Exclusive: फ्लॉप फिल्मों पर छलका कैटरीना का दर्द, कहा – इससे पड़ता है जिंदगी पर फर्क
Katrina Kaif: फिल्मों को सुपरहिट बनाने के लिए अमूमन सभी कलाकार कड़ी मेहनत करते हैं. फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर स्टोरी लाइन और डायलॉग्स जैसी हर चीज का बारीकी से ख्याल रखा जाता है. मगर इसके बावजूद कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाती. बेशक फिल्मों का हिट या फ्लॉप होन
Katrina Kaif: फिल्मों को सुपरहिट बनाने के लिए अमूमन सभी कलाकार कड़ी मेहनत करते हैं. फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर स्टोरी लाइन और डायलॉग्स जैसी हर चीज का बारीकी से ख्याल रखा जाता है. मगर इसके बावजूद कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाती. बेशक फिल्मों का हिट या फ्लॉप होने ऑडियन्स पर निर्भर करता है. मगर फ्लॉप फिल्में हर कलाकार को चुभती हैं. ऐसे में अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी फ्लॉप फिल्मों पर खुलकर बात की है.
फिल्में फ्लॉप होने पर बोली कैटरीना
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना ने फिल्में हिट या फ्लॉप होने का अनुभव शेयर किया है. इस दौरान कैटरीना ने कहा कि, जब फिल्म हिट होती है, तो खुशी होती है कि फिल्म दर्शकों से जुड़ रही है. मगर वहीं फ्लॉप फिल्में काफी दर्द देती हैं. वो चिकोटी काटती हैं. ये बात भी सच है कि, लोग आपकी फिल्म के बारे में क्या कह रहे हैं, इससे भी बहुत फर्क पड़ता है.
मेरी क्रिसमस की रिहर्सल
कैटरीना कैफ ने अपनी अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस की रिहर्सल से जुड़ा किस्सा भी बताया है. कैटरीना ने कहा कि, मैं अपनी लाइनों को लेकर तनाव में रहती थी. इसलिए हमेशा रिहर्सल करने में लगी रहती थी. वैसे मैं अपनी पूरी लाइनें याद करके ही सेट पर आती थी. फिर भी रिहर्सल करती रहती थी. ताकि मैं सीन में रियल दिखूं. मेरे लिए वो बहुत कठिन था. तमिल और मलयालम भाषा में मैंने पहले भी फिल्में की हैं और दोनों ही बहुत कठिन भाषा हैं. इन भाषाओं के सामने मराठी और पंजाबी मुझे काफी आसान लगती हैं.
मेरी क्रिसमस
कैटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में कैटरीना साउथ सुपरस्टर विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. वहीं फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देती नजर आएगी.