स्टार किड्स को लॉन्च करने पर Karan Johar का इन्फ्लुएंसर ने उड़ाया मजाक, अपने ही शो से भागने को मजबूर हुए होस्ट
Koffee with Karan 8 चैट शो कॉफी विद करण 8 से कई तरह की गॉसिप निकल कर सामने आ चुकी है। शो में आए गेस्ट ने कई तरह की बातों का खुलासा किया जो कि उस हफ्ते का हाईलाइटिंग प्वाइंट बना रहा। कॉफी विद करण 8 अब खत्म होने वाला है। फिनाले एपिसोड में इंफ्लुएंसर्स [...]
Koffee with Karan 8 चैट शो कॉफी विद करण 8 से कई तरह की गॉसिप निकल कर सामने आ चुकी है। शो में आए गेस्ट ने कई तरह की बातों का खुलासा किया जो कि उस हफ्ते का हाईलाइटिंग प्वाइंट बना रहा। कॉफी विद करण 8 अब खत्म होने वाला है। फिनाले एपिसोड में इंफ्लुएंसर्स करण के मेहमान होंगे। उन्होंने होस्ट करण को बुरी तरह से ट्रोल किया।
Koffee with Karan Season 8: फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ में इस बार मेहमानों का जोड़ी में स्वागत किया गया। दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के साथ एंट्री की, तो जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी के साथ करण के काउच पर ढेर सारे राज खोले। वहीं, बीते दो एपिसोड्स में गुजरे जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman), नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) ने शिरकत की।
करण के शो में आएंगे इन्फ्लुएंसर्स
इन एक्ट्रेस ने अपने जमाने की ढेर सारी गॉसिप की। अब करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण 8’ के ऑफएयर होने का एलान किया है। इस हफ्ते इस चैट शो का आखिर एपिसोड दिखाया जाएगा। आखिरी एपिसोड में करण बॉलीवुड के किसी बड़े स्टार को नहीं, बल्कि इन्फ्लुएंसर्स को बुलाएंगे, जो होस्ट को ही रोस्ट करते नजर आएंगे। इसका प्रोमो जारी किया गया है, जिस पर फैंस ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं।
ये होंगे करण के मेहमान
फिनाले एपिसोड में औरी, कुशा कपिला, तन्मय भट्ट, दानिश सेत और सुमुखी सुरेश आने वाले हैं। सभी करण की टांग खिंचाई करते देखे जाएंगे। वहीं, फर्स्ट हाफ में करण, औरी से बात करते हैं। औरी खुद को चीटर बताते हैं। वह खुलासा करते हैं कि वह बार में पांच लोगों को डेट कर चुके हैं। औरी कहते हैं- मैं पहले लिवर था, अब चीटर हूं।
स्टार किड्स को लॉन्च करने पर उड़ा मजाक
इन्फ्लुएंसर दानिश सेत स्टार किड्स को लॉन्च करने पर करण का मजाक बनाते हैं। वह उनसे पूछते हैं कि किस चीज से सबसे ज्यादा दुख हुआ। वह स्टार किड्स को लॉन्च नहीं कर पाए इसका, या ‘द आर्चीज’ में जोया अख्तर ने ये कर दिया। खुद को रोस्ट होता देख करण आखिर में कहते हैं कि क्या मैं अपना शो छोड़कर जा सकता हूं। आप लोग इसे संभालो।
https://www.instagram.com/reel/C2MP4qUIXTq/?igsh=M21tMjlvc3Mxcm1l
नाम बदलने का भी आया सुझाव
करण जौहर की रोस्टिंग के बीच ही शो का नाम बदलने का भी सुझाव उन्हें दिया गया। इन्फ्लुएंसर चिन्मय भट्ट ने कहा कि इस शो में इतने फिल्टर लगा दिए गए हैं कि इसका नाम बदलकर ‘फिल्टर विद करण’ कर देना चाहिए।
यूजर्स ने कही ये बात
इस वीडियो पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं। एक ने लिखा, ‘सीजन दर सीजन कॉफी विद करण नीचे जाता जा रहा है। वहीं दूसरे ने लिखा- औरी को बुलाकर आप शो को लो नोट पर खत्म कर रहे हो।’