कैटरीना कैफ इस एक्टर के साथ ब्रेक अप के बाद चली गई थी डिप्रेशन में, इसकी मदद से आयी बाहर
कैटरीना कैफ बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। उन्होंने अब तक बाॅलीवुड में सैकड़ों फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। इस दौरान उनके कई बड़े स्टार्स को-स्टार रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई एक्टर को डेट भी किया है। लेकिन एक बार कैटरीना का एक एक्टर ने इस तरह से [
कैटरीना कैफ बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। उन्होंने अब तक बाॅलीवुड में सैकड़ों फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। इस दौरान उनके कई बड़े स्टार्स को-स्टार रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई एक्टर को डेट भी किया है। लेकिन एक बार कैटरीना का एक एक्टर ने इस तरह से दिल तोड़ा था कि वें डिप्रेशन में चली गई थी। इसका खुलासा उन्होंने खुद ने एक इंटरव्यू में किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
रणबीर से ब्रेक अप के बाद डिप्रेशन में आयी
दरअसल एक वक्त था जब रणबीर और कैटरीना एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। अक्सर दोनों साथ में वेकेशन और पार्टी करते हुए भी नजर आते हैं। दोनों ने अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनिती जैसी फिल्मों में साथ में काम भी किया। लेकिन फिर अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी। कहा जाता है कि आलिया भट्ट की वजह से दोनों के बीच में दरार आ गई थी. इसके बाद ये कपल अलग हो गया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस रिश्ते के टूटने के बाद कैटरीना कैफ डिप्रेशन में चली गई थी।
किताबों का लिया सहारा
काफी वक्त तक डिप्रेशन से लड़ने के बाद कैटरीना ने उससे बाहर निकलने के लिए किताबों को अपना साथी बना लिया। उस वक्त कैट ने कई सारी किताबें पढ़ी और उन्हीं की वजह से वो धीरे-धीरे डिप्रेशन से बाहर आ गई। इसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद ही एक इंटरव्यू में किया था।बता दें कि रणबीर से ब्रेकअप होने के बाद कैटरीना की लाइफ में विक्की कौशल की एंट्री हुई थी। दोनों ने कुछ वक्त तक सीक्रेट डेटिंग की और फिर जल्द ही शादी के बंधन में बंध गए। इस समय दोनों ही साथ में रह रहे हैं।