Exclusive: कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर करण जौहर ने किया नई फिल्म का एलान, 15 अगस्त पर होगी रिलीज, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Kartik Aaryan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) 22 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में जहां फैंस कार्तिक को जन्मदिन की मुबारकबाद देते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं धर्मा प्रोडक्शन के ओनर करण जौहर ने कार्तिक को बर्थडे विश करते हुए बड़ा सरप्राइज दे दिया है. कर

By ·

Kartik Aaryan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) 22 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में जहां फैंस कार्तिक को जन्मदिन की मुबारकबाद देते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं धर्मा प्रोडक्शन के ओनर करण जौहर ने कार्तिक को बर्थडे विश करते हुए बड़ा सरप्राइज दे दिया है. करण जौहर ने कार्तिक के साथ नई फिल्म का एलान कर दिया है.

फिल्म की डीटेल्स

खबरों की मानें तो बालाजी टेलिफिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन संदीप मोदी करेंगे. वहीं कार्तिक आर्यन फिल्म में बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे. कार्तिक की ये फिल्म 15 अगस्त 2025 के दिन बड़े पर्दे पर एंट्री करेगी. जिसका खुलासा खुद करण जौहर ने किया है.

करण ने बताई अपडेट

कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है. जिसमें फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी साझा की गई है. इस पोस्ट के कैप्शन में करण ने लिखा कि, “आज के खास दिन की शुरुआत एक खास खबर के साथ कर रहा हूं. मुझे बताते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है कि धर्मा प्रोडक्शन और बालाजी टेलीफिल्म्स संदीप मोदी के निर्देशन में फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसमें सुपर टैलेंटेड कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाएंगे. ये फिल्म 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कार्तिक तुम्हें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई…उम्मीद है कि हमारा कोलैब्रेशन दिन ब दिन मजबूत होगा और बड़े पर्दे पर तुम्हारा जादू हमेशा कायम रहेगा.”

कार्तिक ने किया नई फिल्म का एलान

कार्तिक आर्यन ने भी अपने जन्मदिन के मौके पर नई फिल्म का एलान किया है. जिसके साथ कार्तिक ने करण जौहर और एकता कपूर को भी टैग किया है. कार्तिक आर्यन ने लिखा, “वीरता और बलिदान से भरा हमारे गौरवशाली भारतीय इतिहास का एक अविस्मरणीय अध्याय अब मेरे जीवन का हिस्सा बनने जा रहा है. ये विषय हमेशा से मेरे दिल के बेहद करीब रहा है. करण जौहर, एकता कपूर और संदीप मोदी के साथ इस नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं”

करण और कार्तिक की फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण जौहर और कार्तिक आर्यन की फिल्म देश भक्ति, युद्ध और ड्रामा पर आधारित होगी. इस बिग बजट फिल्म में भारतीय सेना का जबरदस्त युद्ध कौशल देखने को मिलेगी. वहीं फिल्म की शूटिंग अगले साल 2024 के आखिर में शुरु हो सकती है.

ये भी पढ़ें – 57 साल की उम्र में भी फिट और यंग दिखते हैं सलमान खान, जाने क्या है टाइगर की फिटनेस का राज, सलमान ने किया पर्दाफाश

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें