क्या सलमान खान को मामा बनाने वाली हैं कैटरीना? मीडिया के सामने दुपट्टे और हाथ से छिपाया बेबी बंप!
बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Pregnant) जब भी किसी पार्टी में जाती हैं तो वहां चार चाँद लगा देती हैं। वह हाल ही में उनके एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान द्वारा ऑर्गनाइज़ पार्टी में पहुंची थीं। यहां कैटरीना के खूबसूरत लु
बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Pregnant) जब भी किसी पार्टी में जाती हैं तो वहां चार चाँद लगा देती हैं। वह हाल ही में उनके एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान द्वारा ऑर्गनाइज़ पार्टी में पहुंची थीं। यहां कैटरीना के खूबसूरत लुक और उनकी ड्रेस की काफी चर्चा हुई। इस दौरान कैटरीना की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। लेकिन इस बार कैटरीना के खूबसूरत लुक के साथ-साथ एक और चीज़ की चर्चा हो रही है, और वो है उनकी प्रेग्नेंसी।
हाल ही में कई सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कैटरीना के फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। इस पार्टी में कैटरीना ने एक बेहद खूबसूरत अनारकली सूट पहना था और अपने लुक को इसी से मैच करती जुत्ती के साथ पूरा किया था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। फुल-स्लीव वाली मैक्सी-लेंथ चिकन वर्क अनारकली सूट पर कैटरीना ने लाइट मेकअप किया था, जिसमें वो नेचुरली ग्लो बिखेर रही थी। कैटरीना (Katrina Kaif Pregnant) की इस ड्रेस की कीमत की बात करें, तो ये करीब 7.5 लाख रुपए की है।
इस लुक में कैटरीना ने मीडिया के सामने कई कातिलाना पोज़ दिए। लेकिन इस दौरान वो दुपट्टे को संभाल रही थीं और उनका हाथ भी ज्यादातर पेट पर था। ओवरसाइज़्ड आउटफिट पहनने पर कैटरीना की बॉडी भी फ्लॉन्ट हो रही थी। ऐसे में लोग कयास लगाने लगे कि वो प्रेग्नेंट हैं और बेबी बंप कवर करने की कोशिश कर रही हैं।
कैटरीना के वीडियो पर कमेंट कर एक फैन ने लिखा है, ‘क्या कैटरीना प्रेग्नेंट है क्योंकि मैं उन्हें पिछले कुछ दिनों से जिम में नहीं देख रहा हूं। ऐसा भी लग रहा है कि उन्होंने कुछ वजन बढ़ा लिया है और वह फिलहाल में किसी फिल्म की शूटिंग भी नहीं कर रही है।’ दूसरे यूज़र ने लिखा है, ‘यह प्रेग्नेंट लग रही है।’
खैर, यह कयास सच नहीं है, क्योकि कैटरीना या उनके पति विक्की कौशल ने अब तक प्रेग्नन्सी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि शनिवार को अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा ने ईद पार्टी ऑर्गनाइज़ की थी। इस पार्टी में आमिर खान, कार्तिक आर्यन, संगीता बिजलानी, अनीस बज्मी, शहनाज गिल, कंगना रनौत सहित तमाम सेलेब्स शामिल हुए थे।