करण जौहर और कार्तिक आर्यन ने किया अपना नया प्रोजेक्ट Postponed, नहीं लेना चाहते है कोई भी रिस्क, ऋतिक और जेएर एनटीआर के सामने;

कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर, करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के साथ अपने पहले प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। फिल्म को अपनी तरह का अनोखा वॉर ड्रामा माना जा रहा है और इसे स्वतंत्रता दिवस 2025 में रिलीज करने की घोषणा की गई थी। घोषणा के कुछ ही दिनों बाद, करण जौहर और कार्तिक की [...]

By Shaikh Almina · 4/12/2023

कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर, करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के साथ अपने पहले प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। फिल्म को अपनी तरह का अनोखा वॉर ड्रामा माना जा रहा है और इसे स्वतंत्रता दिवस 2025 में रिलीज करने की घोषणा की गई थी। घोषणा के कुछ ही दिनों बाद, करण जौहर और कार्तिक की जोड़ी को एक अचानक सा झटका लगा, जब YRF ने घोषणा की कि उनकी अगली फिल्म, अयान मुखर्जी निर्देशित वॉर 2, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में होंगे, उसी दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

और एक लीडिंग न्यूज पोर्तल को इस मेगा घोषणा के बाद धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस में होने वाली घटनाओं के डिटेल्स मिले है। “कार्तिक और करण घोषणा के बाद से ही इस आकर्षक रिलीज़ विंडो पर चर्चा कर रहे हैं। पहले, वे वॉर के दिन ही आने के लिए कमिटेड थे, लेकिन अब एक नई रिलीज़ डेट की चर्चा हो रही है क्योंकि टकराव का कोई कमर्शियल अर्थ नहीं है।”

हालांकि 14 अगस्त की रिलीज को पूरी तरह से रूल आउट नहीं किया गया है, क्योंकि करण और कार्तिक ने अभी भी अल्टरनेटिव ऑप्शंस खुले रखे हैं। “वॉर 2 एक बड़ी फिल्म है और सम्मान की हकदार है। ये एक एंबिशियस वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और यह टकराव को टालने के लिए सिर्फ एक प्योर बिजनेस कॉल है।

“अगर वॉर 2 14 अगस्त को रिलीज होने का वादा निभाती है, तो करण और कार्तिक आगे बढ़ेंगे। वो शायद आगे की डेट फिक्स करेंगे। यह 2 अक्टूबर, 2025 हो सकती है,” सोर्स ने बताया, आगे कहा कि करण ने अयान के साथ काम किया है और उनकी शूटिंग का स्टाइल भी जानते हैं।

“वॉर 2 फिल्म बनने में अगर देरी होती है, तो वह इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर टिके रहेंगे। हालांकि, अगर फिल्म में देरी नहीं हुई, तो उनकी और कार्तिक की फिल्म में देरी तय है।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full