जेह के पहले कॉन्सर्ट में नहीं शामिल होने पर करीना ने जताया अपना दर्द, बोलीं- ‘वहां होना चाहिए था’

एक बातचीत के दौरान, करीना ने कॉन्सर्ट में शामिल ना हो पाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें जेह को देखने के लिए वहां रहना चाहिए था कि वे क्या करते हैं। Kareena Kapoor Khan special: अभिनेत्री करीना कपूर प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को

By Shaikh Almina · 25/2/2024

एक बातचीत के दौरान, करीना ने कॉन्सर्ट में शामिल ना हो पाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें जेह को देखने के लिए वहां रहना चाहिए था कि वे क्या करते हैं।

Kareena Kapoor Khan special: अभिनेत्री करीना कपूर प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में करीना के छोटे बेटे जहांगीर अली खान उर्फ जेह ने संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें वे शामिल नहीं हो पाई थीं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान, करीना ने कॉन्सर्ट में शामिल न हो पाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें जेह को देखने के लिए वहां रहना चाहिए था कि वे क्या करते हैं।

जेह के कॉन्सर्ट में नहीं शामिल हो पाईं करीना

करीना ने कहा, ‘जेह के पहले संगीत कार्यक्रम में शामिल होने पर वास्तव में मुझे बेकार महसूस हो रहा है। हालांकि, मैंने अभी से सोच लिया है कि मैं जेह के दूसरे कॉन्सर्ट में जरूर जाऊंगी। जेह अभी तीन वर्ष का है। कॉन्सर्ट में शामिल न होने पर मुझे अपराध जैसाअच्छा नहीं लग रहा है। मुझे बहुत खुशी होती, अगर मैं अपने बेटे को देख पाती। हालांकि, मुझे नहीं पता की उन्हें कैसा लगेगा, याद रहेगा भी या नहीं।’

तैमूर को लेकर कही यह बात

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा बड़ा बेटा तैमूर ये सब समझता है। मैं जब शूटिंग पर जाती हूं, तो उनसे बोलकर जाती हूं कि मैं काम पर जा रही हूं। कामकाजी महिला होने के कारण मैं उनके साथ 24 घंटे नहीं रह पाती हूं। हालांकि, मैं और सैफ बारी-बारी से काम करते हैं। इस तरह से जेह और तैमूर के लिए स्वस्थ माहौल रहता है। मुझे लगता है कि उन्हें अपनी मां को काम करते देख उनका नजरियां बदलेगा। जैसे-जैसे वे दोनों बड़े होंगे उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सीखना होगा और भी बहुत कुछ सीखेंगे।’

करीना कपूर का वर्क फ्रंट

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री रोहित शेट्टी की ‘सिंघम-3’ में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने हाल ही में सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जाने जां’ से अपना ओटीटी डेब्यू किया है। इस फिल्म में करीना ने जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम किया था। इसके अलावा करीना ‘द क्रू’ फिल्म में भी नजर आएंगी। ‘द क्रू’ में करीना के साथ तब्बू, दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full