इस जगह होगी Kiara Advani और Sidharth Malhotra की शादी, तस्वीरें आई सामने

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: इन दिनों बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हर कोई उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच कपल की शादी से जुड़े कुछ अपडेट सामने आए हैं, जिसमें यह

By Team Khana Talkies · 3/2/2023

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: इन दिनों बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हर कोई उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच कपल की शादी से जुड़े कुछ अपडेट सामने आए हैं, जिसमें यह भी बताया गया है कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी कहां होने वाली है? आइए आपको बताते हैं। Read this also:बॉलीवुड में फिर बजने वाली है शहनाई, अथिया शेट्टी-केएल राहुल के बाद अब ये स्टार्स कपल करेंगे शादी

कियारा-सिद्धार्थ का वेडिंग वेन्यू कंफर्म

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कियारा आडवाणी की शादी के फंक्शन्स 4 से 6 फरवरी के बीच होने वाले हैं। दरअसल, फोटोग्राफर ‘विरल भयानी’ ने 2 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें लिखा था, ”हम कियारा और सिद्धार्थ की शादी को कवर करने के लिए जैसलमेर जा रहे हैं। हम कल लैंड करेंगे और फिर जीप लेकर जैसलमेर जाएंगे। जो लोग जैसलमेर के लिए सीधे चार्टर्ड उड़ानें नहीं लेने वाले हैं, ऐसे सेलेब्स को कवर करने के लिए हमारी एक टीम जोधपुर हवाई अड्डे पर इंतजार करेगी। हमें नहीं पता कि हमें क्या मिलने वाला है, लेकिन हम ठंड के मौसम को संभालेंगे और अपनी बेस्ट कोशिश करेंगे। ये शादी 4 से 6 फरवरी के बीच सूर्यगढ़ पैलेस में होगी।” इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सूर्यगढ़ पैलेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा- ‘सी यू सून’ इसके साथ ही रेड हार्ट इमोजी भी बनाया। Read this also: इस एक्ट्रेस को Shah Rukh Khan एक समय पर खूब लगाई थी डाट, अब करने जा रही हैं शादी

लोगों ने कियारा-सिद्धार्थ को परेशान न करने की अपील की

हालांकि, इस पोस्ट से खुश होने के बजाय फैंस ने विरल भयानी को कपल को ना परेशान करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस स्पेशल डे पर आपको इनकी प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए। एक ने कमेंट में लिखा था, ”अरे, प्लीज आप इन्हें ही अपनी तस्वीरें पोस्ट करने दें। उनकी शादी खराब न करें !! कृपया आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि उनकी निजता का सम्मान करें। उन्हें अपनी शादी का आनंद लेने दें।” Read this also: Anurag Kashyap को इस पाकिस्तानी शख्स ने दिया फंडिंग का ऑफर, इंटरव्यू में किया खुलासा

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full