‘मेरी आंखों में आ गए थे आंसू’, करण जौहर ने एनिमल को बताया साल की बेस्ट फिल्म, कहा – दो बार देखी रणबीर कपूर की फिल्म

Animal: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एनिमल (Animal) 2023 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली इस फिल्म ने पूरे महीने जमकर कमाई की. वहीं फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी की काफी सराहना की गई. ऐसे

By Sakshi Pandey · 2/1/2024

Animal: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एनिमल (Animal) 2023 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली इस फिल्म ने पूरे महीने जमकर कमाई की. वहीं फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी की काफी सराहना की गई. ऐसे में मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी एनिमल को साल की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया है.

कबीर सिंह भी थी पसंद

जुलाई 2023 में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी रिलीज हुई थी. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म एक लव स्टोरी थी. वहीं क्राइम थ्रिलर मूवी एनिमल की थीम इससे बिल्कुल अलग थी. ऐसे में जब करण जौहर ने रणबीर की फिल्म को मास्टरपीस बताया तो कई लोगों ने उन्हें सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया था. ऐसे में करण कहते हैं कि, “मैं आप लोगों की बात से पूरी तरह इत्तेफाक रखता हूं. मुझे लगता है कि एनिमल साल की बेस्ट फिल्म थी. मुझे ये बोलने में थोड़ा समय लगा और काफी हिम्मत इक्ट्ठा करनी पड़ी थी. मुझे कबीर सिंह भी पसंद आई थी. हालांकि तब मैंने फिल्म के प्रति अपनी राय सामने नहीं रखी थी.”

 एनिमल को बेस्ट बताने की वजह

रणबीर कपूर की एनिमल को बेस्ट बताने के पीछे का कारण शेयर करते हुए करण कहते हैं कि, “मैं बताना चाहता हूं कि मुझे एनिमल उसके फ्रंटफुट के चलते पसंद आई है. आमतौर पर आप जो मुख्यधारा सिनेमा में देखते हैं जैसे दृढ़ विश्वास पर आधारित कहानी, कहानी कहने का तरीका, व्याकरण और मिथकों को तोड़ने की कला तक सभी चीजें एनिमल में मौजूद थीं. वहीं इंटरवेल में नायक को पीटा जाता है और पीछे से लोग गाना गा रहे होते हैं. इस तरह का सीक्वेंस भला कहां देखने को मिलता है. यह प्रतिभा है.”

रो पड़ करण जौहर

एनिमल देखते समय करण जौहर रो पड़े थे. जिसका खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि, “फिल्म के अंत में जब रणबीर और बॉबी एक-दूसरे के पास जाते हैं और पीछे बैकग्राउंड में वो गाना बजता है. तो मेरी आंखों में आंसू आ गए थे. इस सीन में हर तरफ सिर्फ खून ही खून था. मुझे लगा मेरे साथ कुछ तो गलत हो रहा है. संदीप रेड्डी वांगा के साथ कुछ गलत हुआ है. लेकिन इन सभी को एक साथ दर्शाना फिल्म के लिए सही था.”  

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full