Exclusive: ‘आज की हिरोइनों से कहीं गुना ज्यादा बेहतर हैं तब्बू और रानी मुखर्जी’, उम्र पूछने पर करीना ने दिया करारा जवाब

Kareena Kapoor Khan: बड़े पर्दे की मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान ने हाल ही में ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है. सुजॉय घोष की फिल्म जाने जान से Kareena Kapoor Khan ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रख दिया है. वहीं आने वाले साल में भी करीना कई मेजर प्रोजेक्ट्स पर काम करती नजर आएंगी. [...

By Sakshi Pandey · 30/12/2023

Kareena Kapoor Khan: बड़े पर्दे की मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान ने हाल ही में ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है. सुजॉय घोष की फिल्म जाने जान से Kareena Kapoor Khan ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रख दिया है. वहीं आने वाले साल में भी करीना कई मेजर प्रोजेक्ट्स पर काम करती नजर आएंगी. हालांकि न्यू ईयर से पहले करीना ने अपनी समकालीन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और तब्बू की काफी सराहना की है.

रानी और तब्बू की तारीफ

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब करीना से पूछा गया कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए उमॅ कितनी मायने रखती है. रानी मुखर्जी और तब्बू जैसी अभिनेत्रियां आज भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में माहिर हैं. जिसके जवाब में बेबो ने कहा कि, “दोनों की इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. रानी हर रुप में सिनेमाई हैं. वो जो भी किरदार निभाती हैं उसे पूरी तरह से बदल कर रख देती हैं. आप चाहकर भी उनसे नजरें नहीं हटा सकते हैं. वहीं तब्बू भी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अदाकारा हैं. उनके लिए उम्र बिल्कुल मायने नहीं रखती है. वो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हैं. हम सभी यहां ऑडियन्स का मनोरंजन करने के लिए हैं. तो ऐसे में मनोरंजन का उम्र से क्या संबंध है?”

आज की हिरोइनें भी हैं पीछे

रानी मुखर्जी और तब्बू की तारीफ करते हुए करीना कपूर कहती हैं कि, “ये सभी एक्ट्रेस आज भी बेहतर कर रही हैं. माफ कीजिए मगर ये आज के युवा कलाकारों से भी काफी आगे हैं. उम्र सिर्फ एक नम्बर है और इसपर चर्चा ही नहीं करनी चाहिए. हमारे साथ के अभिनेताओं से कभी उनकी उम्र पर सवाल नहीं पूछा जाता है. तो अभिनेत्रियों के साथ ये भेदभाव क्यों होता है.”

रानी और तब्बी के साथ करीना की फिल्म

करीना कपूर खान 2002 में रानी मुखर्जी के साथ मुझसे दोस्ती करोगे में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने लीड रोल अदा किया था. वहीं 2024 में करीना तब्बू के साथ भी नजर आएंगी. नए साल की अपकमिंग फिल्म द क्रू में करीना, तब्बू और कृति सेनन मुख्य भूमिका निभाएंगी.

करीना का वर्कफ्रंट

करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो द क्रू के अलावा करीना हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर फिल्म द बंकिघम मर्डर्स में नजर आएंगी. वहीं रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म सिंघम 3 में करीना अजय देवगन के अपोसिट लीड रोल निभाएंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full