Exclusive: करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के बारे में बताए खराब पॉइंट, बोले- वो एक ऐसी महिला है जो…
एक्टर करण कुंद्रा ने बताया कि उन्हें गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का ऐसा बर्ताव पसंद नहीं है, उन्होंने कई और बातें बोली हैं… Karan Kundra on Girlfriend Tejasswi Prakash: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस' की विनर रही तेजस्वी प्रकाश काफी समय से एक्टर रहे करण कुंद्रा के साथ रिश्ते में ह
एक्टर करण कुंद्रा ने बताया कि उन्हें गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का ऐसा बर्ताव पसंद नहीं है, उन्होंने कई और बातें बोली हैं…
Karan Kundra on Girlfriend Tejasswi Prakash: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ की विनर रही तेजस्वी प्रकाश काफी समय से एक्टर रहे करण कुंद्रा के साथ रिश्ते में हैं। कपल अक्सर साथ में फोटो शेयर करता रहता है। हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई थी। ऐसे में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं, उन्होंने बताया है कि उनका नेचर कैसा है, वह कैसे लोगों के साथ बर्ताव करती हैं और उन्हें तेजस्वी में क्या चीजें पसंद नहीं है…
करण कुंद्रा ने बताई गर्लफ्रेंड तेजस्वी की कमियां
करण कुंद्रा ने गलाटा इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया, “मुझे तेजस्वी के बारे में जो पसंद नहीं है वो यह है कि वह कभी-कभी राजनीतिक रूप से बहुत गलत होती है पर उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं होती। वह यह नहीं देखेगी कि यह कौन है और क्या स्थिति है, वह जो मन में होगा बोल देंगी। मैं उसे ऐसा करने के लिए मना नहीं करता बल्कि चुप रहने के लिए कहता हूं।”
करण ने आगे कहा मुझे तेजस्वी की एक चीज पसंद है वह है, “अगर आप उनके व्लॉग देखेंगे तो वह बहुत बचकानी लगती है लेकिन साथ ही, वह बहुत मज़बूत महिला है। जब मुझे उसकी किसी जगह जरूरत होती है तो वह मेरे साथ एक स्ट्रांग वुमन की तरह खड़ी रहती हैं। जाहिर तौर पर फैंस को नहीं पता पर तेजस्वी के अंदर एक छोटा बच्चा है और वह काफी मजबूत महिला भी है जो मुझे काफी पसंद है।