Kareena Kapoor Khan ने पति Saif Ali Khan संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, इस तस्वीर में बेहद अलग लग रहा है कपल

Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan Unseen Pictures: बॉलीवुड को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो में कपल बहुत ही डिफरेंट लग रहे हैं । बता इस तस्वीर में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान और अमृता अरोड़ा भी नजर [...]

By ·

Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan Unseen Pictures: बॉलीवुड को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो में कपल बहुत ही डिफरेंट लग रहे हैं । बता इस तस्वीर में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान और अमृता अरोड़ा भी नजर आ रही हैं। बता दें इस तस्वीर को लोगों ने खूब लाइक किया है। पोस्ट में करीना कपूर खान और सैफ़ अली ख़ान काफी जवां दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में सैफ और अमृता अरोड़ा नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में करीना ऑरेंज ड्रेस और सैफ सूट बूट में नजर आ रहे हैं। इस स्मार्ट कपल को देखते ही बनता है।

Kareena Kapoor Kham Shared Unseen Pics

अमृता अरोड़ा के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी तस्वीर

बात करें करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी एक खास मौके पर शेयर किया गया है। बता दें की आज यानी 31 जनवरी को अमृता अरोड़ा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर करीना ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के लिए ये स्पेशल स्टोरी शेयर किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट भी की है और कैप्शन लिखा है, ” दिलों की रानी, आशा है की वाइन, खुशी ,प्यार और ऑफकोर्स तुम्हारा पास्ता जिसे तुम हर बार डरा धमका कर बनवाती हो जब भी हम मिलते हैं। कभी भी खत्म ना हो। हैप्पी बर्थडे बेस्ट फ्रेंड। आई लव यू।” बता दें करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन बेहतरीन पोस्ट डाल कर फैंस को खुश कर देती हैं। उन्होंने अपनी और सैफ़ की इस अनदेखी तस्वीर से फैंस को फिर से दीवाना बना दिया है।

करीना कपूर का वर्कफ्रंट

इन दिनों करीना कपूर फिल्मों से थोड़ी दूर हैं। लेकिन जल्द ही दिलजीत दोसांझ, कृति सनोन और तब्बू स्टार ” The Crew” में दिखाई देंगी। आखिरी बार करीना कपूर आमिर ख़ान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई दी थी। बहरहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी । लेकिन इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर खूब सुर्ख़ियां बटोरी थी। गौरतलब है की करीना कपूर खान अक्सर अपने दोनो बच्चों के साथ सोशल गैथरिंग्स में दिखाई देते हैं। उनके बेटे तैमूर अली और जेह सोशल मीडिया पर क्यूट किड्स में काफी ट्रेंड करते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें