके बाद वो हमें मिशेलिन स्टार रेस्टोरेंट में ले गया. वहां हमने कैंडल लाइट डिनर एंन्जॉय किया. फिर हम एक छोटी सी वॉक पर गए. वहां सिर्फ मैं और सिड ही थे. तभी अचानक से झाड़ियों में से कुछ लोग निकलकर वॉयलन बजाने लगे और सिड का भतीजा झाड़ी में से छिप कर वीडियो बना रहा था. वो इस स्पेशल मूमेंट को रिकॉर्ड करना चाहता था. ऐसे में सिद्धार्थ घुटनों पर बैठ गया और शेरशाह के डॉयलॉग में प्रपोज करते हुए कहा कि, देख मैं दिल्ली का सीधा साधा लौंडा हूं…इसी कड़ी में उसने पूरी लाइन एक-साथ बोली और मेरी हंसी निकल गई.”

कियारा का रिएक्शन

सिद्धार्थ का प्रपोजल सुनकर कियारा ने उन्हें ऐसा जवाब दिया कि वो भी हैरान रह गए. किराया ने बताया कि, “जब सिड ने मुझे प्रपोज किया तो मेरा पहला रिएक्शन था कि मेरे पापा-मम्मी से बात करो. सिद्धार्थ ने हैरानी से मेरी तरफ देखा और कहा कि, क्या तुम मजाक कर रही हो? मैंने कहा बिल्कुल नहीं. तुम पहले उनसे पूछो और उनकी इजाजत लो. जो तरीका सही है उसे फॉलो करो. इससे उन्हें भी खुशी होगी.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full