खो गए हम कहां स्पेशल: अनन्या और सिध्दांत चतुर्वेदी ने बताया अपनी पहली सैलरी का क्या किया

इन दिनों अनन्या पांडे अपनी फिल्म खो गए हम कहां को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ सिध्दांत चतुर्वेदी भी नजर आने वाले है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। दोनों ही इस फिल्म के प्रचार प्रसार में जुटे हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रचार के दौरान एक बड़ी कही [...]

By Amit Rajput · 12/12/2023

इन दिनों अनन्या पांडे अपनी फिल्म खो गए हम कहां को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ सिध्दांत चतुर्वेदी भी नजर आने वाले है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। दोनों ही इस फिल्म के प्रचार प्रसार में जुटे हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रचार के दौरान एक बड़ी कही और बताया कि अपनी पहली सैलरी दोनों ने कहां खर्च की थी। आईये जानते है इसके बारे में।

बहन की ट्यूशन फीस भरी

जब इवेंट के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी से क्या किया था…तो अनन्या ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी से बहन रयासा पांडे की ट्यूशन फीस भरी थी। क्योंकि वो हमेशा से रयासा की पढ़ाई में योगदान करना चाहती थीं।

इस बीच, सिद्धांत ने उसी सवाल का जवाब दिया और कहा, ‘मैंने अपने भाई के लिए PS5 खरीदा था। मेरा भाई अभी 19 साल का है। जब मैंने इसे खरीदा, तो सोचा कि हम एक साथ खेलेंगे लेकिन हम एक दूसरे के कॉम्पीटीटर हो गए। उन्होंने हंसते हुए कहा कि इससे मेरे और भाई के बीच में दरार आ गई। इसके बाद सिद्धांत ने एक वोकल प्रोसेसर खरीदा है।

तीन दोस्तों की कहानी है

‘खो गए हम कहां’ के ट्रेलर में फिल्म की एक झलक दिखाई गई है। यह तीन दोस्तों की कहानी है जिसमें इमाद (सिद्धांत चतुर्वेदी), अहाना (अनन्या पांडे) और नील (आदर्श गौरव) की लाइफ के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में कल्कि कोचलिन सपोर्टिंग कैरेक्टर में नजर आएंगी। ‘खो गए हम कहां’ अर्जुन वरैन सिंह ने डायरेक्ट किया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full