Shocking! शादी से पहले 5 साल साथ रहे थे सैफ और करीना, बेबो ने किया चौंकाने वाला खुलासा, पढ़ें पूरी खबर
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान को बॉलीवुड के पसंदीदा पावर कपल्स में गिना जाता है. सैफ और करीना के दो बेटे भी हैं. सैफीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान छह साल के पूरे हो चुके हैं. तो वहीं जहांगीर अभी महज दो साल के हैं. हालांकि [...]
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान को बॉलीवुड के पसंदीदा पावर कपल्स में गिना जाता है. सैफ और करीना के दो बेटे भी हैं. सैफीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान छह साल के पूरे हो चुके हैं. तो वहीं जहांगीर अभी महज दो साल के हैं. हालांकि शादी के लगभग एक दशक बाद करीना ने अपने और सैफ के रिश्ते से जुड़ा हैरतअंगेज खुलासा किया है. जिसे सुनने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं.
बच्चों के लिए की शादी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने अपनी मैरिड लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं. करीना ने बताया कि सैफ अली खान के साथ 5 साल लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया था. जिसकी वजह बच्चे पैदा करना था. करीना ने कहा, आज के समय में शादी करने का मतलब है कि आप बच्चे पैदा करना चाहते हैं. कम से कम आज तो यही है. वरना आप बिना शादी के भी साथ रह सकते हैं. मैं और सैफ 5 साल तक साथ में रहते थे. जिसके बाद हमने आगे कदम बढ़ाने का फैसला लिया. क्योंकि हमें बच्चे चाहिए थे. इसलिए 2012 में हमने शादी कर ली.
बच्चों की परवरिश पर बोलीं बेबो
करीना कपूर खान उर्फ बेबो ने अपने दोनों बच्चों तैमूर और जहांगीर की परवरिश पर भी बात की. इस दौरान करीना ने कहा कि, बच्चों की परवरिश का कोई सही या गलत तरीका नहीं है. मैं और सैफ दोनों बच्चों को व्यक्तिगत आजादी देते हैं. हम उनका सम्मान करते हैं और वो जैसे हैं उन्हें रहने देते हैं. वो खुद सही चीजों का पता लगा लेगें. वो अपना रास्ता खुद खोज लेंगे.
करीना ने आगे कहा कि, मैं अपने मानसिक स्वास्थय को सबसे अधिक तवज्जो देती हूं. मैं अपनी जिंदगी बच्चों के सामने जीना चाहती हूं. मैं उनके साथ सबकुछ करना चाहती हूं. हमें खुश रहना होगा. तभी वो विकास करेंगे.
सैफ और करीना का रिश्ता
बता दें कि, सैफ अली खान ने 1991 में अमृता सिंह से पहली शादी की थी. जिसके बाद सैफ और अमृता दो बच्चों के पेरेंट्स बने थे. दोनों की बेटी सारा अली खान अब 28 साल की हैं. तो वहीं बेटा इब्राहिम 22 साल का है. हालांकि 2004 में सैफ और अमृता का तलाक हो गया. जिसके बाद सैफ की जिंदगी में करीना की एंट्री हुई. दोनों ने साथ में ओमकारा (2006), टशन (2008), कुर्बान (2009), एजेंट विनोद (2012) जैसी कई फिल्में की हैं. वहीं 2012 में दोनों ने शादी कर ली. वहीं शादी के 13 साल बाद भी सैफ और करीना की गिनती बी-टाउन के हैप्पिली मैरिड कपल्स में होती है.
ये भी पढ़ें – बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी शाहरुख खान और थलापति विजय की जोड़ी, ‘जवान’ के निर्देश एटली ने किया नई फिल्म एलान