'घंटे नहीं गिनते…' कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, पति संग रिश्ते को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल को लेकर अपने दिल की बात कहकर फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके रिश्ते में साथ बिताए गए समय को घंटों में नहीं मापा जाता। उनका यह प्यार भरा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है और फैंस दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

By ·

'घंटे नहीं गिनते…' कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, पति संग रिश्ते को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात!

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की केमिस्ट्री फैंस को हमेशा पसंद आती है। दोनों भले ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हों, लेकिन जब भी एक-दूसरे के बारे में बात करते हैं तो उनका प्यार साफ झलकता है। अब कैटरीना ने अपने पति विक्की कौशल को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस ने विक्की को अपनी जिंदगी का सुकून बताते हुए उनके सपोर्टिव अंदाज की जमकर तारीफ की है।

विक्की को बताया अपने लिए सुकून

दरअसल, कैटरीना कैफ हाल ही में CNBC-TV18 के शो 'यंग टर्क्स रीलोडेड' में नायका की को-फाउंडर अद्वैता नायर के साथ बातचीत करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty, बिजनेस और परिवार के बीच तालमेल बिठाने को लेकर खुलकर बात की। कैटरीना ने बताया कि वह अपने काम में इतनी डूब जाती हैं कि उन्हें समय का ध्यान ही नहीं रहता। ऐसे में विक्की कौशल उन्हें बार-बार फोन नीचे रखने और थोड़ा आराम करने की सलाह देते हैं।

https://www.instagram.com/p/DYaJZEDjVsJ/?obrf=MWdhcHVnZHR2eDltbA==

'घंटे नहीं गिनते, घड़ी नहीं देखते'

अपने काम के प्रति जुनून जाहिर करते हुए कैटरीना ने कहा कि जब आप किसी चीज को लेकर पैशनेट होते हैं तो घंटे नहीं गिनते और न ही घड़ी देखते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनकी जिंदगी में एक इंसान जरूर है, जो काम के घंटों का हिसाब रखता है और वह उनके पति विक्की हैं। कैटरीना के मुताबिक, विक्की अक्सर उन्हें फोन रखने के लिए कहते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि दोनों रविवार को भी काम को लेकर बातचीत करते रहते हैं।

पति की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात

https://www.instagram.com/p/DYKdjLFDZFq/?psln=MTdxdmRncnZ1NHlrcQ==

कैटरीना ने विक्की को बेहद सपोर्टिव बताते हुए कहा कि वह उनके लिए 'पीस टू माय हिस्टीरिया' यानी उनके तनाव और उथल-पुथल के बीच सुकून हैं। उन्होंने माना कि एक साथ अभिनेत्री, बिजनेसवुमन, पत्नी और मां की जिम्मेदारियां निभाना आसान नहीं है। ऐसे में खुद को समय देना और अपनी गलतियों को स्वीकार करना जरूरी है।

खुद को समय देना भी है जरूरी

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जिंदगी में हर भूमिका के साथ तालमेल बिठाने में वक्त लगता है। अगर कभी सब कुछ संभालना मुश्किल हो जाए तो खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। कैटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। नवंबर 2025 में दोनों बेटे विहान के माता-पिता बने। कैटरीना की ये बातें बताती हैं कि उनकी खूबसूरत शादीशुदा जिंदगी में विक्की का कितना अहम योगदान है। उनके इस बयान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एक मजबूत रिश्ते में प्यार के साथ-साथ समझदारी और एक-दूसरे का साथ देना भी बेहद जरूरी है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें