टाइगर 3 की जोया और पठान की रुबई में से कौन बनेगा दर्शकों का फेवरेट? कैटरीना ने दिया जवाब, दीपिका के किरदार पर कही ये बात

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और दीपिका पादुकोण का नाम YRF स्पाई यूनिवर्स की बेस्ट फीमेल एजेंट्स में शुमार हो चुका है. जहां टाइगर फ्रेंचाइजी में जोया का रोल अदा करके कैटरीना फैंस की फेवरेट बन चुकी हैं. तो वहीं पठान में रुबई का किरदार अदा करने वाली दीपिका ने भी दर्शकों

By Sakshi Pandey · 18/11/2023

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और दीपिका पादुकोण का नाम YRF स्पाई यूनिवर्स की बेस्ट फीमेल एजेंट्स में शुमार हो चुका है. जहां टाइगर फ्रेंचाइजी में जोया का रोल अदा करके कैटरीना फैंस की फेवरेट बन चुकी हैं. तो वहीं पठान में रुबई का किरदार अदा करने वाली दीपिका ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है. जोया और रुबई दोनों ने पर्दे पर बेहतरीन एक्शन सीन परफॉर्म किए हैं. बेशक दोनों किरदार एक-दूसरे को शानदार टक्कर देते नजर आते हैं. ऐसे में कैटरीना ने दोनों कैरेक्टर्स पर खुलकर बात की है.

जोया वर्सेज रुबई

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब कैटरीना कैफ से पूछा गया कि टाइगर 3 की जोया और पठान की रुबई में से कौन दर्शकों का फेवरेट बनेगा. तो इसके जवाब में कैटरीना ने कहा, “देखिए, इसे इस तरह से कहते हैं. मैं सभी पिछली कहानियाँ नहीं जानती, लेकिन जोया मुझे सबसे अनुभवी एजेंट लगती है. तो अनुभव के साथ लड़ने का तरीका भी निखर जाता है. ऐसे में मैं इसका निर्णय आप पर छोड़ती हूं. आप तय करिए कि कौन बेहतरीन है.”

पठान और कबीर पर कैटरीना की राय

वहीं पठान में शाहरुख खान और वॉर में कबीर के किरदार पर बात करते हुए कैटरीना कहती हैं कि, “जो मैंने किया वो एक अभूतपूर्व फिल्म है. जिसमें पठान या कबीर मेरे सहायक हैं. स्पाई यूनिवर्स के बारे में अद्भुत बात यह है कि सभी पात्र इतनी अच्छी तरह से लिखे गए हैं और उनकी अपनी एक मजबूत पहचान है. ऐसे में अगर आप किसी भी कैरेक्टर को कहीं भी रखें तो तो हर टुकड़ा खूबसूरती के साथ फिट बैठता है. यही सभी किरदारों की ताकत है.”

कैटरीना का वर्कफ्रंट

कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें, तो टाइगर 3 में बेहतरीन एक्शन सीन से कैटरीना सिनेमाघरों में मौजूद दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. कैटरीना और समलान की फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़ती दिखाई दे रही है. वहीं कैटरीना जल्दी विजय सेतुपथि के साथ फिल्म मेरी क्रिसमस में नजर आएंगी. इसके अलावा कैटरीना जोया अख्तर की फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान मे कैमियो रोल करते देखा गया था. इसके अलावा दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में लीड रोल अदा करेंगी. वहीं दीपिका इन दिनों साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म कल्की 2898 की शूटिंग में व्यस्त हैं. साथ ही रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन में भी दीपिका पुलिस ऑफिसर की वर्दी में मुख्य भूमिका अदा करेंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full