OMG! रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के लव ट्राएंगल पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर, रणवीर और दीपिका ने दी मंजूरी
Karan Johar: करण जौहर (Karan Johar) अपने लेटेस्ट शो कॉफी विद करण सीजन 8 को लेकर काफी चर्चा में हैं. वहीं शो का पहला एपिसोड में बॉलीवुड के पावर कपल्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के नाम रहा है. जिसमे दर्शकों को लव, रोमांस, मस्ती और डांस का तड़का देखने को मिला है. हालांकि इस [...]
Karan Johar: करण जौहर (Karan Johar) अपने लेटेस्ट शो कॉफी विद करण सीजन 8 को लेकर काफी चर्चा में हैं. वहीं शो का पहला एपिसोड में बॉलीवुड के पावर कपल्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के नाम रहा है. जिसमे दर्शकों को लव, रोमांस, मस्ती और डांस का तड़का देखने को मिला है. हालांकि इस शो के दौरान करण जौहर ने रणवीर, दीपिका और रणबीर कपूर का संगम करवाने का एलान कर दिया है.
बनेगा लव ट्राएंगल
कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में करण ने रणवीर से सवाल पूछा कि, अगर रणवीर और दीपिका की लव ट्राएंगल पर फिल्म बनती हैं तो आप किस एक्टर को कास्ट करना चाहेंगे. जिसके जवाब मे रणवीर सिंह ने फौरन रणबीर कपूर का नाम ले लिया. हालांकि इससे पहले करण कुछ बोल पाते, रणवीर ने कहा – डींगे मारते हो तुम करण जौहर बनाते कुछ नहीं हो. वॉयलेंट एक्शन बनाऊंगा, मेसी एक्शन बनाऊंगा तुम्हारे साथ.
जिसके जवाब में करण जौहर ने कहा कि, मैं संगम अभी भी बना सकता हूं. बताओ साइन करते हो. वहीं दीपिका ने जवाब दिया, पक्का.
रणबीर के साथ डोला रे डोला पर नाचेंगे रणवीर
हाल ही मे करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के कथक सीक्वेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. जिसमें रणवीर डोला रे डोला गाने पर डांस करते नजर आ रहे थे. ऐसे में कॉफी विद करण के रैपिड फायर राउंड में करण ने रणवीर से पूछा की डोला रे डोला के सीक्वेल पर वो किस अभिनेता के साथ नाचना चाहेंगे. जिसके जवाब में रणवीर ने एक बार फिर से रणबीर कपूर का नाम लेकर सभी को हैरान कर दिया.
ये भी पढ़ें – रणवीर और दीपिका की शादी की वीडियो देखकर छलका करण जौहर का दर्द, रोते हुए कहा – ‘बहुत अकेला महसूस करता हूं’