खतरों के खिलाड़ी 13 फेम ऐश्वर्या शर्मा का बिजली के झटके लगने से हुआ बुरा हाल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘आसान नहीं ये…
खतरों के खिलाड़ी 13 की फेमस कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा ने एक स्टंट करते हुए चोट लगने की पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्हें बिजली का करंट के झटके भी काफी लगे और वो इस बात से काफी ज्यादा शॉक्ड हैं। Aishwarya Sharma: खतरों के खिलाड़ी 13 फिनाले की ओर बढ़ रहा है और कंटेस्टेंट अपने डर [...]
खतरों के खिलाड़ी 13 की फेमस कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा ने एक स्टंट करते हुए चोट लगने की पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्हें बिजली का करंट के झटके भी काफी लगे और वो इस बात से काफी ज्यादा शॉक्ड हैं।
Aishwarya Sharma: खतरों के खिलाड़ी 13 फिनाले की ओर बढ़ रहा है और कंटेस्टेंट अपने डर पर कंट्रोल करने के लिए, स्टंट करके दर्शक का दिल और शो का खिताब जीतने के लिए पूरी जान लगा रहे हैं। ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए प्रोड्यूसर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रोड्यूसर्स ने चैलेंजर्स वीक की शुरुआत की, जिसमें पिछले सीजन के काबिल कंटेस्टेंट्स ने इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के लिए चीजों को हार्ड बनाने के लिए चैलेंजर्स के रूप में शो में एंट्री की।
इनमें फैसल शेख, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और हिना खान को चैलेंजर्स के रूप में चुना गया था। साथ ही इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को टिकट टू फिनाले जीतने का मौका भी मिला है। और इसे बड़े ही हिम्मत और जोश के साथ टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने स्टंट को पूरा किया और टिकट टू फिनाले अपने नाम कर लिया।
इसी दौरान एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर टिकट-टू-फाइनल टास्क के कारण लगी चोट की फोटो शेयर की है।
ऐश्वर्या शर्मा ने इंस्टाग्राम पर किया फोटो शेयर
टिकट टू फिनाले स्टंट में ऐश्वर्या शर्मा को चार तालों वाली एक कुर्सी पर बैठना था, जबकि इन तालों की चाबियां कुछ दूरी पर एक जाली में रखी हुई थीं। एक रॉड की मदद से कंटेस्टेंट को चाबियां चुननी थीं और ताले खोलने की कोशिश करनी थी। जिस जाल में चाबियां रखी हुई थीं, उसमें बिजली का करंट था। अरिजीत तनेजा, नायरा बनर्जी और ऐश्वर्या शर्मा ने स्टंट किया। जबकि अरिजीत और नायरा तीन और दो ताले खोलने में कामयाब रहे, ऐश्वर्या ने स्टंट पूरा किया और टिकट टू फिनाले जीता।
इसी के साथ बिजली के झटके लगने की वजह से एक्ट्रेस ने करंट के निशान की फोटोज शेयर की। उन्होंने चोट की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सर चेन में भी करंट आ रहा है, आसान नहीं है भाई’!!
खतरों के खिलाड़ी 13 में ऐश्वर्या शर्मा का रोमांचक सफर
खतरों के खिलाड़ी 13 में ऐश्वर्या शर्मा का सफर किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है जो कभी अप रहता है तो कभी डाउन। शुरुआत में एक्ट्रेस को कई सारे स्टंट्स करने में स्ट्रगल करना पड़ा और वह सबसे ज्यादा स्टंट करने वाली कंटेस्टेंट में से एक थीं। ऐश्वर्या को शो से एलिमिनेट भी कर दिया गया था लेकिन बिना किसी एलिमिनेशन ट्विस्ट के एक्ट्रेस को वापस भी शो में लाया गया। तब से ऐश्वर्या के स्टंट्स में काफी सुधार हुआ और उन्होंने न्यारा बनर्जी और अरिजीत तनेजा जैसे मजबूत कंटेस्टेंट को हराकर फाइनल का टिकट जीता।
https://www.instagram.com/reel/CxzedXct4eY/?igshid=NjIwNzIyMDk2Mg==
पति नील भट्ट ने दिया चौंका देने वाला मैसेज
वहीं ये भी देखा गया की होस्ट रोहित शेट्टी ने ऐश्वर्या शर्मा को एक सरप्राईज दिया एक वीडियो कॉल उनके पति नील भट्ट को लगाके। लेकिन वहीं ये बात भी देखी गई की ये बात कुछ उल्टी पड़ गई और इस बात पर होस्ट और उनके साथी लोग भी काफी नाराज़ होते हुए दिखें। इस वीडियो कॉल में होस्ट रोहित शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास ली, और ऐश्वर्या शर्मा से काफी नाराजगी भी जताई।
क्या लगता है आपको कौन होगा खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का विनर? कमेंट्स करके हमें जरूर बताएं। टेलिविजन और बॉलीवुड से जुड़े हुए तमाम रीसेंट अपडेट्स को जानने के लिए हमारे वेबसाइट हिंदी बिहाइंड टॉकीज को फॉलो जरूर करें।