प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच आख़िरकार Katrina ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब घर आइएगा नन्हा मेहमान

बॉलीवुड की बेहद हसीन अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कैटरीना का नाम बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स में से एक है। अक्सर ही मीडिया द्वारा उनका पीछा किया जाता है। पिछले काफी समय से कैटरीना की प्रेग्नन्सी को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही कै

By Aayushi Sharma · 5/5/2023

बॉलीवुड की बेहद हसीन अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कैटरीना का नाम बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स में से एक है। अक्सर ही मीडिया द्वारा उनका पीछा किया जाता है। पिछले काफी समय से कैटरीना की प्रेग्नन्सी को लेकर चर्चा हो रही है।

दरअसल, कुछ दिन पहले ही कैटरीना कैफ सलमान खान की बहन अर्पिता खान के ईद बैश में पहुंचीं थी। इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। जब भी उन्हें किसी क्लीनिक या हॉस्पिटल के बाहर देखा जाता था तो यह अटकलें लगनी शुरू हो जाती थीं कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अब तक कैटरीना या उनके पति विक्की कौशल द्वारा प्रेग्नेंसी को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अब कैटरीना ने खुद बेबी प्लानिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

कैटरीना कैफ ने खुद अपनी फैमिली प्लानिंग का खुलासा कर दिया है। हालांकि, कैटरीना ने किसी इंटरव्यू में या मीडिया के सामने अपनी बेबी प्लानिंग की बात नहीं की है। लेकिन उन्होंने अपने दोस्तों से इस बारे में बात की है। ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना कैफ ने अपने दोस्तों से बच्चे को लेकर बात करते हुए कहा- ‘मैं बेबी तभी प्लान करूंगी, जब मैं विजय सेतुपति और फरहान अख्तर की फिल्म की शूटिंग पूरी कर लूंगी।’ यानी ये बात साफ़ है कि अब कैटरीना और विक्की जल्द ही खुशखबरी देने वाले हैं।

बता दें कैटरीना इन दिनों विजय सेतुपति और फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन द्वारा किया गया है। इसके अलावा कैटरीना फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी फरहान अख्तर के साथ काम कर रही हैं। ये दोनों स्टार्स इससे पहले फिल्म ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ में भी साथ नजर आए थे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full