कटरीना कैफ ने शुरूआत में झेले काफी रिजेक्शन, इस तरह हासिल किया यह बड़ा मुकाम
कैटरीना कैफ आज बाॅलीवुड की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस में से एक है। वें अपनी एक फिल्म के करोड़ों रूपये चार्ज करती है। कटरीना ने बाॅलीवुड में यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया है और तब जाकर यह मुकाम हासिल किया है। कटरीना ने अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया है। [...]
कैटरीना कैफ आज बाॅलीवुड की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस में से एक है। वें अपनी एक फिल्म के करोड़ों रूपये चार्ज करती है। कटरीना ने बाॅलीवुड में यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया है और तब जाकर यह मुकाम हासिल किया है। कटरीना ने अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया है। उन्होंने आॅडिशन के दौरान काफी रिजेक्शन झेले थे। इससे जुड़े कई किस्से उन्होंने हाल ही में शेयर किए।
हांगकांग से भारत आयी
कटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई, 1983 को हांगकांग में एक कश्मीरी पिता, मोहम्मद कैफ और एक ब्रिटिश मां, सुजैन तुरकोट्टे के घर हुआ था। उनका परिवार उनके बचपन के दौरान जापान, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड सहित कई देशों में चला गया। नतीजतन, कैटरीना अंग्रेजी, हिंदी और फ्रेंच सहित कई भाषाएं बोलकर बड़ी हुईं। 14 की उम्र में मॉडलिंग शुरू की।अभिनय में हाथ आजमाने के लिए भारत चली आईं।
यहां उन्हें अपने करियर में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक का सामना करना पड़ा, वह थी कमजोर हिंदी और भारतीय संस्कृति के ज्ञान की कमी। विदेशी लुक की कटरीना विभिन्न देशों में पली-बढ़ीं, और भारतीय फिल्म उद्योग से परिचित नहीं थी। करियर के शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस को इन्हीं कारणों से कई आलोचनाओं का शिकार करना पड़ा।
मैने प्यार क्यों से पहचान मिली
बूम’ कटरीना की पहली फिल्म थी। इसमें गुलशन ग्रोवर के साथ उन्होंने कई अंतरंग दृश्य फिल्माए थे। पहली ही फिल्म में कटरीना का गुलशन ग्रोवर के साथ किसिंग सीन था। फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई, और इसी के साथ एक्ट्रेस का बॉलीवुड में पांव जमाने का स्ट्रगल भी बढ़ गया।कटरीना कैफ की 2005 में ‘मैंने प्यार क्यों किया’ रिलीज हुई थी। यह फिल्म सलमान खान के साथ थी। इससे पहले उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं, उन सबमें उन्हें न के बराबर नोटिस किया गया। ‘मैंने प्यार क्यों किया’ वह पहली फिल्म थी, जिसमें कटरीना का ठीकठाक रोल था, और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को एकनॉलेज किया गया। इसके बाद वह कई सफल फिल्मों में दिखाई दीं।