यश की टॉक्सिक में होगी Shah Rukh Khan की एंट्री? किंग खान के कैमियो पर KGF स्टार ने तोड़ी चुप्पी

Toxic Movie: साउथ सुपरस्टार और KGF फेम एक्टर यश अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर सूर्खियों में हैं. KGF 2 के बाद यश टॉक्सिक के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. ऐसे में फैंस यश के कमबैक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं खबरें आ रही थीं कि, यश की टॉक्सिक (Toxic Movie) [...]

By Sakshi Pandey · 15/2/2024

Toxic Movie: साउथ सुपरस्टार और KGF फेम एक्टर यश अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर सूर्खियों में हैं. KGF 2 के बाद यश टॉक्सिक के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. ऐसे में फैंस यश के कमबैक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं खबरें आ रही थीं कि, यश की टॉक्सिक (Toxic Movie) में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का भी कैमियो मौजूद है. ऐसे में यश ने फिल्म में किंग खान की एंट्री पर जवाब दिया है.

यश ने किया कन्फ्यूज

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक रिलीजिंग से पहले ही चर्चा में है. वहीं शाहरुख का नाम जुड़ने के बाद फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह दोगुना हो गया है. ऐसे में यश ने भी इस खबर पर रिएक्शन दिया है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब यश से टॉक्सिक में शाहरुख के कैमियो पर सवाल पूछा गया. तो उन्होंने साफ जवाब ना देकर बात को गोल-गोल घुमा दिया है. यश का जवाब सुनने के बाद फैंस भी कन्फ्यूज हो गए हैं.

‘रूमर्स पर भरोसा ना करें’

शाहरुख के कैमियो पर बात करते हुए यश ने कहा कि- “समय के साथ सभी को फिल्म की कास्टिंग के बारे में पता चल जाएगा. रूमर्स पर भरोसा ना करें. जब तक वो खुद कुछ ना बताएं.” यश के गोलमोल जवाब ने फैंस को भी उलझा दिया है. ऐसे में कुछ लोग यश के जवाब को हां समझ रहे हैं. तो वहीं कई लोगों ने इसे महज अफवाह करार दिया है. अब सच्चाई क्या है, वो तो वक्त के साथ ही पता चलेगा.

टॉक्सिक फिल्म

यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक की बात करें, तो यह पैन इंडिया की बजाए वर्ल्डवाइड फिल्म बनने वाली है. यश के अनुसार, टॉक्सिक में KGF 2 से ज्यादा एक्शन सीन देखने को मिलेंगे. ऐसे में फैंस भी यश को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में यश के साथ जाह्नवी कपूर भी स्क्रीन शेयर करेंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full