Tiger 3 के गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ में कैटरीना कैफ का रिहर्सल video हुआ वायरल, टाइगर की जोया ने लगाए गाने की धुन पर ठुमके
Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेहतरीन डांसिंग स्किल्स के लिए भी जानी जाती हैं. कैटरीना ने बड़े पर्दे पर कई यादगार डांस सॉन्ग्स दिए हैं. जिनमें कमली, चिकनी चमेली, माई नेम इज शीला और टिप-टिप बरसा जैसे गाने शामिल हैं. वहीं बॉक्स
Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेहतरीन डांसिंग स्किल्स के लिए भी जानी जाती हैं. कैटरीना ने बड़े पर्दे पर कई यादगार डांस सॉन्ग्स दिए हैं. जिनमें कमली, चिकनी चमेली, माई नेम इज शीला और टिप-टिप बरसा जैसे गाने शामिल हैं. वहीं बॉक्स ऑफिस की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 के गाने लेके प्रभु का नाम भी कैटरीना ने अपने डांस मूव्स से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है. हालांकि इस गाने की रिहर्सल करने में भी कैटरीना ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है.
बैकस्टेज परफॉर्मेंस
कैटरीना कैफ के एक फैन ने उनकी बैकस्टेज वीडियो साझा की है. जिसमें कैटरीना लेके प्रभु का नाम गाने की धुन पर रिहर्सल करते दिख रही हैं. इस वीडियो में कैटरीना एनर्जी से भरपूर हैं. वहीं कोरियोग्राफी टीम के साथ कैटरीना डांस स्टेप्स को अच्छी तरह से फॉलो कर रही हैं. हालांकि बीच में डांस स्टेप में गड़बड़ होते ही कैटरीना रुक जाती हैं और हंसने लगती हैं.
वैभवी मर्चेंट ने की तारीफ
टाइगर 3 के गाने लेके प्रभु का नाम को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है. ऐसे में वैभवी ने कैटरीना की जमकर तारीफ की है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वैभवी ने बताया कि, कैटरीना कैफ डांस को लेकर काफी चिंतित रहती हैं. वो किसी को निराश नहीं करना चाहती हैं. ऐसे में डांस को बेस्ट बनाने के लिए कैटरीना काफी मेहनत करती हैं. वहीं अगर कोई बीच में सुझाव देता है. तो कैटरीना थोड़ी देर रुक कर उसकी बात सुनती हैं और उसपर अमल करने की पूरी कोशिश करती हैं. कैटरीना स्कूल के बेस्ट स्टूडेंट जैसी हैं. जो अपनी परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आने देती हैं.
टाइगर 3
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म टाइगर 3 रविवार 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आएंगे. वहीं फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा. ऐसे में फैंस भी टाइगर और जोया की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 की रिलीजिंग से पहले कैटरीना और सलमान ने मनाई दिवाली, इस खास अंदाज में दी फैंस को मुबारकबाद, देखे तस्वीर