Katrina Kaif Pregnancy: ढीला-ढाला कुर्ता पहन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कैटरीना कैफ, तेज हुईं प्रेग्नेंसी की अटकलें

Katrina Kaif Pregnancy: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की बीते कई दिनों से प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस का लगातार ढीले कपड़े पहनकर स्पॉट होना है। वहीं अब हाल ही में कैटरीना कैफ एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस इस मौके पर पीले रंग का ढीला-

By Team Khana Talkies · 17/1/2023

Katrina Kaif Pregnancy: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की बीते कई दिनों से प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस का लगातार ढीले कपड़े पहनकर स्पॉट होना है। वहीं अब हाल ही में कैटरीना कैफ एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस इस मौके पर पीले रंग का ढीला-ढाला कुर्ता पहने हुए दिखाई दीं। एक्ट्रेस का ये कुर्ता इतना ज्यादा लूज है कि वो एक बार फिर से प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दे रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस मास्क के साथ गॉगल्स भी लगाए हुए नजर आईं। खास बात है कि एक्ट्रेस का ये कुर्ता टमी के पास से हद से ज्यादा ढीला है।

Katrina Kaif Pregnancy

पीले सूट में दिखीं कैटरीना

मुंबई एयरपोर्ट पर कैटरीना कैफ येलो कुर्ता में देखा गया, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। अपने लेटेस्ट वीडियो में कैटरीना कैफ काफी ढीला कुर्ता पहने दिखीं। वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने टमी को छिपाने के लिए इतना लूज कुर्ता पहना। आपको बता दें, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को एक साल हो गया है। शादी के कुछ महीने बाद से ही कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दे हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी, इस मौके पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने एक दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताते हुए कई फोटोज अपने फैंस के साथ साझा किए। इन तस्वीरों को उनके फैंस ने खूब पसंद किया और ये खूब वायरल हुई। इनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ फिल्म में नजर आने वाली है, वहीं विक्की कौशल जल्द ही मेघा गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘शाम बहादुर’ फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full