Rajiv Kapoor की डेथ एनिवर्सरी पर करीना कपूर ने पोस्ट शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

Rajiv Kapoor Death Anniversary: दिग्गज एक्टर और कपूर खानदान के सदस्य राजीव कपूर के निधन को अब दो साल हो चुके हैं। 58 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया था। आज यानी 10 फरवरी 2023 को एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर करीना कपूर ने उन्हें याद करते [...]

By Team Khana Talkies · 10/2/2023

Rajiv Kapoor Death Anniversary: दिग्गज एक्टर और कपूर खानदान के सदस्य राजीव कपूर के निधन को अब दो साल हो चुके हैं। 58 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया था। आज यानी 10 फरवरी 2023 को एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर करीना कपूर ने उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

Kareen Kapoor ने Rajiv Kapoor को किया याद

दरअसल, करनी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चाचा राजीव कपूर की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बहुत यंग नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर को शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ”मैं आपको हमेशा याद करती हूं चिंपू अंकल।’ वहीं, करिश्मा कपूर ने राजीव कपूर की एक पुरानी फोटो की झलक दिखाई है, जिसमें वह राज कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, ‘आप बहुत याद आते हैं चिंपू अंकल।’

इस फिल्म से मशहूर हुए थे Rajiv Kapoor

बता दें कि राजीव कपूर को ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ फिल्म के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 से की थी। उन्होंने ‘जिम्मेदार’, ‘मेरा साथी’ और ‘हम तो चले परदेस’ जैसी मूवीज में काम किया था। राजीव कपूर तीन भाई थे, जिनमें उनके बड़े भाई एक्टर रणधीर कपूर और ऋषि कपूर थे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full