OMG! दिल्ली की सर्दियों का लुत्फ उठाने पटौदी पैलेस पहुंची करीना कपूर खान, पति सैफ के साथ खाया मक्के की रोटी और सरसों का साग, देखें तस्वीरें
Kareena Kapoor Khan: उत्तर भारत में सर्दियों ने दस्तक दे दी है. ऐसे में कुछ लोग छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. तो वहीं बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी सर्दियां एन्जॉय करने के लिए पटौदी पैलेस पहुंच गई हैं. जिसकी तस्वीरें करीना ने अपने सोश
Kareena Kapoor Khan: उत्तर भारत में सर्दियों ने दस्तक दे दी है. ऐसे में कुछ लोग छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. तो वहीं बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी सर्दियां एन्जॉय करने के लिए पटौदी पैलेस पहुंच गई हैं. जिसकी तस्वीरें करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं. वहीं करीना की सौतेली बेटी सारा अली खान ने भी इन तस्वीरों पर रिएक्शन दिया है.
पटौदी पैलेस में करीना
करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ पुश्तैनी पटौदी पैलेस में छुट्टियों का भरपूर मजा उठा रही हैं. पटौदी पैलेस देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में स्थित है. वहीं कई एकड़ में फैला ये आलीशान पैलेस देखने में बेहद खूबसूरत और लक्जरी सुविधाओं से युक्त है. ऐसे में विंटर वेकेशन का लुत्फ उठाने के लिए पटौदी पैलेस सैफ और करीना की फर्स्ट च्वाइस बन गया है.
करीना ने शेयर की तस्वीरें
करीना ने पटौदी पैलेस से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. जिसमें वो पति सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं. इनमें से पहली तस्वीर में सैफ अली खान गार्डन में बैठे दिखाई दे रहे हैं. वहीं उनके साथ टेबल पर सरसों का साग और मक्के की रोटी रखी है. इसके अलावा करीना ताजी मूली और मिठाई के साथ पोज देती भी नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा कि, “हमारे खुद के बाग से मक्के की रोटी, सरसों दा साग. नोट – मेरी फेवरेट चीजों में से एक है.”
सारा अली खान ने किया रिएक्ट
करीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. वहीं सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने भी करीना की पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है. करीना की पोस्ट पर कमेंट करते हुए सारा ने लिखा कि, “आइडियल लंच.”
करीना का वर्कफ्रंट
करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी. इस फिल्म में करीना के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार लीड रोल अदा करेंगे. ये फिल्म अगले साल 2024 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है.