महज बेहद कम उम्र कैटरीना कैफ ने कर लिया था यह काम, उनके कम उम्र बड़े कारनामे के बारे में

कैटरीना कैफ बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। कैटरीना काफी लंबे समय से बाॅलीवुड में जुड़ी हुई है। उनकी आदाओं पर लाखों लोग मरते हैं। कटरीना काफी कम उम्र से ही एक्टिंग से जुड़ी हुई है और काम रही है।

By Amit Rajput · 29/10/2023

कैटरीना कैफ बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। कैटरीना काफी लंबे समय से बाॅलीवुड में जुड़ी हुई है। उनकी आदाओं पर लाखों लोग मरते हैं। कटरीना काफी कम उम्र से ही एक्टिंग से जुड़ी हुई है और काम रही है। उन्होंने बेहद कम उम्र बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। आईये जानते है उनके इस मुकाम के बारे में।

14 साल की उम्र में की थी माॅडलिग

कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई, 1983 को हॉन्गकांग के तुरकोट्टे कुल में हुआ था। महज 14 साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ हवाई में सेटल हो गईं थीं। इसके बाद वो लंदन में शिफ्ट हो गई थीं। कैटरीना कैफ के पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के एक ब्रिटिश बिजनेसमैन थे। इसके साथ ही उनकी मां सुजैन टॉरकेटी ब्रिटिश मूल की हैं।

बताया जाता है कि एक्ट्रेस जब छोटी थीं तो उनके मम्मी पापा का तलाक हो गया था। ऐसे में उनकी मां ने ही बतौर सिंगल पैरेंट उनकी और बहन ईशाबेला की परवरिश की है।कैटरीना कैफ ने 14 साल की उम्र में में ही कारनामा दिखाकर सभी का दिल जीत लिया था। उन्होंने छोटी उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था और हवाई में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर नया कारनामा दिखाया था। इससे उन्होंने खूब नाम कमाया था। इसके बाद एक्ट्रेस को एक जूलरी कैंपेन के लिए पहला मॉडलिंग असाइनमेंट मिला था। उन्होंने लंदन में फ्रीलांस मॉडलिंग भी की थी।

बूम से किया था डेब्यू

कैटरीना कैफ के बॉलीवुड करियर की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘बूम’ से की थी। उन्होंने पहली ही फिल्म में बोल्ड सीन देकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। उनकी इस मूवी को टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने प्रोड्यूस किया था। कैटरीना को ये फिल्म तब मिली थी जब उन्होंने एक फैशन शो में हिस्सा लिया था। वहीं, डायरेक्टर कायजाद गुस्ताद ने एक्ट्रेस को देखा था और फिर उन्हें ‘बूम’ में कास्ट किया था। बता दें कि कैटरीना कैफ ने अपनी पहली फिल्म ‘बूम’ में नाम बदल लिया था। प्रोड्यूसर आएशा श्रॉफ ने उनका नाम कैटरीना टूरक्योटो से कैटरीना कैफ कर दिया था।

इसकी वजह ये थी कि वो भारत के हिसाब से बोलने में आसान है। पहले उनका नाम कैटरीना काजी किया जाना था, लेकिन बाद में उनका नाम कैटरीना कैफ कर दिया गया। हालांकि, उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से पहचान मिली थी। उन्होंने लगभग दो दशक में ‘हमको दीवाना कर गए’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘जब तक है ‘जान’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ समेत कई फिल्मों में काम किया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full