Valentine’s Day पर सैफ अली खान ने कर दी ये बड़ी गलती, देखते ही Kareena Kapoor Khan का पारा हुआ हाई

Valentine's Day 2024: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रॉयल कपल के नाम से पहचाने जाने वाले सैफ करीना आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में आ जाते हैं। कभी कपल के वेकेशन फोटो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं तो कभी कपल पब्लिक एरिया में स्पॉट किया जाता है। बता दें कि आज खास वेलेंटाइन [...]

By ·

Valentine’s Day 2024: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रॉयल कपल के नाम से पहचाने जाने वाले सैफ करीना आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में आ जाते हैं। कभी कपल के वेकेशन फोटो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं तो कभी कपल पब्लिक एरिया में स्पॉट किया जाता है। बता दें कि आज खास वेलेंटाइन डे के मौके पर करीना कपूर ने पति सैफ के लिए खास अंदाज में वेलेंटाइन डे विश करने की प्लानिंग की, लेकिन अंत में कुछ ऐसा हो गया जिससे बेबो यानी कि करीना का भी मूड खराब हो गया। चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस खास दिन पर सैफ ने कैरीना को अपसेट कर दिया।

सैफ ने यूं किया करीना को वेलेंटाइन डे विश

दरअसल हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर शेयर की है। इस पोस्ट में करीना बताती हैं कि उन्होंने सैफू को वेलेंटाइन डे विश किया है। जिसके रिप्लाई में सैफ ने ओके कहा है। इसके बाद करीना कपूर फनी इमोजी शेयर करती नजर आती हैं। करीना कपूर पति के रूखे व्यवहार से थोड़ी अपसेट हो गई हैं। फिलहाल तो करीना का इस मुद्दे को मजाक के रूप में पेश करना फैन्स को काफी पसंद आया है।

इन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे सैफ-करीना

आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्टूबर साल 2012 में शादी कर ली थी। शादी से पहले दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। कपल ने शादी के 4 साल बाद बच्चा प्लान किया था। साल 2016 में करीना कपूर ने तैमूर अली खान को जन्म दिया था। करीना कपूर ने 21 फरवरी 2021 को दूसरे बेटे जेह अली खान को जन्म दिया था। बता दें कि करीना अपने दोनों बच्चों पर खास ध्यान देती हैं। काम की बात करें तो करीना कपूर इन दिनों ‘सिंघम अगेन’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। वहीं सैफ अली खान ‘देवरा पार्ट 1’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें