बेटे तैमूर की डांस परफॉर्मेंस देख खुशी से फूली नहीं समा पाई मां Kareena Kapoor, देखें वायरल वीडियो

सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। इस बीच तैमूर अली खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में तैमूर अपने स्कूल फंक्शन में डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप आप [...]

By Shaikh Almina · 16/12/2023

सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। इस बीच तैमूर अली खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में तैमूर अपने स्कूल फंक्शन में डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप आप तैमूर की मां करीना कपूर का रिएक्शन देख सकते हैं।

Saif Ali Khan – Kareena Kapoor Khan: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें सैफ अली खान का नाम जरूर शामिल होगा। सैफ और उनकी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर के दो बेटे हैं, जिनमें बडे़ बेटे तैमूर अली खान फेमस स्टार किड्स में से एक माने जाते हैं।

इस बीच तैमूर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपने स्कूल फंक्शन में डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। अपने लाडले के डांस को देखकर करीना कपूर ने ऐसा रिएक्शन दिया है।

तैमूर का क्यूट डांस देख पिघल जाएगा आपका दिल

तैमूर अली खान मुंबई के फेमस धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट हैं। 14 दिसंबर को इस स्कूल में एनुअल डे मनाया गया, जिसके चलते स्कूली बच्चों ने अपने रंगारम कार्यक्रम की प्रस्तुती से समां बांध दिया। इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

https://www.instagram.com/reel/C04xKQDIY8g/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अपने स्कूल के कार्यक्रम में डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं। जिस तरह से वह नाच रहे हैं, वह देखना बेहद क्यूट लग रहा है। वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि तैमूर अली खान की मां और बी टाउन सुपरस्टार करीना कपूर उनके डांस का वीडियो बनाती और बेटे को चीयरअप करती नजर आ रही हैं।

करीना के साथ में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर भी दिखाई दे रहे हैं। करीना और तैमूर का ये लेटेस्ट वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन स्टार किड्स ने भी लूटी महफिल

करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के अलावा इस स्कूल के फंक्शन में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है। इतना ही नहीं डंकी फिल्म कलाकार शाह रुख खान के छोटे बेटे अबराम खान ने अपनी ड्रामा परफॉर्मेंस से हर किसी की दिल जीतकर महफिल लूट ली है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full