Kartik Aryan ने Karan Johar संग निभाया ‘दोस्ताना’ अंदाज़, कहा– “मम्मी ने सिखाया है जब छोटे बड़े के बीच तकरार हो तो छोटे बोलते नहीं”
Kartik Aryan on Karan Johar Fight: बॉलीवुड के मशहूर फ़िल्म डायरेक्टर करण जौहर और युवा बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन साथ में मिलकर दोस्ताना 2 बना रहे थे। फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो गई थी। कुछ सीन्स को तो शूट भी कर लिया गया था। लेकिन करण जौहर ने अचानक ही सोशल मीडिया पर पोस्ट [...]
Kartik Aryan on Karan Johar Fight: बॉलीवुड के मशहूर फ़िल्म डायरेक्टर करण जौहर और युवा बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन साथ में मिलकर दोस्ताना 2 बना रहे थे। फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो गई थी। कुछ सीन्स को तो शूट भी कर लिया गया था। लेकिन करण जौहर ने अचानक ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कार्तिक आर्यन को फ़िल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इंटरव्यूज में करण ने बिना कार्तिक का नाम लिए ये तक कह दिया कि 1.25 लाख रूपये कमाने वाले हीरो भी अब 20 करोड़ मांग लेते हैं। ये बातें सुनकर वो शॉक्ड हो जाते हैं। आगे कार्तिक पर निशाना साधते हुए करण ने कहा की वो 5 करोड़ रुपए की राशि के भी लायक नहीं होते। आपको बता दें करण जौहर ने कार्तिक पर अनप्रोफेशनल होने का भी इल्जाम लगाया था।
‘आप की अदालत ‘ में रजत शर्मा ने कार्तिक से पूछे टेढ़े सवाल
आप की अदालत एनडीटीवी पर आने वाला वो शो जिसे लोग रजत शर्मा के नाम से भी जानते हैं। यहां बड़े बड़े सितारे भी कटघरे में खड़े किए जाते हैं। हैरानी की बात ये है की इस शो में आने वाले सभी बड़ी हस्तियां अपने ऊपर लगे हुए इल्जामों को बड़े ही प्यार से अपनाते हैं । इस बार आप की अदालत में पेश किया गया था कार्तिक आर्यन को। रजत शर्मा ने इल्जामों का सिलसिला शुरू किया और फिर एक टेढ़ा सवाल आखिर पूछ ही दिया।
रजत ने दागे सवाल– करण जौहर ने वैसे तो सोशल मीडिया पर कार्तिक की जमकर बुराई की थी। उन्होंने कार्तिक को रातों रात फिल्म से बाहर भी कर दिया था। लेकिन कार्तिक आर्यन ने कुछ नही कहा। आप पर ये इल्जाम है की करण जौहर ने आखिर आपको फिल्म से क्यों निकाला था। इसपर कार्तिक आर्यन बडी ही खूबसूरती से जवाब देते हैं। वो कहते हैं– सर कभी कभी ऐसा हो जाता है।मैने अबतक इस बारे में कोई बात नहीं की है। मैं मानता हूं जो मेरी मां ने भी सिखाया है और जो हमारे संस्कार भी हैं|कभी बड़े छोटे के कुछ तकरार हो जाए तो छोटे बोलते नहीं। मैं भी इस बात को फॉलो करता हूं। मैने आजतक इस बारे में कभी बात नहीं की और ना ही इस बारे में आगे बात करना चाहूंगा।
कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी
रजत शर्मा ने कहा,“ जिसे 1.25 लाख मिलते थे, उसने मुझे 20 करोड़ रूपए मांग लिए। मना करने पर फ़िल्म छोड़ दी।” कार्तिक आर्यन ने सरप्राइज्ड होकर जवाब दिया की क्या! उन्होंने ऐसा कहा था। फिर हंसते हुए कार्तिक कहते हैं ये बोलने वाली न्यूज नहीं होती। चाइनीज व्हिस्पर होती है। कुछ कुछ होकर बातें होती हैं जो कभी किसी के कोट्स नहीं होते। ये सब सोर्सेज की बातें होती हैं , कोट करके नहीं बोलते। मैं पैसों के लिए ग्रीडी नहीं हूं। हां लेकिन मैं स्क्रिप्ट के लिए बहुत लालची हूं।”
रजत शर्मा ने तभी दूसरा सवाल दागते हुए पूछा की क्या स्क्रिप्ट ही असली वजह थी फिल्म छोड़ने की। इसपर कार्तिक बताते हैं की स्क्रिप्ट में उस वक्त भी कुछ बदलाव होने को थे जो नहीं हो पा रहे थे। कोरोना भी आ गया था… । तभी रजत शर्मा बीच में टोकते हुए कहते हैं,“ चलिए हम आपकी परेशानी समझ गए। करण जौहर के बारे में आप ज्यादा बात नहीं कर सकते।”
कार्तिक आर्यन और करण जौहर के रिश्ते में सुधार
रजत शर्मा अपने शो ‘आप की अदालत’ में कार्तिक को बताते हैं की उनकी आने वाली फिल्म ‘शहजादा ’ के ट्रेलर पर करण जौहर ने तारीफ़ की थी | उन्होंने रिएक्ट कर बधाई भी दी थी। कार्तिक ने बताया की हां ये सच है और मुझे ये देखकर बहुत अच्छा लगा था और उन्हें धन्यवाद भी कहा था। कार्तिक ने बताया की करण जौहर खुले विचारों के इंसान हैं और चीजों पर अपनी राय भी बिना भेदभाव किए देते हैं।