विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर कैटरीना कैफ ने लुटाया प्यार, कहा- दोनों हैं एक-दूसरे का बेस्ट सपोर्ट सिस्टम

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अक्सर अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मैदान में देखा जाता है. अनुष्का हर परिस्थिति में किसी मजबूत चट्टान की तरह विराट के साथ खड़ी नजर आती हैं. दोनों जिस तरह से एक-दूसरे का साथ देते हैं वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है. इस पावर कपल क

By Sakshi Pandey · 20/11/2023

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अक्सर अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मैदान में देखा जाता है. अनुष्का हर परिस्थिति में किसी मजबूत चट्टान की तरह विराट के साथ खड़ी नजर आती हैं. दोनों जिस तरह से एक-दूसरे का साथ देते हैं वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है. इस पावर कपल के बारे में ऐसा ही कुछ कहना है अभिनेत्री कैटरीना कैफ का. (Katrina Kaif)

विराट और अनुष्का हैं सपोर्ट सिस्टम

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्ते पर बात करते हुए कैटरीना ने कहा कि, दोनों एक-दूसरे बेस्ट सपोर्ट सिस्टम हैं. विराट जब मैदान में खेलते हैं तो उसकी खुशी अनुष्का के चेहरे पर देखी जा सकती है. ये नजारा बेहद खूबसूरत होता है.

विराट की फिटनेस है मिसाल

विराट कोहली की फिटनेस पर बात करते हुए कैटरीना ने कहा कि, फिटनेस के आधार पर अगर देखा जाए तो विराट ने खुद को काफी निखारा है. उनके अंदर लगन और अनुशासन का अद्भुत समागम देखने को मिलता है. यही वजह है कि विराट कोहली आज कई लोगों की प्रेरणा हैं.

अनुष्का ने दिया साथ

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को हुए फाइनल्स में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं विराट कोहली ने 56 बॉल पर 50 रनों की पारी खेली थी. हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम के हाथ से ट्रॉफी चली गई. ऐसे में हार से निराश विराट कोहली को पत्नी अनुष्का शर्मा ने गले लगाकर सांतवना दी थी. जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है.  

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full